Posts

Rajasthan News: प्रदेश में 17-20 फरवरी को होगा 14वां इंडिया स्टोनमार्ट—2028

Image
Rajasthan News: प्रदेश में 17-20 फरवरी को होगा 14वां इंडिया स्टोनमार्ट—2028 छोटा अखबार। इंडिया स्टोनेमार्ट 2028 के आयोजन के लिए राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम (रीको), सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स (सिडोस) और लघु उद्योग भारती के मध्य मंगलवार को त्रि-पक्षीय एमओयू हस्ताक्षर किया गया। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित उद्योगपति मौजूद रहे। श्री राठौड़ ने बताया कि राजस्थान की राजधानी में आयोजित 'इंडिया स्टोनमार्ट 2026' ने वैश्विक व्यापार मंच के रूप में एक नया इतिहास रच दिया है। इस भव्य आयोजन की भारी सफलता के बाद अब इसके अगले संस्करण की घोषणा भी कर दी गई है। इंडिया स्टोनमार्ट का अगला संस्करण 17 से 20 फरवरी, 2028 को आयोजित किया जाएगा। आगामी आयोजन को और अधिक व्यापक बनाने के लिए दुनिया के 11 प्रमुख देशों में रोड शो किए जाएंगे, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होने बताया कि हाल ही में संपन्न हुए 'इंडिया स्टोनमार्ट 2026' में व्यापार और तकनीक का बेजोड़ स...

Rajasthan News: प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान 28 जून से

Image
Rajasthan News: प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान 28 जून से   छोटा अखबार। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत आगामी 28 जून को प्रदेशभर में 'पोलियो रविवार' का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 5 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मिशन निदेशक डॉ. जोगाराम की अध्यक्षता में राज्य टास्क फोर्स की एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन निदेशक ने सभी संबंधित विभागों को पूर्ण समन्वय के साथ काम करने और अभियान को पूरी तरह सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश का एक भी 5 साल तक का बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार करने और आमजन को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। डॉ. जोगाराम ने अभियान से पहले सभी स्वास्थ्य कर्मियों की समय पर ट्रेनिंग पूरी करने और जिलों में गठित प्रबंधन समितियों की बैठकें आयोजित कर पुख्ता तैयारियां सुनिश्चित करने के आदेश दिए। बैठक के दौरान आरसीएच (RCH) निदेशक डॉ. मधु रतेश्वर ने एक महत्वपूर्ण जान...

Rajasthan News: राज्य में विशेष एनआईए न्यायालय की होगी स्थापना —मुख्यमंत्री

Image
Rajasthan News: राज्य में विशेष एनआईए न्यायालय की होगी स्थापना —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। राजस्थान के समग्र विकास, सुशासन और नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इन फैसलों से प्रदेश के खनन क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी, न्यायिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को इन स्वीकृत प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं ताकि जनता को इनका त्वरित लाभ मिल सके। रेयर अर्थ एलिमेंट्स के लिए एक्सप्लोरेशन लाइसेंस मंजूर— राज्य में दुर्लभ खनिजों (रेयर अर्थ एलिमेंट्स) की खोज और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने माइनिंग लीज प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत बालोतरा के पचपदरा और शेरगढ़ के ग्राम नवातला व देवीगढ़ में कुल 207.63 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में खनिज ब्लॉक की नीलामी की जाएगी। इस ब्लॉक में खोज कार्य के लिए मैसर्स सेन्ट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) को एक्सप्लोरेशन लाइसेंस ...

Rajasthan News; प्रदेश के पीएमश्री स्कूलों में 4,332 पदों पर भर्ती: 18-19 जून को होंगे ऑनलाइन साक्षात्कार

Image
Rajasthan News; प्रदेश के पीएमश्री स्कूलों में 4,332 पदों पर भर्ती: 18-19 जून को होंगे ऑनलाइन साक्षात्कार छोटा अखबार। प्रदेश में राजस्थान के सरकारी शिक्षकों के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने एक बेहद राहत भरी खबर जारी की है। राज्य के पीएमश्री (PM SHRI) स्कूलों में रिक्त चल रहे 4,332 शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति के लिए 18 और 19 जून को ऑनलाइन साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इन साक्षात्कारों के माध्यम से योग्य शिक्षकों का चयन कर उन्हें उनके गृह जिले में पदस्थापन (ट्रांसफर) का एक सुनहरा अवसर मिलेगा। AI Photo दस्तावेज सत्यापन और प्रक्रिया— माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने और बैक डोर एंट्री को रोकने के लिए पुख्ता दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इंटरव्यू से पहले सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया जाएगा। निदेशालय के अनुसार, अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक (ट्रेनिंग) और अनुभव संबंधी प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां मंगलवार (16 जून) शाम 5:00 बजे तक विभागीय ई-मेल आईडी पर अनिवार्य रूप से...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: भरतपुर-ब्यावर एक्सप्रेसवे के रूट को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

Image
Rajasthan News: भरतपुर-ब्यावर एक्सप्रेसवे के रूट को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी छोटा अखबार। प्रस्तावित भरतपुर-ब्यावर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के सर्वे को लेकर दौसा जिले के लालसोट उपखंड क्षेत्र में भारी विरोध शुरू हो गया है। एक्सप्रेसवे के वर्तमान रूट से नाराज खेमावास, टोडाठेकला, पट्टी किशोरपुरा और खेडला खुर्द ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने उपखंड अधिकारी (एसडीओ) विजेंद्र कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपकर एक्सप्रेसवे का रूट बदलने की पुरजोर मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे हाईवे जाम कर उग्र आंदोलन करेंगे। AI Photo बाँध क्षेत्र शामिल होने से फूटा गुस्सा— ग्रामीणों का कहना है कि एक्सप्रेसवे के नए सर्वे में बिनोरी स्थित दक्षिण सागर बांध और बिनोरी सागर बांध क्षेत्र को शामिल किया गया है। ये दोनों जलाशय ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) से जुड़े हुए हैं। हाल ही में इन्हें आपस में जोड़कर इनकी जलभराव क्षमता को बढ़ाया गया है। संकट में 5 लाख लोगों का जीवन— प्रदर्शनकारियों ने बताया...

Jaipur News: जयपुर में फिर 'कच्छा-बनियान गिरोह' की दस्तक, सीसीटीवी फुटेज वायरल होने से लोगों में दहशत

Image
Jaipur News: जयपुर में फिर 'कच्छा-बनियान गिरोह' की दस्तक, सीसीटीवी फुटेज वायरल होने से लोगों में दहशत छोटा अखबार। गुलाबी नगरी जयपुर में एक बार फिर कुख्यात 'कच्छा-बनियान गिरोह' की आहट से स्थानीय निवासियों में भारी दहशत का माहौल है। इस बार शहर के सांगानेर स्थित सूर्या नगर (तारों की कूट) इलाके से एक हैरान करने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में करीब आधा दर्जन हथियारबंद संदिग्ध बदमाश देर रात कम कपड़ों में गलियों में घूमते और घरों की रेकी करते साफ दिखाई दे रहे हैं। AI Photo जागने पर भागे बदमाश, पुलिस के हाथ अब भी खाली— शुक्रवार देर रात इन हथियारबंद बदमाशों ने सूर्या नगर में खिड़की-दरवाजे खोलकर एक मकान में घुसने का प्रयास किया था। हालांकि, गली के कुत्तों के भौंकने और घर के लोगों के जाग जाने के कारण बदमाश वारदात को अंजाम दिए बिना ही मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय सांगानेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। लेकिन बड़ा सवाल यही...