Rajasthan News: 'लेटर वॉर' से भाजपा में अनुशासन और एकजुटता के दावों पर लगे सवालिया निशान
Rajasthan News: 'लेटर वॉर' से भाजपा में अनुशासन और एकजुटता के दावों पर लगे सवालिया निशान छोटा अखबार। भाजपा में लंबे समय से सुलग रहा अंतर्कलह अब 'लेटर वॉर' के साथ खुलकर सामने आ गया है। असम और पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और मावली के पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी के बीच के आरोप-प्रत्यारोप ने राजस्थान की सियासत में गरमाहट पैदा कर दी है। AI Photo हाल ही में राज्यपाल कटारिया ने मीडिया के जरिए जोशी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'रणछोड़' करार दिया था। कटारिया का सवाल था कि जोशी ने एक चुनाव जीतने के बाद अपनी सीट क्यों छोड़ी? अब पलटवार करते हुए जोशी ने 11 पन्नों की एक लंबी चिट्ठी लिखकर कटारिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। "रणछोड़ मैं नहीं, आप हैं"— जोशी ने अपनी चिट्ठी में कड़ा रुख अपनाते हुए लिखा, "रणछोड़ मैं नहीं हूं, आपने तो हार के डर से खुद अपनी सुरक्षित सीटें बदली थीं। मैंने जीतकर सीट छोड़ी थी, जबकि आप पर आरोप है कि आपने मुझे हराने के लिए विरोधियों की मदद की।" जोशी ने दावा किया कि 2013 में उनका टिकट कटवाने के पीछे कटारिया का हाथ था और वे 15 वर्षों ...