Deeg News:ड्यूटी के दौरान फर्श पर सोए इंस्पेक्टर, बाहर इंतजार करते रहे लोग
Deeg News: ड्यूटी के दौरान फर्श पर सोए इंस्पेक्टर, बाहर इंतजार करते रहे लोग छोटा अखबार। राजस्थान के डीग जिले से सरकारी महकमे को शर्मसार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ जिला कलक्टर कार्यालय के पास स्थित रसद विभाग के दफ्तर में ड्यूटी के दौरान एक अधिकारी के सोने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस फोटो ने सरकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फर्श पर सोते रहे अधिकारी— वायरल फोटो में साफ देखा जा सकता है कि रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक (इंस्पेक्टर) भंवराराम चौधरी अपने दफ्तर के फर्श पर आराम से सो रहे हैं। घटना बुधवार की बताई जा रही है। एक तरफ जहाँ इंस्पेक्टर साहब गहरी नींद का आनंद ले रहे थे, वहीं दूसरी तरफ अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर दूर-दराज से आए आम लोग तपती गर्मी में बाहर खड़े होकर उनके जागने का इंतजार कर रहे थे। दफ्तर में अधिकारी की इस संवेदनहीनता को देखकर वहाँ मौजूद किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। अधिकारी ने बनाए अजीब बहाने— मामला तूल पकड़ने के बाद जब आरो...