Kota News: कोटा में 60 लाख की अवैध शराब ट्रक से बरामद
Kota News: कोटा में 60 लाख की अवैध शराब ट्रक से बरामद छोटा अखबार। राज्य सरकार की अवैध शराब के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन अपार सफलता मिल रही है। इसके लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कोटा में नाकाबंदी कर एक ट्रक की तलाशी लेने पर 60 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। 1360 कार्टन में 65280 पव्वे बरामद— कोटा जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नरेश कुमार मालव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोटा में रविवार रात्रि नेशनल हाईवे 52 नया टोल प्लाजा गोपालपुरा के समीप नाकाबंदी के तहत ट्रक को रोककर तलाशी लेने पर टाट की बोरियों के नीचे कार्टन में छुपाकर रखी गई फोर सेल इन चंडीगढ़ शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। मौके पर ब्रांड राजस्थानी व्हिस्की के 1360 कार्टन में 65 हजार 280 पव्वे बरामद हुए। उक्त शराब की अनुमानित कीमत 60 लाख रूपए आंकी गई है। जीरो टाॅलरेंस की नीति — आबकारी आयुक्त ने प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी पर रोक के लिए समस्त अधिकारियों को जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बीते दिनों विश...