Cooperative News: सहकारिता सचिव ने समयबद्ध कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
Cooperative News: सहकारिता सचिव ने समयबद्ध कार्य पूरा करने के दिए निर्देश छोटा अखबार। सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा ने पैक्स (प्राथमिक कृषि ऋण सोसायटियों) के कम्प्यूटराइजेशन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इसे समयबद्ध रूप से पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं। गुरुवार को शासन सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि इस परियोजना में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. शर्मा ने कहा कि पैक्स कम्प्यूटराइजेशन 'सहकार से समृद्धि' विजन को साकार करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इससे न केवल सहकारी समितियों के कामकाज में तेजी आएगी, बल्कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने नाबार्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना की गति बढ़ाने के लिए आवश्यक तकनीकी टूल्स और संसाधन अविलंब उपलब्ध कराए जाएं।बैठक के दौरान शासन सचिव ने आगामी 10 दिनों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए 'गो-लाइव', 'ऑन सिस्टम ऑडिट' और 'ई-पैक्स' जैसे विभिन्न चरणों में ठोस प्रगति हासिल करने क...