Rajasthan News; प्रदेश में गैंगस्टर्स और ड्रग माफिया की संपत्तियां होंगी कुर्क —महानिदेशक पुलिस
Rajasthan News; प्रदेश में गैंगस्टर्स और ड्रग माफिया की संपत्तियां होंगी कुर्क —महानिदेशक पुलिस छोटा अखबार। राजस्थान पुलिस ने प्रो-एक्टिव और तकनीक आधारित स्मार्ट पुलिसिंग के जरिए गंभीर अपराधों में 4.65 प्रतिशत की उल्लेखनीय गिरावट हासिल की है। महानिदेशक पुलिस (DGP) राजीव कुमार शर्मा ने राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में आयोजित एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में पिछले छह महीनों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। डीजीपी ने साफ किया कि पुलिस अब केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने और अपराध की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। गैंगस्टर्स और ड्रग माफिया की संपत्तियां होंगी कुर्क— भविष्य की रणनीति साझा करते हुए डीजीपी शर्मा ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि बड़े नशा तस्करों, ड्रग माफियाओं और संगठित गैंगस्टर्स के खिलाफ अब पुलिस और आक्रामक रुख अपनाएगी। अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई चल-अचल संपत्तियों को चिन्हित कर उन्हें कुर्क और ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर...