Posts

Jaipur News: जयपुर को जाम मुक्त बनाने का मेगा प्लान: न्यू सांगानेर और सीकर रोड होंगे सिग्नल-फ्री

Image
Jaipur News: जयपुर को जाम मुक्त बनाने का मेगा प्लान: न्यू सांगानेर और सीकर रोड होंगे सिग्नल-फ्री छोटा अखबार। गुलाबी नगरी की सड़कों पर बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने और शहरवासियों को सुगम सफर की सौगात देने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण ने बड़े कदम उठाए हैं। गुरुवार को जेडीए के 'मंथन' सभागार में आयुक्त श्री सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की 94वीं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। सीकर और न्यू सांगानेर रोड का होगा कायाकल्प— बैठक का मुख्य केंद्र शहर के दो सबसे व्यस्ततम मार्ग—सीकर रोड और न्यू सांगानेर रोड रहे। बोर्ड ने 'अर्बन रोड कॉरिडोर डेवलपमेंट' योजना के तहत इन दोनों कॉरिडोर के पुनर्विकास को मंजूरी प्रदान की है। विशेष रूप से न्यू सांगानेर रोड पर लगने वाले भारी जाम से निजात दिलाने के लिए यहाँ सिग्नल-फ्री यू-टर्न बनाए जाएंगे। इसके अलावा, पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षित क्रॉसिंग जोन विकसित किए जाएंगे। सड़क के सौंदर्यकरण के लिए किनारे ...

Rajasthan News: खान विभाग को मार्च में 1500 करोड़ के राजस्व संग्रहण का लक्ष्य: प्रमुख सचिव खान

Image
Rajasthan News: खान विभाग को मार्च में 1500 करोड़ के राजस्व संग्रहण का लक्ष्य: प्रमुख सचिव खान छोटा अखबार। राजस्थान के खान विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में राजस्व संग्रहण की रफ्तार तेज कर दी है। विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकान्त ने फील्ड अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मार्च माह के लिए निर्धारित 1500 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुरुवार को शासन सचिवालय में हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) पर आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए श्री रविकान्त ने यह निर्देश दिए। गत वर्ष की तुलना में 936 करोड़ अधिक संग्रहण— बैठक के दौरान राजस्व आंकड़ों को साझा करते हुए प्रमुख सचिव ने बताया कि विभाग का प्रदर्शन पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर रहा है। 10 मार्च तक विभाग ने 9135 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व संग्रहित कर लिया है। यह आंकड़ा पिछले वित्तीय वर्ष की इसी समान अवधि की तुलना में 936 करोड़ रुपये अधिक है, जो विभाग की सक्रियता और बे...

C M NEWS: नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार और तकनीक से खुलेगा नया अध्याय: मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार और तकनीक से खुलेगा नया अध्याय: मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की वार्षिक कॉन्फ्रेंस नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में ज्ञान के आदान-प्रदान और नए नवाचारों का एक सशक्त मंच बनेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस आयोजन से देश-विदेश के नेत्र विशेषज्ञों के बीच आपसी सहयोग प्रगाढ़ होगा और चिकित्सा जगत में तकनीक के नए युग की शुरुआत होगी। श्री शर्मा गुरुवार को जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की 84वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। नया भारत और नई दृष्टि का संकल्प— मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 'AIOC 2026' मात्र एक सम्मेलन नहीं, बल्कि एक नई दृष्टि, नई सोच और नए भारत के निर्माण का संकल्प मंच है। उन्होंने कहा कि यहाँ होने वाली चर्चाएं और शोध के निष्कर्ष नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखेंगे। इस कॉन्फ्रेंस का मूल मंत्र ‘हेल्थी आईज-हैप्पी लाईव्स’ है, जो हमारी सामाजिक सोच की एक अद्भ...

Rajasthan News: 19 मार्च से चैत्र नवरात्र प्रारंभ, पालकी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा और विदाई हाथी से

Image
Rajasthan News: 19 मार्च से चैत्र नवरात्र प्रारंभ, पालकी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा और विदाई हाथी से छोटा अखबार। शक्ति की आराधना का महापर्व चैत्र नवरात्र वर्ष 2026 में 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाया जाएगा। इस वर्ष का नवरात्र ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लगभग 89-90 वर्षों बाद बन रहे एक दुर्लभ और अद्भुत संयोग के साथ आ रहा है।  ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, इस बार नवरात्र के पहले ही दिन एक विशेष 'त्रिवेणी संयोग' बन रहा है। 19 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या का समापन, शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ और इसी दिन गौतम जयंती का होना इस पर्व की महत्ता को कई गुना बढ़ा रहा है। इस तरह का ग्रहों का मिलन पिछले नौ दशकों में नहीं देखा गया है, जो आध्यात्मिक साधकों के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है।  कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त— नवरात्र के पहले दिन, यानी 19 मार्च को मां शैलपुत्री की पूजा के साथ घटस्थापना (कलश स्थापना) की जाएगी। पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं:  प्रातः काल मुहूर्त: सुबह 06:52 AM से 07:43 AM तक। अभिजीत मुहूर्त: यदि सुबह स...

Rajasthan News: राजस्थान में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 24 मार्च 2026 से पहले

Image
Rajasthan News: राजस्थान में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 24 मार्च 2026 से पहले  छोटा अखबार। प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक सीताराम जाट ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम 24 मार्च 2026 से पहले हर हाल में घोषित किया जाना चाहिए।  विभागीय रिपोर्टों के अनुसार, राज्य के कई केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और अंकों की ऑनलाइन फीडिंग का कार्य अभी भी लंबित है। इस सुस्ती पर निदेशालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि किसी भी छात्र का परिणाम तकनीकी या प्रशासनिक लापरवाही के कारण अटकता है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित डाइट प्राचार्य, सीबीआईओ और केंद्राधीक्षक की होगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 मार्च को समाप्त हो चुकी हैं। शाला दर्पण पोर्टल पर अंकों की प्रविष्टि का काम 22 फरवरी से ही शुरू कर दिया गया था। अब विभाग ने सभी विषयों के प्राप्तांकों की ऑनलाइन फीडिंग के लिए 16 मार्च 2026 की अंतिम समय-सीमा तय की है। निदेशालय ने इस कार्य को '...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2026 विधानसभा में पारित, दो से अधिक संतानों वाले प्रत्याशी चुनावों में ले सकेंगे भाग

Image
Rajasthan News: राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2026 विधानसभा में पारित, दो से अधिक संतानों वाले प्रत्याशी चुनावों में ले सकेंगे भाग छोटा अखबार। मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित किया गया। संशोधन विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि दो से अधिक संतानों वाले प्रत्याशी अब नगर निकायों के चुनावों में भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि को रोकने हेतु पूर्व में दो से अधिक संतान वाले व्यक्तिओं को नगर निकाय चुनाव में भाग लेने से प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया था। आमजन में बढ़ी सजगता के कारण बदले परिदृश्य में यह नियम अब अप्रासंगिक है। लोकतांत्रिक भावना के अनुरूप इसे संशोधित करने का निर्णय लिया गया है। इससे अनुभवी लोगों को नगर निकायों से लोकतांत्रिक रूप से चुन के आने का अधिकार मिल सकेगा।    श्री खर्रा ने कहा कि साथ में ही उपरोक्त संशोधन के अंतर्गत राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 में परिभाषित खतरनाक रोग की सूची से कुष्ठ रोग को बाहर कर दिया गया है ताकि कुष्ठ प्रभ...