Jaipur News: सेवा और संस्कार भारतीय संस्कृति की आत्मा- श्री देवनानी
Jaipur News: सेवा और संस्कार भारतीय संस्कृति की आत्मा- श्री देवनानी छोटा अखबार। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्याम गौशाला, निमेड़ा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा व सेवा संकल्प दिवस समारोह में सहभागिता कर कथा का श्रवण कर संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय जीवन दर्शन, नैतिक मूल्यों और लोकमंगल का सशक्त माध्यम है। भागवत हमें सेवा, करुणा, सत्य, समर्पण जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस को सेवा, गौसंवर्धन और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाना भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ परंपरा है। ऐसे आयोजन समाज में संस्कार, सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं को सुदृढ़ करते हैं। वहीं श्री देवनानी ने मंगलवार को लोकभवन जाकर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से शिष्टाचार भेंट भी की और राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और उन्हें 'ब्रेवहार्ट सावरकर' पुस्तक भेंट की।शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों के मध्य राजस्थान के विकास, लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा व प्रभावी ...