C M NEWS: जिला आधारित विकास मॉडल से मजबूत होगी राजस्थान की अर्थव्यवस्था —मुख्यमंत्री
C M NEWS: जिला आधारित विकास मॉडल से मजबूत होगी राजस्थान की अर्थव्यवस्था —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करने में राजस्थान अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार जिला आधारित विकास मॉडल को प्राथमिकता देते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर के. वी. राजू की गरिमामयी उपस्थिति में 'जिला घरेलू उत्पाद अनुमान' विषय पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए राज्य के प्रत्येक जिले की विशिष्ट पहचान, स्थानीय संसाधनों और आर्थिक संभावनाओं को केंद्र में रखकर विकास की एक नई अवधारणा विकसित की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की उद्योग, निवेश और सुशासन आधारित नीतियों के कारण राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित हो रहा है। इसके साथ ही प्रदेश का स्टार्टअप इकोसिस्टम भी तेजी से फल-फूल रहा है। वर्तमान में राज्य में 6 हजार से अधिक सक्रिय स्टार्टअप्स क...