Posts

E-PAPER

Image
  E-PAPER

Jaipur News: जयपुर में 'शौर्य और शहादत को सलाम' पुस्तक का होगा विमोचन

Image
Jaipur News: जयपुर में 'शौर्य और शहादत को सलाम' पुस्तक का होगा विमोचन छोटा अखबार।  राजस्थान के वीर शहीदों को पिछले 27 वर्षों से अपनी चित्रकारी के जरिए श्रद्धांजलि देने वाले प्रसिद्ध चित्रकार चंद्रप्रकाश गुप्ता की पुस्तक 'शौर्य और शहादत को सलाम' का लोकार्पण रविवार को होगा। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे राजस्थान चैंबर भवन के भैरोंसिंह शेखावत सभागार में आयोजित किया जाएगा। कलमकार मंच द्वारा प्रकाशित इस कृति में चित्रकार द्वारा शहीद परिवारों को तैलचित्र भेंट करने के संस्मरण और उनके मार्मिक अनुभवों को संजोया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह होंगे, जबकि अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीजी बिपिन कुमार पांडे, डॉ. के.एल. जैन, विनोद भारद्वाज और जगदीश शर्मा उपस्थित रहेंगे। इस खास अवसर पर शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान भी किया जाएगा। यह पुस्तक मरूधरा के जांबाज सैनिकों के प्रति एक अनूठी 'मौन श्रद्धांजलि' है।

India Stonemart 2026 News: जयपुर में 5 से 8 फरवरी तक होगा इंडिया स्टोनमार्ट 2026 आयोजन

Image
India Stonemart 2026 News: जयपुर में 5 से 8 फरवरी तक होगा इंडिया स्टोनमार्ट 2026 आयोजन  छोटा अखबार। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि इंडिया स्टोन मार्ट के आयोजन से राजस्थान के पत्थर उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रदेश के कारीगरों को देश-विदेश में इस क्षेत्र की नवीनतम तकनीक की जानकारी मिल सकेगी। रीको, सीडोस और लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित यह कार्यक्रम नीति संवाद, तकनीक और वैश्विक सहयोग का अंतरराष्ट्रीय मंच बनेगा। कर्नल राठौड़ ने शुक्रवार को इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान इस आयोजन में शामिल होने वाले देश-विदेश के प्रतिभागियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। पत्थर उद्योग क्षेत्र से जुडे सभी हितधारकों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2000 में शुरू हुए इंडिया स्टोन मार्ट का इस वर्ष 13वां संस्करण है। यह अब तक का सबसे भव्य आयोजन होगा। इसमें चीन, तुर्की, ईरान, थाइलैंड, इटली सहित अन्य देशों से प्रदर्शक भी शामिल होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टोनमार्ट के संयोजक न...

C M NEWS: राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 2 सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरूद्ध दी अभियोजन स्वीकृति

Image
C M NEWS: राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 2 सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरूद्ध दी अभियोजन स्वीकृति छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 19 के तहत राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 2 सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरूद्ध न्यायिक प्रकरणों में पक्षकारों के साथ कूट-रचना करने और नियम विरूद्ध कार्यवाही करने के आरोपों में अभियोजन स्वीकृति जारी की है।  श्री शर्मा ने राजस्थान गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा सेवा के 1 अधिकारी द्वारा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में भ्रष्ट और अवैध तरीकों को अपनाने के विरूद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को अभियोजन स्वीकृति प्रदान की है। इसी प्रकार सेवारत अधिकारियों के विरूद्ध संचालित वृहत्त शास्ति के अनुशासनात्मक कार्यवाही के 2 प्रकरणों में वेतन वृद्धियां रोके जाने के दण्ड को अनुमोदित किया व एक सेवानिवृत्त अधिकारी की पेंशन रोकने का भी आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने 2 प्रकरणों में नियम 34 सीसीए के तहत पुनरावलोकन याचिका को खारिज करते हुए पूर्व प्रदत्त दण्ड को यथावत रखा तथा 1 प्रकरण में राहत प्रदान करते हुए विभागीय जांच कार्यवाही को प्रस्त...

E-PAPER

Image
  E-PAPER

Rajasthan News: प्रदेश में हुक्काबार और नशाखोरी के विरुद्ध हो रही सख्त कार्रवाई -गृह राज्य मंत्री

Image
Rajasthan News: प्रदेश में हुक्काबार और नशाखोरी के विरुद्ध हो रही सख्त कार्रवाई -गृह राज्य मंत्री  छोटा अखबार। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में हुक्काबार और नशाखोरी पर निरन्तर सख्त कार्रवाई कर रही है। प्रदेश में सभी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों हुक्का आदि की रोकथाम के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर नशाखोरी को खत्म करने की दिशा प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य राम सहाय वर्मा द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस द्वारा कोटपा (COTPA) एक्ट में हुक्का बार संचालकों के खिलाफ निरन्तर कार्रवाई की जा रही है। जिस मकान या स्थान में हुक्काबार संचालित पाये जाते हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कानून सम्मत कार्रवाई कर अपराधियों को निरुद्ध करने का काम किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया इस तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर कोटपा एक्ट के तहत कठोर कारवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2022 में 55 हज...

Rajasthan News: प्रदेश में गेहूँ विक्रय के लिये किसान 1 फ़रवरी से करवा सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण

Image
Rajasthan News: प्रदेश में गेहूँ विक्रय के लिये किसान 1 फ़रवरी से करवा सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण  छोटा अखबार। भारत सरकार द्वारा रबी विपणन सीजन 2026-27 हेतु गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य पच्चीस सौ पचासी रूपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। राज्य के किसान अपनी उपज (गेहूँ) विक्रय हेतु पंजीयन 1 फरवरी  25 जून 2026 तक स्वयं अथवा ई-मित्र के माध्यम से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध 'गेहूँ खरीद हेतु किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल' के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे। पंजीयन हेतु किसान के पास अद्यतन जन आधार कार्ड अनिवार्य है। किसान को उसके द्वारा विक्रय की गई उपज का भुगतान उसके जन आधार से जुड़े हुए बैंक खाते में किया जाएगा। इसलिए किसान को जिस बैंक खाते में भुगतान प्राप्त करना है उस बैंक खाते को अपने जन आधार में जुड़वाना आवश्यक होगा।  पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसान पंजीकरण व अन्य खरीद सम्बन्धी जानकारी एवं समस्याओं के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14435 ...