Posts

Image
  E-PAPER

Jaipur News: मानसरोवर में पानी पीने के बहाने घर घुस गले से झपटी सोने की चेन

Image
Jaipur News: मानसरोवर में पानी पीने के बहाने घर घुस गले से झपटी सोने की चेन छोटा अखबार। राजस्थान की राजधानी के सुरक्षित माने जाने वाले पॉश इलाके   शिप्रापथ (मानसरोवर)   में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक शातिर बदमाश ने प्यास का बहाना बनाकर एक   90 वर्षीय बुजुर्ग महिला   को अपनी ठगी और लूट का शिकार बनाया। बदमाश ने बुजुर्ग महिला की ममता और सेवा भाव का फायदा उठाते हुए उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया। मदद के बहाने विश्वासघात- पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानसरोवर निवासी   हरेश कुमार अग्निहोत्री   ने शिप्रापथ थाने में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। घटना   10 फरवरी   की शाम करीब 4 बजे की है। उस समय हरेश की 90 वर्षीय वयोवृद्ध मां   गंगा देवी   घर पर अकेली थीं। तभी एक अज्ञात व्यक्ति कार में सवार होकर उनके गेट पर रुका। उसने बेहद शालीनता और विनम्रता का ढोंग करते हुए बुजुर्ग महिला से पीने के लिए पानी मांगा। पलक झपकते ही वारदात और फरार- 90 साल की गंगा देवी ने मानवता के नाते अनजान व्यक्ति ...

BAJAT 2026-27: बोर बजट और बोर प्रस्तुतिकरण :-फाइलों में दफन विज़न और 'प्रेस नोट' बन गया राजस्थान का बजट

Image
BAJAT 2026-27: बोर बजट और बोर प्रस्तुतिकरण :-फाइलों में दफन विज़न और 'प्रेस नोट' बन गया राजस्थान का बजट 12 फरवरी 2026 छोटा अखबार। राजस्थान की विधानसभा में आज जो वित्तीय लेखा-जोखा पेश हुआ, वह केवल आंकड़ों का मायाजाल था, जिसमें न तो राज्य की चुनौतियों से लड़ने की 'धार' थी और न ही भविष्य को संवारने का कोई 'विज़न'। वित्त मंत्री दिया कुमारी का बजट भाषण सुनकर ऐसा महसूस हुआ मानो वे राज्य की तकदीर नहीं, बल्कि सचिवालय के गलियारों में अफसरों द्वारा तैयार किया गया एक 'नीरस प्रेस नोट' पढ़ रही हों। बजट का यह स्वरूप बताता है कि जब सत्ता का अनुभवहीन नेतृत्व पूरी तरह 'अफ़सरशाही' के रहम-ओ-करम पर निर्भर हो जाता है, तो नतीजे कितने सतही हो सकते हैं। ​अफ़सरशाही का वर्चस्व, नेतृत्व का सरेंडर ​। बजट के पन्नों को पलटें तो स्पष्ट दिखता है कि वित्त सचिव वैभव गैलेरिया और उनकी टीम ने इसे एक 'बैलेंस शीट' की तरह तैयार किया है, जिसमें मानवीय संवेदनाओं और जनता की चीखों के लिए कोई जगह नहीं है।  वित्त मंत्री के प्रस्तुतिकरण में वह आत्मविश्वास और राजनीतिक पकड़ पूरी तरह नदारद रह...

BAJAT 2026-27: 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को चरितार्थ करने वाला है बजट -मुख्यमंत्री

Image
BAJAT 2026-27: 'सबका साथ, सबका विकास'   के मंत्र को चरितार्थ  करने वाला है बजट - मुख्यमंत्री 11 फरवरी 2026, 07:15 PM छोटा अखबार। राजस्थान के मुख्यमंत्री   भजनलाल शर्मा   ने वित्तीय वर्ष   2026-27   के राज्य बजट को 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को सिद्ध करने वाला एक ऐतिहासिक दस्तावेज करार दिया है। बुधवार को विधानसभा में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री   दिया कुमारी   द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद, मुख्यमंत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए इसे 8 करोड़ प्रदेशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बताया। विकसित भारत के विजन को गति- मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी   के 'विकसित भारत @2047' के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बजट का मुख्य ध्येय   तेज आर्थिक विकास , जन-आकांक्षाओं की पूर्ति और   'सबका साथ, सबका विकास'   के मंत्र को चरितार्थ करना है। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह बजट केवल वित्तीय आवंटन का ब्योरा नहीं, बल्कि प्रदेश की उन्नति के प्रति सरकार के कर्तव्यो...

