C M NEWS: यातायात प्रबंधन और विकास कार्यों को लेकर दिए मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश
C M NEWS: यातायात प्रबंधन और विकास कार्यों को लेकर दिए मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शहर में ट्रैफिक के रियल टाइम मैनेजमेंट के लिए एक नया इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर स्थापित किया जाए, ताकि जाम की स्थिति पर सीधी नजर रखी जा सके और तत्काल समाधान हो। निर्माण कार्यों में गति और गुणवत्ता पर जोर— मुख्यमंत्री ने शहर में चल रहे विभिन्न आरओबी (ROB) और एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रगतिरत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। साथ ही चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और अधिकारियों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही अमल में लाई जाए। कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्रैफिक सुधार के लिए 'फ्री लेफ्ट' और 'डबल यू-टर्न'— शहर के प्रमुख मार्गों को जाम मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री ने डबल यू-टर्न ...