Posts

Jaipur News: जयपुर में उलझा राजनीतिक गणित, क्या निर्दलीय बिगाड़ेंगे भाजपा-कांग्रेस का खेल?

Image
 Jaipur News: जयपुर में उलझा राजनीतिक गणित, क्या निर्दलीय बिगाड़ेंगे भाजपा-कांग्रेस का खेल? छोटा अखबार। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव 2026 के दोनों चरणों का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुका है। लोकतंत्र के इस जमीनी उत्सव में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अब सभी की नजरें 14 सितम्बर सोमवार को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। चुनावी शोर थमने के बाद अब परिणाम का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस बार का चुनाव न सिर्फ स्थानीय सरकार चुनने का माध्यम है, बल्कि सूबे की राजनीतिक बिसात पर दोनों प्रमुख दलों की साख का सबसे बड़ा लिटमस टेस्ट भी बन चुका है। AI Photo सूबे की राजधानी जयपुर हमेशा से सत्ता का मुख्य केंद्र रही है, इसलिए जयपुर नगर निगम का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार है और केंद्र में भी एनडीए सत्तासीन है। ऐसे में भाजपा के भीतर इस बात का गहरा डर सता रहा है कि यदि जयपुर में उनका बोर्ड नहीं बना, तो विपक्षी दल इसे 'डबल इंजन' सरकार की विफलता के रूप में प्रचारित करेंगे। स्थानीय निकाय पर पकड़ ढीली होने का सीधा असर सरकार की लोक...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: हॉर्स ट्रेडिंग के खौफ में भाजपा-कांग्रेस, आलीशान रिसॉर्ट्स बने 'चुनावी बाड़े', 14 तारीख का इंतजार

Image
Rajasthan News: हॉर्स ट्रेडिंग के खौफ में भाजपा-कांग्रेस, आलीशान रिसॉर्ट्स बने 'चुनावी बाड़े', 14 तारीख का इंतजार छोटा अखबार। राजस्थान निकाय चुनाव की मतगणना से पहले सभापति और महापौर की कुर्सी हासिल करने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने संभावित विजयी पार्षदों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी है। सेंधमारी, क्रॉस वोटिंग और दल-बदल की आशंका के चलते दोनों ही प्रमुख दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को बाहरी दुनिया और मोबाइल नेटवर्क के संपर्क से पूरी तरह दूर कर रखा है। कहीं प्रशिक्षण शिविर के नाम पर तो कहीं सैर-सपाटे के नाम पर प्रत्याशियों को अज्ञात और सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।  AI Photo प्रदेश के 162 शहरी स्थानीय निकायों में मतदान संपन्न होने के बाद से ही दोनों राजनीतिक दलों के खेमों में हलचल तेज हो गई है। वहीं कयास है कि किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने और त्रिशंकु बोर्ड बनने की आशंका है। दुसरी और वोटिंग खत्म होते ही प्रत्याशियों को फोन कर सीधे पार्टी कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए, जहां से उन्हें बसों के जरिए गुप्त ठिकानों, लक्जरी रिसॉर्ट्स और होटलों में शिफ्ट कर दिया गया। प...

Jaipur News: शेयर बाजार का घाटा बना काल, राहुल झा ने पत्नी और 3 मासूम बेटियों की बेरहमी से की हत्या

Image
Jaipur News: शेयर बाजार का घाटा बना काल, राहुल झा ने पत्नी और 3 मासूम बेटियों की बेरहमी से की हत्या छोटा अखबार। जयपुर के करधनी थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। गोविंद वाटिका कॉलोनी में रहने वाले राहुल झा नाम के व्यक्ति ने शेयर बाजार में हुए भारी नुकसान और कर्ज के दलदल में फंसकर अपनी ही हंसती-खेलती दुनिया को तबाह कर दिया। राहुल ने अपनी पत्नी गीता और तीन मासूम बेटियों—नंदिनी, राधिका व गिरिशा की बेरहमी से हत्या कर दी। दिलदहला देने वाले सामूहिक हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और इस घटना ने पूरे जयपुर शहर को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं। एडिशनल डीसीपी राजेश गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी राहुल झा पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसने शेयर बाजार में भारी रकम गंवा दी थी, जिसके कारण वह गहरे कर्ज में डूब चुका था। कर्ज चुकाने के लिए उसने कई लोगों से मोटी रकम उधार ले रखी थी, जिसे चुकाने का उस पर लगातार दबाव ...

C S NEWS: मादक पदार्थों की जब्ती के मामले में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर —मुख्य सचिव

Image
C S NEWS: मादक पदार्थों की जब्ती के मामले में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर —मुख्य सचिव छोटा अखबार। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग की रोकथाम के लिए ‘नारकोटिक्स कंट्रोल विजन 2026-29’ तैयार करने के संबंध में सचिवालय में बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को प्रदेश में मादक पदार्थों के खतरे को रोकने के लिए समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘नारकोटिक्स कंट्रोल विजन 2026-29’ में चार प्रमुख स्तंभों प्रवर्तन, आसूचना और अभियान, प्रिकर्सर व सिंथेटिक ड्रग नियंत्रण, मांग और हानि न्यूनीकरण व क्षमता निर्माण, समन्वय और निगरानी को प्रभावी रूप से शामिल किया जाए। उन्होंने मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में फॉरेंसिक जांच को प्रभावी और वैज्ञानिक तरीके से सुनिश्चित करने, जिलों में एनकॉर्ड की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने व संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सूचनाओं के आदान-प्रदान को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अफीम, डोडा-पोस्त और एमडी जैसे मा...

C M NEWS: लम्पी स्किन रोग के प्रति राज्य सरकार पूरी तरह से सजग -मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: लम्पी स्किन रोग के प्रति राज्य सरकार पूरी तरह से सजग -मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार लम्पी रोग के प्रति पूरी तरह सजग और सतर्क है व सरकार द्वारा समयबद्ध रूप से की गई तैयारियों के फलस्वरूप स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि सावधानी और सतर्कता ही पशुओं में लम्पी रोग से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में रोग के लक्षण, बचाव और उपचार के उपायों की जानकारी देने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जाए, ताकि पशुपालक पैनिक में न आएं और समय पर आवश्यक सावधानियां बरतें। मुख्यमंत्री गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर लम्पी स्किन रोग की स्थिति और प्रभावी नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गोवंश संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रभावी व समन्वित प्रयास किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के कुछ जिलों में ही लम्पी रोग के मामले सामने आए हैं, पूरे प्रदेश में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में टीकाकरण अभियान को और तेज करन...

Rajasthan News: राजस्थान संपर्क पोर्टल पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग, आरोपी युवक पर मामला दर्ज

Image
Rajasthan News: राजस्थान संपर्क पोर्टल पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग, आरोपी युवक पर मामला दर्ज छोटा अखबार। राजस्थान सरकार के जनसुनवाई और शिकायत निवारण मंच, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। बिजली कटौती की समस्या से परेशान होकर एक युवक ने शिकायत दर्ज कराते समय इस अमर्यादित शब्दावली का प्रयोग किया। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बांसवाड़ा जिले के अंबिका कॉलोनी का है। यहां के निवासी प्रतीक नामक युवक के क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार बिजली कटौती की समस्या चल रही थी। बिजली की आंख-मिचौली और भीषण गर्मी से तंग आकर प्रतीक ने अपनी शिकायत सरकार तक पहुंचाने का फैसला किया। उसने राजस्थान सरकार के आधिकारिक शिकायत पोर्टल, 'राजस्थान संपर्क' पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। लेकिन शिकायत दर्ज कराते समय युवक अपना आ...

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक किया रोड शो, नगर निगम चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक किया रोड शो, नगर निगम चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर नगर निगम चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक भव्य रोड शो किया। उन्होंने कहा कि हमने जयपुर सहित राजस्थान में लव जिहाद की समस्या से निजात दिलाने का काम किया है। गहलोत सरकार के समय ये घटनाएं होती थी लेकिन हम धर्मांतरण विरूद्ध कानून लेकर के आए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जबरदस्ती जयपुर के परकोटे से बाहर भेज दिया जाता था, उनके लिए डिस्टर्ब एरिया बिल भी हम लेकर के आए हैं। इसलिए अब किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। लेकिन फिर भी कोई आमजन को परेशान करता है, तो उसकी जगह जेल में होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार ने तुष्टिकरण के आधार पर पिछली बार जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो-दो नगर निगम बनाए। लेकिन हमने तीनों जगह फिर से एक नगर निगम बना कर यह दिखा दिया कि एक शहर में एक ही नगर निगम रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते थे कि तुम्हारे काका जी भी वन स्टेट...

Jaipur News: वार्ड 87 में गूंजा भाजपा का जयघोष: वाहन रैली में उमड़ा जनसैलाब

Image
Jaipur News: वार्ड 87 में गूंजा भाजपा का जयघोष: वाहन रैली में उमड़ा जनसैलाब छोआ अखबार। जयपुर नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड नंबर 87 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। मतदान की तारीख नजदीक आते ही भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा के समर्थन में कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में आज वार्ड नंबर 87 में एक विशाल दुपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभूतपूर्व और जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों बाइकों पर सवार होकर निकले युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस भव्य दुपहिया वाहन रैली का विधिवत शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली की शुरुआत से पहले ही कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा था। जैसे ही शीर्ष नेतृत्व ने रैली को रवाना किया, पूरा माहौल 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से गुंजायमान हो गया।शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं में भरा जीत क...

Rajasthan News: कृषि उपज को प्रसंस्करण और बाजार से जोड़कर किसानों को दिलाएं बेहतर मूल्य —मुख्य सचिव

Image
Rajasthan News: कृषि उपज को प्रसंस्करण और बाजार से जोड़कर किसानों को दिलाएं बेहतर मूल्य —मुख्य सचिव छोटा अखबार। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रदेश में कृषि उपज को प्रसंस्करण, बाजार और निर्यात से बेहतर ढंग से जोड़ते हुए किसानों को उनकी उपज का अधिक मूल्य दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने प्रस्तावित एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स की फसल और क्षेत्रवार विस्तृत मैपिंग कर उनकी आर्थिक, निवेश और निर्यात संभावनाओं को चिन्हित करने व इसके आधार पर ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव बुधवार को शासन सचिवालय में एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स के विकास को लेकर आयोजित हितधारकों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्लस्टर्स को केवल उत्पादन और प्रसंस्करण तक सीमित न रखते हुए खेत से बाजार तक पूरी मूल्य श्रृंखला को मजबूत किया जाए। इसके लिए छंटाई और श्रेणीकरण, पैकेजिंग, शीत भंडारण, प्रसंस्करण, परिवहन व आपूर्ति व्यवस्था, ब्रांड निर्माण और बाजार से जुड़ाव की सुविधाएं विकसित की जाएं, जिससे फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान में कमी आए और किसानों को बेहतर बाजार और बेहतर मूल्य मिल सके। श्री श्रीनिवास...

Rajasthan News: उच्चतम न्यायालय के आदेशों पर सरकार ने की राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सख्ती

Image
Rajasthan News: उच्चतम न्यायालय के आदेशों पर सरकार ने की राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सख्ती  छोटा अखबार। उच्चतम न्यायालय के आदेशों और केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) की सिफारिशों की अनुपालना में राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य क्षेत्र में अवैध बालू-बजरी खनन की रोकथाम और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार ठोस व निर्णायक कदम उठा रही है। मामले में बुधवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में समीक्षा की गई। इस दौरान विभागों की अब तक की अनुपालना और आगामी अदालती सुनवाई की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की पालना के प्रति पूर्णतः संवेदनशील और गंभीर है। राज्य द्वारा 9 अगस्त को विस्तृत शपथ-पत्र प्रस्तुत किया जा चुका है और अधिकांश महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रभावी अमल सुनिश्चित कर लिया गया है। समीक्षा में बताया गया कि अभयारण्य क्षेत्र में तैनात वन अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यस्थल पर वैधानिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 के तहत आवश्यक अधिसूचना 13 अ...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Jaipur News: जयपुर में महिला टीचर पर कोचिंग स्टूडेंट को ब्लैकमेल करने का आरोप, विदेश में नौकरी का झांसा देकर बढ़ा रही थी नजदीकियां

