C M NEWS: प्रदेश में पेयजल और बिजली आपूर्ति की शिकायत पर जिला कलक्टर होगें जिम्मेदार —मुख्यमंत्री
C M NEWS: प्रदेश में पेयजल और बिजली आपूर्ति की शिकायत पर जिला कलक्टर होगें जिम्मेदार —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रदेश में पेयजल और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी और बिजली संकट को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। आमजन से शिकायत मिलने पर संबंधित जिला कलक्टर की सीधे तौर पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। मुख्यमंत्री बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस दौर में नागरिकों को त्वरित राहत पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टरों को साप्ताहिक मॉनिटरिंग के निर्देश मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में पानी और बिजली की उपलब्धता को लेकर हर हफ्ते अनिवार्य रूप से समीक्षा बैठक करें। जनसमस्याओं और शिकायतों का विभागीय अधिकारियों के समन्व...