C M NEWS: जन-जन तक पहुंचाएं एक भारत-श्रेष्ठ भारत और आत्मनिर्भर भारत का संदेश —मुख्यमंत्री
C M NEWS: जन-जन तक पहुंचाएं एक भारत-श्रेष्ठ भारत और आत्मनिर्भर भारत का संदेश —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। 24 नवम्बर से आयोजित होने वाले इन खेलों में लगभग 24 खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी जिनमें देशभर के खिलाडी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को इन खेलों से जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके लिए आयोजन से संबंधित तैयारियों, खेल और खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी दी जाए। श्री शर्मा बुधवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी संभागीय मुख्यालयों पर खेल आयोजन स्थल और आवास स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था व आयोजन के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आयोजन स्थलों पर हो साफ-सफाई, सौंदर्यकरण और मेडिकल सुविधा— उन्होंने खेलों के लाइव टेलीकास्ट के संबंध में भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस आयो...