Jaipur News:13 फरवरी को होगा जिला स्तरीय आंवला क्रेता–विक्रेता सम्मेलन का आयोजन

Image
Jaipur News:13 फरवरी को होगा जिला स्तरीय आंवला क्रेता–विक्रेता सम्मेलन का आयोजन    10 फरवरी 2026, 07:56 PM छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार पंच गौरव योजना के अंतर्गत एक जिला–एक उपज आंवला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जयपुर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न गति​विधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 13 फरवरी को जयपुर के दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में जिला स्तरीय आंवला क्रेता–विक्रेता सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।  मुख्य आयोजना अधिकारी डॉ. सुदीप कुमावत ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में आयोजित होने वाले सम्मेलन में जयपुर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से लगभग 700 से अधिक आंवला उत्पादक किसान, क्रेता, व्यापारी, एफपीओ एवं उद्यमी भाग लेंगे। कार्यक्रम की विशेषता के रूप में जयपुर जिले की सभी पंच गौरव उपजों की पृथक-पृथक स्टॉल लगाई जाएंगी, जिनके माध्यम से किसानों द्वारा उत्पादित स्थानीय विशिष्ट कृषि उपज, उनके मूल्यवर्धित उत्पादों तथा पारंपरिक विशेषताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इससे स्थानीय उत्पा...

Rajasthan News: प्रदेश में सुदृढ़ होंगी अंगदान एवं प्रत्यारोपण की प्रक्रियाएं, लाइव पोर्टल से जुड़ेंगे सभी अस्पताल

Image
Rajasthan News:   प्रदेश में सुदृढ़ होंगी अंगदान एवं प्रत्यारोपण की प्रक्रियाएं, लाइव पोर्टल से जुड़ेंगे सभी अस्पताल  10 फरवरी 2026, 08:56 PM छोटा अखबार। प्रदेश में अंगदान एवं अंग प्रत्यारोपण सेवाओं को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रक्रिया को पूरी तरह आॅनलाइन संचालित किया जाएगा। इसके लिए नव विकसित लाइव पोर्टल जल्द शुरू किया जाएगा।  अंगदान एवं प्रत्यारोपण करने वाले सभी अस्पतालों को इस पोर्टल से जोड़ा जाएगा ,  ताकि अंगदान एवं प्रत्यारोपण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे और सभी जानकारियां इस पर उपलब्ध हों।  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने स्वास्थ्य भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंगदान एवं अंग प्रत्यारोपण जीवन रक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। प्रदेश में इससे जुड़ी सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मानक प्रक्रियाओं को पूरी तरह आॅनलाइन करने के साथ ही विजिलेंस सिस्टम को सुदृढ़ बनाया जाएगा। श्रीमती राठौड़ ने कहा कि अंगदान एवं प्रत्यारोपण के कार्यों के लिए निदेशालय स्तर ...

Rajasthan News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से

Image
Rajasthan News:   राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से  10 फरवरी 2026, 08:07 PM छोटा अखबार। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार  12  फरवरी से राज्यभर में प्रारंभ होंगी। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में कुल  19  लाख  90  हजार  57  विद्यार्थी पंजीकृत किए गए हैं। परीक्षाओं का आयोजन प्रदेशभर में  6  हजार  194  परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।  बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस वर्ष सेकेंडरी परीक्षा में  10  लाख  68  हजार  109,  सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में  9  लाख  10  हजार  9,  प्रवेशिका में  7  हजार  817  तथा वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग में  4  हजार  122  विद्यार्थी पंजीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीट...