Posts

Elections 2026: बंगाल चुनाव और मारवाड़ी मतदाता

Image
 Elections 2026: बंगाल चुनाव  और मारवाड़ी मतदाता छोटा अखबार। बंगाल राज्य में राजस्थान मारवाड़ी, शैखावडी व्यापार, व्यवसाय जगत में है। बंगाल में राजस्थान मारवाड़ी शैखावडी मतदाता वाले विधानसभा क्षेत्र में कलकत्ता शहर में भवानीपुर, जोडासाक, बड़ा बाजार, चौरंगी बैल गाछिया। हुबली में श्रीरामपुर, रिसाडा, उत्तर 24 परगना में बैरमपुर, दमदम, साल्टलेक, आसनसोल उद्योगिक इलाके, चंदननगर, अलीपुर समृद्धशाली, बालीगंज में राजस्थान मारवाड़ी, शैखावडी मतदाता कहीं अच्छी तो कहीं बहुत ज्यादा संख्या है। भाजपा नेतृत्व ने बंगाल विधानसभा चुनाव में राजस्थान भाजपा नेता, पदाधिकारियों को चुनाव मैदान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। AI Photo पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व निर्देश पर गुजरे कई महीनों से बंगाल में डरा डाले हैं। आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि राजस्थान किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पद पर कैलाश चौधरी की नियुक्ति पर मैंने कैलाश चौधरी से मोबाइल बातचीत करने के समय वह बंगाल में थे। विधायक जितेंद्र गोठवाल, अतुल भंसाली, पूर्व सांसद मनोज राजोरिया,  राजस्थान भाजपा पदाधिकारी बिह...

Rajasthan News: प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं की बेरुखी, निवाई भाजपा में गुटबाजी की चर्चा तेज

Image
Rajasthan News: प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं की बेरुखी, निवाई भाजपा में गुटबाजी की चर्चा तेज छोटा अखबार। राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के निवाई आगमन पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की कम उपस्थिति ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है। भाजपा विधायक रामसहाय वर्मा और नगर पालिका निवाई की मौजूदगी के बावजूद, स्वागत के दौरान मात्र 27 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन के भीतर चल रही खींचतान को सार्वजनिक कर दिया है। AI Photo स्वागत की तैयारियों पर उठे सवाल— सूत्रों के अनुसार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के जिले के दौरों के तहत निवाई में एक भव्य स्वागत की योजना बनाई गई थी। स्थानीय विधायक रामसहाय वर्मा और भाजपा शासित नगर पालिका बोर्ड ने इस कार्यक्रम की कमान संभाली थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि सत्ताधारी दल के प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में भारी जनसैलाब और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ेगा। हालांकि, जब स्वागत का समय आया, तो मौके पर संख्या बल बेहद कम रहा। मात्र 27 कार्यकर्ताओं के साथ हुए इस 'औपचारिक' स्वागत ने आलाकमान को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। गुटबाजी और असंतोष क...

Politics News: वसुंधरा राजे के तीखे तेवर 'दलबदलुओं' के लिए 'नो एंट्री' का संकेत

Image
Politics News: वसुंधरा राजे के तीखे तेवर 'दलबदलुओं' के लिए 'नो एंट्री' का संकेत छोटा अखबार। राजस्थान की सियासत में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कड़े तेवरों ने हलचल मचा दी है। पिछले कुछ समय से संगठन की मुख्यधारा से दूरी बनाए रखने वाली राजे ने अब 'दलबदलू' नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोलकर अपनी सक्रियता और रसूख का अहसास करा दिया है। उनके हालिया बयान ने उन नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं जो चुनावों के वक्त अपनी सुविधा के अनुसार पाला बदलने की फिराक में रहते हैं। विचारधारा सर्वोपरि, सुविधा की राजनीति नहीं— वसुंधरा राजे ने स्पष्ट शब्दों में संकेत दिया है कि जो नेता केवल सत्ता की मलाई चाटने के लिए विचारधारा को ताक पर रखकर भाजपा का दामन थामना चाहते हैं, उनके लिए अब राह आसान नहीं होगी। राजे का यह "नो एंट्री" वाला रुख उन नेताओं के लिए सीधी चेतावनी माना जा रहा है जो कांग्रेस या अन्य क्षेत्रीय दलों को छोड़कर भाजपा में सुरक्षित भविष्य तलाश रहे हैं। उन्होंने साफ किया है कि पार्टी की मूल विचारधारा से जुड़ा कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत है, न कि अवसरवादी चेहर...

