Rajasthan News: आरसीडीएफ एमडी श्रुति भारद्वाज ने किया राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण, दिये शिकायतों के निस्तारण के निर्देश
Rajasthan News: आरसीडीएफ एमडी श्रुति भारद्वाज ने किया राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण, दिये शिकायतों के निस्तारण के निर्देश छोटा अखबार। राजस्थान सहकारिता डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (आरसीडीएफ) की प्रबंध निदेशक श्रीमती श्रुति भारद्वाज ने गुरुवार को 'राजस्थान संपर्क पोर्टल (181)' के कॉल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डेयरी विभाग से संबंधित आमजन के परिवादों और मांगों के निस्तारण की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने पारदर्शिता और संवेदनशीलता अपनाते हुए विभिन्न जिलों के परिवादियों से दूरभाष पर सीधे संवाद किया। उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। बातचीत में उपभोक्ताओं और डेयरी बूथ संचालकों ने मुख्य रूप से दूध विक्रय के लंबित भुगतान, दुर्घटना बीमा क्लेम मिलने में देरी, डेयरी बूथों पर दूध की सुचारू आपूर्ति और कुछ बूथों पर अनुचित सामग्री की अवैध बिक्री जैसी गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। श्रीमती भारद्वाज ने सभी शिकायतों को बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने अध...