Posts

C M NEWS: भीषण गर्मी में मुख्यमंत्री की तैयारी जलदाय विभाग के कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Image
C M NEWS: भीषण गर्मी में मुख्यमंत्री की तैयारी जलदाय विभाग के कर्मियों की छुट्टियां रद्द छोटा अखबार। राजस्थान में आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान संभावित भीषण गर्मी और पेयजल संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। आमजन को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने और राहत पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने जलदाय विभाग के सभी फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के कड़े निर्देश दिए हैं। फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द, मुस्तैदी के निर्देश— मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि गर्मी के दौरान जनता को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़े, इसके लिए विभाग का पूरा अमला क्षेत्र में मौजूद रहकर निगरानी करेगा। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को विशेष परिस्थितियों के बिना अवकाश नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस पहल का उद्देश्य पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना और किसी भी तकनीकी खराबी या किल्लत की स्थिति में त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। 210 करोड़ रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत— राज्य सरक...

CM NEWS: राजस्थान दिवस पर अल्बर्ट हॉल पर सांस्कृतिक महाकुंभ

Image
CM NEWS: राजस्थान दिवस पर अल्बर्ट हॉल पर सांस्कृतिक महाकुंभ छोटा अखबार। जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर का ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल गुरुवार को उस समय जीवंत हो उठा जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में 'राजस्थान दिवस' के अवसर पर राज्य स्तरीय सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति, शक्ति और संस्कृति के संगम वाली इस शाम ने न केवल राजस्थान की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया, बल्कि आधुनिक राजस्थान के विकास संकल्पों को भी नई ऊर्जा दी। मुख्यमंत्री की पहल पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का उत्सव— मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर इस वर्ष राजस्थान दिवस को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (भारतीय नववर्ष) के पावन अवसर पर मनाया गया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस और नव संवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजस्थान की संस्कृति 'अतिथि देवो भव:' और वीरता की परिचायक है। उन्होंने लोक कलाकारों को प्रदेश की असली पहचान बताया। पद्मश्री कलाकारों की सुरीली प्रस्तुतियां— सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण पद्मश्री पुरस...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Jaipur News:जयपुर रीजन विस्तार पर हाईकोर्ट की रोक: 539 गांवों में निर्माण कार्यों पर लगा ब्रेक

Image
 Jaipur News:जयपुर रीजन विस्तार पर हाईकोर्ट की रोक: 539 गांवों में निर्माण कार्यों पर लगा ब्रेक छोटा अखबार।  राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर रीजन के सीमा विस्तार मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए 539 नए गांवों में मास्टर प्लान के बिना हो रहे निर्माण और विकास कार्यों पर तत्काल रोक लगा दी है। अदालत ने इस विस्तार को लेकर राज्य सरकार और संबंधित प्राधिकरणों से स्पष्टीकरण मांगते हुए जवाब-तलब किया है।  हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी और निर्देश— न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश बलजिंदर सिंह संधू की खंडपीठ ने अधिवक्ता संजय जोशी की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह अंतरिम आदेश जारी किया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बिना किसी वैध मास्टर प्लान के शहरी सीमा का विस्तार करना नियमों के विरुद्ध है।  नोटिस जारी: कोर्ट ने नगरीय विकास विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण, जिला कलेक्टर और राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के प्रमुख अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 21 अप्रैल 2026 को तय की गई है।  विस्तार पर क्यों उठे सवाल?— अक्टूबर 2025 में एक अधिसूचना के जरिए जेडीए रीजन में ...

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने किया तीन नई नीतियों का अनावरण, निवेश के खुले द्वार

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने किया तीन नई नीतियों का अनावरण, निवेश के खुले द्वार छोटा अखबार।  राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 'उद्यमी संवाद समारोह' में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के माध्यम से निवेश को गति देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। तीन नई नीतियों का विमोचन— समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की औद्योगिक प्रगति को आधुनिक और समावेशी बनाने के लिए तीन नई महत्वपूर्ण नीतियों को लॉन्च किया। इन नीतियों का उद्देश्य न केवल बड़े उद्योगों को आकर्षित करना है, बल्कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को भी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नीतियां भविष्य के राजस्थान की नींव रखेंगी, जहाँ रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' और निवेश पर जोर— मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में निवेश की गति बढ़ाने के लिए प्...

Rajasthan News: वीबी-जी राम जी योजना में युवाओं को मिलेंगे 50 हजार

Image
Rajasthan News: वीबी-जी राम जी योजना में युवाओं को मिलेंगे 50 हजार छोटा अखबार। रूपये का लोगो डी. उदय कुमार, एयर इंडिया का महाराजा शुभंकर बॉबी कूका और अमूल बेबी शुभंकर सिलवेस्टर डी कुन्हा ने बनाया और रातों—रात लोगों के दिलों पर छा गए। अब युवाओं को ऐसा ही मौका दे रहा है, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय। विकास एवं आजीविका से युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी विकसित भारत-जी राम जी यूथ डिजिटल कैंपेन की शुरूआत की है। यह अभियान माय भारत पोर्टल के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से देशभर के युवा विडियो चैलेंज, क्विज व रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर इस डिजिटल जन आंदोलन से जुड सकते हैं। ग्रामीण विकास विभाग की शासन सचिव एवं ईजीएस आयुक्त पुष्पा सत्यानी ने बताया कि वीबी-जी राम जी लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के माध्यम से देश और राज्य के नागरिकों को रचनात्मक व नवाचार पूर्ण डिजाइन प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो को अधिनियम का आधिकारिक लोगो बनाया जावेगा, जिसका उपयोग भविष्य में एक्ट के प्रचार-प्रसार और अन्य गतिविधियों में किया जाएगा। सर्वश्रेष...

Rajasthan News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों को 31 मार्च तक करवाना होगा भौतिक सत्यापन

Image
Rajasthan News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों को 31 मार्च तक करवाना होगा भौतिक सत्यापन छोटा अखबार। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत जिले में वृद्धावस्था, एकल नारी एवं विशेष योग्यजन श्रेणी के लगभग 5 लाख 95 हजार लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक बी.पी चंदेल ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना नियम, 2013 के अनुसार सभी पेंशनधारकों का वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाया जाना अनिवार्य है। वर्तमान स्थिति के अनुसार जयपुर जिले में 72 हजार 756 और जयपुर शहर क्षेत्र में 64 हजार 180 पेंशनधारक अभी भी भौतिक सत्यापन से शेष हैं। श्री चंदेल ने बताया कि इस संबंध में बुधवार को नगर निगम के सभी उपायुक्तों की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) द्वारा आयोजित की गई, जिसमें सभी लंबित पेंशनधारकों का भौतिक सत्यापन 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी शेष पेंशनधारकों से अपील की गई है कि वे 31 मार्च 2026 तक अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र, स्मार्ट फोन या अधिकृत स्वीकृतकर्ता अधिका...