Rajasthan News: राजस्थान ग्रामीण पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए 30 जून तक हर शनिवार जुटेंगी टीमें
Rajasthan News: राजस्थान ग्रामीण पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए 30 जून तक हर शनिवार जुटेंगी टीमें छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशों पर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत दूर करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) का विशेष अभियान तेजी से काम कर रहा है। इसी कड़ी में बीते शनिवार को राज्यभर में चौथे चरण का विशेष अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था को मजबूत, सुचारू और विश्वसनीय बनाना है। समस्याओं का मौके पर समाधान— अभियान के दौरान विभाग के अधिकारियों और तकनीकी टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर पानी की सप्लाई से जुड़ी स्थानीय समस्याओं की पहचान की। लाइनों में लीकेज सुधारने, कम दबाव से पानी मिलने की शिकायतों को दूर करने और बंद पड़े नलों को ठीक करने जैसे काम तुरंत किए गए। इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों को तपती गर्मी के बीच पानी के संकट से बड़ी राहत मिली है। 575 विशेष टीमों का गठन— गर्मी में पानी की भारी मांग और संभावित संकट से निपटने के लिए विभाग ने पूरे प्रदेश में 575...