C M NEWS: महिला सशक्तिकरण और किसान कल्याण का संगम —मुख्यमंत्री
C M NEWS: महिला सशक्तिकरण और किसान कल्याण का संगम —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को हनुमानगढ़ के प्रवास पर रहे। यहाँ आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मिलित होने के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के अन्नदाताओं से सीधा संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कृषि क्षेत्र में किए गए सुधारों पर जमीनी फीडबैक लिया। किसानों ने जताया आभार: गेहूं पर बोनस और नहरी सुधार की सराहना— मुख्यमंत्री के आगमन पर श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। किसानों ने राज्य सरकार द्वारा बजट में गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद पर 150 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा का स्वागत किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को गेहूं की बालियों से बना गुलदस्ता भेंट कर अनूठे अंदाज में उनका अभिनंदन किया। अन्नदाताओं ने कहा कि इस निर्णय से उनकी आय में प्रत्यक्ष वृद्धि होगी और खेती के प्रति उत्साह बढ़ेगा। बिजली और पानी पर विशेष चर्चा— मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ एक अनौपचारिक और सार्थक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।...