Jaipur News: परीक्षा फर्जीवाड़े पर SOG का बड़ा प्रहार, SI और BSTC भर्ती के 27 आरोपी गिरफ्तार

Image
Jaipur News: परीक्षा फर्जीवाड़े पर SOG का बड़ा प्रहार, SI और BSTC भर्ती के 27 आरोपी गिरफ्तार छोटा अखबार। राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े के खिलाफ मुख्यमंत्री के निर्देश पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। SOG ने एसआई (SI) भर्ती परीक्षा और BSTC परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कुल 27 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। AI Photo 15 आरोपी गिरफ्तार— एडीजी (SOG) विशाल बंसल के अनुसार, SI भर्ती परीक्षा के दौरान डमी अभ्यर्थियों के जरिए परीक्षा पास करने की कोशिश करने वाले 13 मूल अभ्यर्थियों और 2 डमी अभ्यर्थियों सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी जोधपुर, उदयपुर, भरतपुर और टोंक के रहने वाले हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे। जांच में सामने आया है कि इन अभ्यर्थियों ने मोटी रकम देकर अपनी जगह पेशेवर डमी परीक्षार्थियों को बिठाया था। BSTC परीक्षा में भी कार्रवाई— SOG की टीम ने केवल SI भर्ती ही नहीं, बल्कि बीएसटीसी (प्री डीएलएड/बीएलएड) परीक्षा 2019-20 में हुए फर्जीवाड़े ...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: एमएसपी पर गेहूं खरीद प्रक्रिया हुई सरल, अब मौके पर ही होगा रजिस्ट्रेशन

Image
Rajasthan News: एमएसपी पर गेहूं खरीद प्रक्रिया हुई सरल, अब मौके पर ही होगा रजिस्ट्रेशन छोटा अखबार। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश के लाखों किसानों के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीद की प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया है। सोमवार से लागू होने वाली इस नई व्यवस्था के तहत अब वे किसान भी अपनी उपज सरकारी केंद्रों पर बेच सकेंगे, जो तकनीकी कारणों या जानकारी के अभाव में ऑनलाइन पोर्टल पर पहले से पंजीकरण नहीं करा पाए थे। AI Photo लोकसभा अध्यक्ष की पहल पर मिली राहत— इस बड़े बदलाव की नींव शनिवार को कोटा में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में रखी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन किया था। श्री बिरला के हस्तक्षेप और किसानों की व्यवहारिक दिक्कतों को देखते हुए राज्य सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। नई व्यवस्था की मुख्य विशेषताएं— ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन: अब किसानों को पंजीकरण के लिए ई-मित्र या साइबर कैफे के चक्कर ...

Rajasthan News: प्रदेश में डॉक्टर और इंजीनियरों की शराब में रूची बढ़ी

Image
Rajasthan News: प्रदेश में डॉक्टर और इंजीनियरों की शराब में रूची बढ़ी छोटा अखबार। राजस्थान में सरकारी नौकरी के ट्रेंड में एक चौंकाने वाला बदलाव देखने को मिला है। राजस्थान स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (RSBCL) में प्रतिनियुक्ति के लिए आए आवेदनों ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। शराब के प्रबंधन और वितरण से जुड़े इस विभाग में काम करने के लिए अब डॉक्टर, इंजीनियर और नर्सिंग कर्मी भी कतार में खड़े हैं। AI Photo तकनीकी और चिकित्सा विशेषज्ञों की नई पसंद— हाल ही में RSBCL ने प्रबंधक (ऑपरेशन), प्रबंधक (प्रशासन) और डिपो मैनेजर जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए आवेदन मांगे थे। सामान्यतः इन पदों के लिए प्रशासनिक या वाणिज्यिक पृष्ठभूमि के अधिकारियों की उम्मीद की जाती थी। लेकिन, जब आवेदकों की सूची सामने आई, तो विभाग भी हैरान रह गया। इस सूची में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर और विभिन्न तकनीकी विभागों के इंजीनियरों के नाम प्रमुखता से शामिल हैं। मूल विभाग छोड़ शराब विभाग में दिलचस्पी क्यों?— विशेषज्ञों का मानना है कि इस 'शिफ्ट' के पीछे कई कारण हो सकते हैं। डॉक्टर और इंजीनियर जैसे ...