Rajasthan News: प्रदेश में कोस्ट शेयरिंग मॉडल पर चमकेगी 38 औद्योगिक क्षेत्रों की सूरत
Rajasthan News: प्रदेश में कोस्ट शेयरिंग मॉडल पर चमकेगी 38 औद्योगिक क्षेत्रों की सूरत छोटा अखबार। राजस्थान में औद्योगिक विकास की गति को तेज करने और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए रीको (RIICO) तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) ने एक बड़ी पहल की है। राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए दोनों विभाग मिलकर 'कोस्ट शेयरिंग मॉडल' (Cost Sharing Model) पर काम करेंगे। इसके तहत प्रदेश की 38 महत्वपूर्ण एप्रोच सड़कों का विकास, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। AI Photo 290 करोड़ रुपये का होगा निवेश— इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत कुल 205 किलोमीटर लंबी सड़कों का कायाकल्प होगा। इस पर लगभग 290 करोड़ रुपये की कुल लागत आने का अनुमान है। वित्तीय व्यवस्था के अनुसार, इस खर्च का 50 प्रतिशत भाग रीको द्वारा वहन किया जाएगा, जबकि शेष 50 प्रतिशत राशि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा लगाई जाएगी। सड़कों के निर्माण और सुधार का पूरा कार्य पीडब्ल्यूडी के माध्यम से ही पूरा किया जाएगा। 16 जिलों के उद्योगों को मिलेगा सीधा लाभ— इस पहल से राज्य के 16 प्रमुख जिलों के औद्योगिक क्षेत्...