Jaipur News: आईपीएल 2026 की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर के सुरक्षा और सुविधाओं पर कड़े निर्देश

Jaipur News: आईपीएल 2026 की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर के सुरक्षा और सुविधाओं पर कड़े निर्देश


छोटा अखबार। 

राजस्थान रॉयल्स के घरेलू मैदान सवाई मानसिंह (एसएमएस) स्टेडियम में आईपीएल 2026 के आगामी मैचों को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के निर्देशों और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बुधवार को स्टेडियम का विस्तृत निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।

सुरक्षा और निकासी योजना पर जोर—

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि दर्शकों और खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी और अग्निशमन विभाग को निर्देश दिए कि पूरे स्टेडियम का सुरक्षा ऑडिट किया जाए। आपात स्थिति से निपटने के लिए एक प्रभावी निकासी योजना तैयार करने और ज्वलनशील पदार्थों पर अग्निरोधक छिड़काव करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, स्टेडियम में पर्याप्त अग्निशमन वाहनों की तैनाती और दर्शकों की सघन तलाशी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष प्रबंध—

मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। दिव्यांगजनों के लिए दीर्घा तक पहुंचने हेतु पृथक रैंप, विशेष शौचालय और सुगम पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

चिकित्सा और स्वच्छता की व्यवस्था—

भीषण गर्मी को देखते हुए जलदाय विभाग को दर्शकों के लिए निःशुल्क और पर्याप्त पेयजल व्यवस्था के निर्देश दिए गए। चिकित्सा विभाग को एम्बुलेंस के साथ प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम तैनात करने और विभिन्न स्टैंड्स पर मेडिकल कियोस्क बनाने के लिए कहा गया है। इसके अतिरिक्त, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर निगम और विद्युत विभाग को पाबंद किया गया है।

खाद्य सुरक्षा पर नजर—

मैच के दौरान दर्शकों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो, इसके लिए जिला रसद अधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अस्थाई रसोई घरों की जांच करने और स्वच्छता के मानक सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। बैठक में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद् और आईपीएल आयोजकों को सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करने की हिदायत दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस