Ladakh News: लद्दाख में प्रथम सिंधु कुंभ का भव्य आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की पूजा
Ladakh News: लद्दाख में प्रथम सिंधु कुंभ का भव्य आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की पूजा छोटा अखबार। लद्दाख के पवित्र सिंधु घाट पर प्रथम सिंधु कुंभ का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मां सिंधु नदी और भगवान झूलेलाल की विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश, प्रदेश और समाज में सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना की। इस दौरान सिंधु तट पर देश की विविध संस्कृतियों का अनूठा संगम देखने को मिला। लघु भारत का हुआ दर्शन- बुधवार को आयोजित इस प्रथम सिंधु कुंभ में देशभर के लगभग 20 राज्यों से 3,500 से अधिक श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं, सामाजिक प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। इतनी बड़ी संख्या में विभिन्न प्रांतों के लोगों की उपस्थिति से पूरा सिंधु तट 'लघु भारत' के रूप में जीवंत हो उठा। इस धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव में राजस्थान से भी 500 से अधिक श्रद्धालु लेह-लद्दाख पहुंचे। कार्यक्रम में विभिन्न भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों के लोग एक सूत्र में बंधे नजर आए, जो भारत की 'विविधता में एकता' और सांस्क...