Rajasthan News: 152 शहरों से हटेगा 75 लाख घन मीटर पुराना कचरा, ₹310 करोड़ की परियोजना मंजूर

Rajasthan News: 152 शहरों से हटेगा 75 लाख घन मीटर पुराना कचरा, ₹310 करोड़ की परियोजना मंजूर


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश के शहरों को स्वच्छ, पर्यावरण अनुकूल और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने प्रदेश के 152 नगरीय निकायों को कचरा मुक्त बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत शहरों में बरसों से जमा लगभग 75 लाख घन मीटर लिगेसी वेस्ट (पुराने कचरे) के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए 310 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

यह परियोजना केंद्र सरकार के ‘जीरो डंपसाइट’ के राष्ट्रीय लक्ष्य को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पुराने कचरे के पहाड़ों को पूरी तरह साफ करने के साथ-साथ इन खाली हुए स्थलों पर आधुनिक वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट (कचरा प्रसंस्करण संयंत्र) स्थापित किए जाएंगे। इससे भविष्य में नए डंपिंग ग्राउंड बनने की संभावना खत्म होगी और शहरों को कचरे के संकट से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी।

तेजी से चल रहा है काम—

परियोजना के तहत धरातल पर काम तेजी से शुरू हो चुका है:

30 नगरीय निकायों में: 24 लाख घन मीटर से अधिक लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए कार्यादेश (वर्क ऑर्डर) जारी किए जा चुके हैं।

40 नगरीय निकायों में: 35 लाख घनमीटर से अधिक कचरा साफ करने के लिए एलओए (लेटर ऑफ अवार्ड) जारी हो चुके हैं।

82 नगरीय निकायों में: लगभग 16 लाख घन मीटर कचरे के निस्तारण के लिए निविदाएं (टेंडर्स) प्राप्त हो चुकी हैं, जिनका वर्तमान में तकनीकी मूल्यांकन किया जा रहा है।

इस आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था से राजस्थान के शहरों के विकास को एक नई और स्वस्थ दिशा मिलेगी, जिससे आमजन को प्रदूषण मुक्त स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस