Congress News:प्रदेश कांग्रेस में 50 जिलाध्यक्षों के लिये 3000 नेताओं की दावादारी

Congress News:प्रदेश कांग्रेस में 50 जिलाध्यक्षों के लिये 3000 नेताओं की दावादारी  


छोटा अखबार।

राजस्थान कांग्रेस संगठन में 50 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिये 3000 नेताओं ने दावादारी की है।  जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिये 24 अक्टूबर को दिल्ली हाईकमान ने सभा आहूत की है। बताया जा रहा है कि सभा के दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल राजस्थान के सभी पर्यवेक्षकों से अलग—अलग बात करेगें। 


सभा में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी भाग लेगें। उपरोक्त सभी नेताओं की रायशुमारी से ही जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर निर्णय लिया जायेगा। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार एक जिलाध्यक्ष के लिये छह नामों की संभावित सूची तैयार की है। सूची में चयन की पत्रता के लिये संगठनात्मक सक्रियता, पार्टी निष्ठा और स्थानीय पकड़ को प्राथमिकता दी है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि नए जिलाध्यक्षों को अब पहले से अधिक अधिकार दिए जाएंगे। मजे की बात ये है कि इस बार जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में कई विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता भी अपना भाग्य आजमा रहे है।  

आपको बतादें कि जिलाध्यक्षों के चयन के लिये प्रदेश के सभी जिलों में खूब टंटे हुए हैं और खुल कर गुटबाजी सामने आई थी। अब देखना यह कि हुई टंटा बाजी के बीच किस—किस नेता का भाग्य जोर मारता है। सूत्रों का यह भी कहना है कि जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद प्रदेश अध्यक्ष का भी निर्णय किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष के नामों में सबसे उपर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली नाम बताया जा रहा है। 



Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस