Jaipur News: जयपुर को जाम मुक्त बनाने का मेगा प्लान: न्यू सांगानेर और सीकर रोड होंगे सिग्नल-फ्री
Jaipur News: जयपुर को जाम मुक्त बनाने का मेगा प्लान: न्यू सांगानेर और सीकर रोड होंगे सिग्नल-फ्री छोटा अखबार। गुलाबी नगरी की सड़कों पर बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने और शहरवासियों को सुगम सफर की सौगात देने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण ने बड़े कदम उठाए हैं। गुरुवार को जेडीए के 'मंथन' सभागार में आयुक्त श्री सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की 94वीं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। सीकर और न्यू सांगानेर रोड का होगा कायाकल्प— बैठक का मुख्य केंद्र शहर के दो सबसे व्यस्ततम मार्ग—सीकर रोड और न्यू सांगानेर रोड रहे। बोर्ड ने 'अर्बन रोड कॉरिडोर डेवलपमेंट' योजना के तहत इन दोनों कॉरिडोर के पुनर्विकास को मंजूरी प्रदान की है। विशेष रूप से न्यू सांगानेर रोड पर लगने वाले भारी जाम से निजात दिलाने के लिए यहाँ सिग्नल-फ्री यू-टर्न बनाए जाएंगे। इसके अलावा, पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षित क्रॉसिंग जोन विकसित किए जाएंगे। सड़क के सौंदर्यकरण के लिए किनारे ...