C M NEWS: प्रशासनिक शिथिलता के कारण जनसुविधाओं के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं —मुख्यमंत्री
C M NEWS: प्रशासनिक शिथिलता के कारण जनसुविधाओं के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि पानी, बिजली, चिकित्सा और सड़क जैसी बुनियादी जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों में प्रशासनिक ढिलाई के कारण किसी भी प्रकार की देरी को सहन नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में आयोजित 'राज उन्नति' कार्यक्रम की छठी बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आम जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं का निरंतर और समय पर लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दो शब्दों में कहा कि यदि निविदा (टेंडर) प्रक्रिया में देरी, लालफीताशाही या किसी अन्य प्रशासनिक लापरवाही के कारण विकास कार्यों में रुकावट आई, तो संबंधित अधिकारियों की सीधी जिम्मेदारी तय की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सांगानेर में सीईटीपी (कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) के पंपिंग स्टेशन और पाइपला...