Image
Jaipur News: जयपुर में महिला टीचर पर कोचिंग स्टूडेंट को ब्लैकमेल करने का आरोप, विदेश में नौकरी का झांसा देकर बढ़ा रही थी नजदीकियां छोटा अखबार। राजधानी जयपुर से ब्लैकमेलिंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कोचिंग संस्थान की महिला टीचर पर अपने ही छात्र को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने और 5 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। आरोप है कि महिला शिक्षिका ने छात्र को विदेश में आकर्षक नौकरी दिलाने का झांसा दिया और धीरे-धीरे उसके करीब आ गई। जब छात्र ने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो महिला ने उसे झूठे मुकदमों में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी देना शुरू कर दिया। इस प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित छात्र की मां ने सोमवार शाम जयपुर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।  AI Photo प्राप्त जानकार और पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, जयपुर की रहने वाली एक 44 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका बेटा शहर के ही एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के लिए जाता था। इसी संस्थान में पढ़ाने वाली एक महिला टीचर से उसकी मुलाकात हुई। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी, लेकिन जल्द ही शिक्षिका ने छात...

Rajasthan News: भाजपा ने बागियों को दिया अल्टीमेटम और नियुक्तियों का लालच

Image
Rajasthan News: भाजपा ने बागियों को दिया अल्टीमेटम और नियुक्तियों का लालच  छोटा अखबार। राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। टिकट वितरण के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में उभरे असंतोष और बगावत को दबाने के लिए पार्टी ने अब बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने चुनाव मैदान में निर्दलीय या बागी के रूप में उतरे कार्यकर्ताओं और नेताओं को दोटूक शब्दों में अंतिम चेतावनी दी है। राठौड़ ने सख्त लहजे में कहा कि पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।  प्रदेश में चुनावी दौरों के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बागियों को संभलने का आखिरी मौका दिया है। उन्होंने सभी नाराज और बागी प्रत्याशियों को सोमवार शाम तक का समय देते हुए कहा कि वे तुरंत भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में अपनी चुनावी अपील जारी कर दें और उनके समर्थन में मैदान में उतरें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ...

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने भरतपुर में किया रोड शो, कहा बिजली, पानी और रोजगार के लिए हो रहा ऐतिहासिक काम

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने भरतपुर में किया रोड शो, कहा बिजली, पानी और रोजगार के लिए हो रहा ऐतिहासिक काम छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को भरतपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में आमजन उमड़े और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद गरीब कल्याण और विकास की योजनाओं, सीमाओं की सुरक्षा, आतंकवाद एवं नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की गई, जिससे विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ा। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान के लिए केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार के बाद अब निकाय और पंचायतों के जरिये ट्रिपल इंजन की सरकार आवश्यक है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, लूट और झूठ की राजनीति को बढ़ावा दिया। कांग्रेस के शासन में वर्षों तक जनता की मूलभूत आवश्यकताओं और विकास की मांगों को केवल चुनावी मुद्दा बनाकर वोट मांगे गए और आचार संहिता के नाम पर विकास का...

Rajasthan News: मतदान के लिए मिलेगा सवैतनिक अवकाश, श्रम आयुक्त ने ​किए आदेश जारी किए

Image
Rajasthan News: मतदान के लिए मिलेगा सवैतनिक अवकाश, श्रम आयुक्त ने ​किए आदेश जारी किए   छोटा अखबार। राजस्थान में नगरीय निकायों के आमचुनाव के लिए  आगामी 9 एवं 11 सितम्बर को मतदान होगा। इसको देखते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 (ख) के अनुसार मतदान के दिन किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को, जिसका नाम मतदाता सूची में है/ मतदान का अधिकार रखता है, को मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश मंजूर किया जाएगा।  AI Photo संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि  9 व 11 तारीख में से जिस तारीख को किसी क्षेत्र में मतदान होगा, वहां सवैतनिक अवकाश रहेगा। सम्बन्धित नगरीय निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के नियोजकों को उनके क्षेत्र में  सम्बंधित तारीख को संस्थान में कार्यरत सभी कामगारों (जिनमें आकस्मिक कामगार भी सम्मिलित है) को सवैतनिक अवकाश प्रदान करने हेतु विनिर्दिष्ट किया गया है।  उन्होने कहा कि यदि कोई नियोजक उक्त प्रावधानों की अवहेलना करते हुए मतदान के दिन क...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Jaipur News: वार्ड 87 से भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा का सघन जनसंपर्क, विकास का भरोसा देकर मांगा जनता का आशीर्वाद

Image
Jaipur News: वार्ड 87 से भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा का सघन जनसंपर्क, विकास का भरोसा देकर मांगा जनता का आशीर्वाद छोटा अखबार। नगर निकाय चुनाव 2026 की तारीखें नजदीक आते ही प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।इसी के तहत नगर निगम जयपुर के वार्ड नंबर 87 में भी चुनावी सरगर्मियां देखने को मिली हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अधिकृत प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा ने चुनावी अभियान को गति देते हुए क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों और बस्तियों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ले रही है। प्रत्याशी शर्मा ने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बड़े हुजूम के साथ क्षेत्र के आदर्श कृष्णा नगर, दीपक वाटिका, पथिक भवन, विजय नगर डी और बलाई बस्ती का दौरा किया। जनसंपर्क के दौरान इन सभी इलाकों में त्योहार जैसा माहौल देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और मालाएं पहनाकर प्रतिभा शर्मा का आत्मीय और भव्य स्वागत किया। बस्तियों और कॉलोनियों के बुजुर्गों ने उन्हें सिर...

Ajmer News: भाजपा सरकार जो कहती है, उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहती है —मुख्यमंत्री

Image
Ajmer News: भाजपा सरकार जो कहती है, उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहती है —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर में रोड शो कर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटाया। उन्होंने कहा कि अजमेर में उमड़ा जनसैलाब पिछले ढाई वर्षों में राजस्थान में हुए विकास कार्यों के प्रति जनता के विश्वास और उत्साह को दर्शाता है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश के विकास को गति दी है और अब निकायों में भाजपा को मजबूत जनादेश मिलने से विकास की यह रफ्तार और तेज होगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहती है। राजस्थान बिजली के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति की जा रही है। वहीं, राजस्थान अब दूसरे राज्यों को बिजली देने की स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि बिजली के साथ ही रोडवेज और डेयरी को भी हमारे सरकार ने घाटे से निकालकर मजबूत किया है। इसके अलावा पेपर लीक माफिया पर नकेल कसते हुए सरकार ने करीब 1 लाख 88 हजार युवाओं को सरकारी नियुक्तियां दी हैं...

Bikaner News: राजस्थान ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार —मुख्यमंत्री

Image
Bikaner News: राजस्थान ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बीकानेर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो किया। गोकुल चौक से शुरू हुए रोड शो में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में आमजन उमड़े और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर स्थानीय लोग काफी उत्साहित नजर आए। जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। भाजपा निकायों के समग्र और सुनियोजित विकास के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरी है और प्रदेशभर में पार्टी को जनता का अपार समर्थन व विश्वास मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ट्रिपल इंजन सरकार नगर निकायों के संकल्प पत्र के प्रत्येक वादे को पूरा करेगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार, पेपर लीक और गैंगस्टर का बोलबाला था वहीं भाजपा सरकार ने पेपर लीक माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए करीब 600 आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुं...