Posts

Rajasthan News: जून में राजस्थान में मनायेगा 'एंटी मलेरिया माह', चिकित्सा विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

Image
Rajasthan News: जून में राजस्थान में मनायेगा 'एंटी मलेरिया माह', चिकित्सा विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश छोटा अखबार। राजस्थान सरकार प्रदेश को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेशभर में मलेरिया उन्मूलन की दिशा में जन-जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता, मजबूत सर्विलांस, समय पर जांच और त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के लिए आगामी जून महीने को 'एंटी मलेरिया माह' के रूप में मनाया जाएगा। इस विशेष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और रोकथाम गतिविधियों के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2030 तक देश से मलेरिया उन्मूलन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। राजस्थान इस राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में व्यापक स्तर पर मलेरिया की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार गतिविधि...

RPSC News: प्रदेश में बंपर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी, RAS सहित 1100 से अधिक पदों पर मिलेगा मौका

Image
RPSC News: प्रदेश में बंपर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी, RAS सहित 1100 से अधिक पदों पर मिलेगा मौका छोटा अखबार। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर प्रदान करते हुए विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियों का विज्ञापन जारी किया है। आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (RAS), सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) और प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) के कुल 1100 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। RAS भर्ती 2026: 607 पदों के लिए 29 नवंबर को परीक्षा— आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2026 के तहत कुल 607 पदों पर विज्ञापन जारी किया है। इनमें राज्य सेवाएं के 192 और अधीनस्थ सेवाएं के 415 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 जून से शुरू होकर 3 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक किए जा सकेंगे। आयोग के अनुसार, RAS प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को वस्तुनिष्ठ (Objective) रूप में किया जाना प्रस्तावित है, जबकि मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक (Descriptive) होगी। परीक्षाओं का पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर पहले ही 9 जनवरी 2026 को जारी किया जा चुका है।...

Rajasthan News: राजस्थान में बालश्रम व बाल तस्करी के खिलाफ 1 जून से चलेगा "उमंग-VII" अभियान

Image
Rajasthan News: राजस्थान में बालश्रम व बाल तस्करी के खिलाफ 1 जून से चलेगा "उमंग-VII" अभियान छोटा अखबार। राजस्थान में बालश्रम, बाल बंधुआ मजदूरी और बाल तस्करी (मानव दुर्व्यापार) जैसी गंभीर सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए एक महीने का विशेष राज्यव्यापी अभियान "उमंग-VII" चलाया जाएगा। पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान 1 जून से 30 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में पूरी सक्रियता से संचालित होगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पीड़ित बच्चों को संकट से मुक्त कराना और उनका उचित पुनर्वास सुनिश्चित करना है। पुलिस मुख्यालय ने जारी किए कड़े निर्देश— अभियान की सफलता को लेकर पुलिस मुख्यालय गंभीर है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सिविल राइट्स एवं एएचटी) हवासिंह घुमरिया ने प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों, रेंज आईजी, जिला पुलिस अधीक्षकों (SPs), पुलिस उपायुक्तों (DCPs) सहित जीआरपी अजमेर व जोधपुर को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अभियान के दौरान कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: प्रदेश में सरकार का खजाना खाली, ठेकेदारों के करोड़ों रुपए बाकी, काम बंद —अशोक गहलोत

Image
Rajasthan News: प्रदेश में सरकार का खजाना खाली, ठेकेदारों के करोड़ों रुपए बाकी, काम बंद —अशोक गहलोत छोटा अखबार। ये आप कहो पूरा कॉलेप्स हो गया है। इनके पास पूरा खजाना खाली है , दो साल ढाई साल होने आए इनको। ऐसी स्थिति बनी किसी विभाग में चले जाओ आप, सब ठेकेदारों का काम बंद है। उनके करोड़ों रुपए के पेमेंट नहीं हो रहे हैं,और तो और जो दवाएं वाले, दवा दुकानों के उनके पेमेंट बाकी हैं। कल मेरे पास कॉपरेटिव सहकारी दवाएं दुकान होती थी न वो आए कि हमारे दुकानों को बंद कर रहे हैं जनऔषधि केंद्र के नाम से।  तो शिकायतें कई तरह की हैं, जितनी स्कीमें चल रहे हैं स्वास्थ्य की, शिक्षा की उन सब में पेमेंट नहीं हो रहा। बच्चों की स्कॉलरशिप नहीं मिल पा रही है। पेमेंट सब रुके पड़े हैं,  सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है, मुख्यमंत्री खाली घूमने में लगे हैं पूरे राजस्थान के अंदर। दिल्ली में है या राजस्थान के अंदर। खूब घूमो आप भले ही  पर काम तो कोई करो पीछे। स्थिति पूरे राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति बर्बाद हो चुकी है। एक तो ज्वेलर था भरतपुर में, गोली मार दी,खुद का जिला है वो, और  बाकी जगह आप ...

RU NEWS: पानी की किल्लत पर भड़के छात्र, HOD के केबिन से फ्रिज निकाल गैलरी में रखा

Image
RU NEWS: पानी की किल्लत पर भड़के छात्र, HOD के केबिन से फ्रिज निकाल गैलरी में रखा छोटा अखबार। राजस्थान यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी में तपती गर्मी के बीच छात्रों को ठंडा पानी न मिलने का गंभीर मुद्दा मंगलवार को भारी विवाद में बदल गया। भीषण गर्मी और यूनिवर्सिटी प्रशासन की लापरवाही से आक्रोशित छात्रों ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया। छात्र नेताओं ने लाइब्रेरी के हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HOD) राजेश पूनिया के केबिन में रखा डबल डोर फ्रिज बाहर निकाल लिया और उसे आम विद्यार्थियों के उपयोग के लिए गैलरी में रखवा दिया। बदहाली देख भड़के छात्र— जानकारी के अनुसार, सेंट्रल लाइब्रेरी में पिछले कई दिनों से पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था ठप थी। छात्र लगातार इसकी शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। मंगलवार को शिकायत मिलने पर छात्र नेता शुभम रेवाड़ के नेतृत्व में दर्जनों छात्र लाइब्रेरी परिसर पहुंचे। जब छात्रों ने वहां पानी के पुख्ता इंतजाम नहीं देखे और अव्यवस्था पाई, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। HOD के केबिन से निकाला फ्रिज— नाराज छात्रों ने विरोध जताते हुए सीधे HOD राजेश पूनिया के केबिन का रुख किया...

E-PAPER

Image
E-PAPER