Posts

Rajasthan News: 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट गिरफ्तार

Image
 Rajasthan News: 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट गिरफ्तार छोटा अखबार। फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट को 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने भट्ट को अपनी साली के घर से पकड़ा था। राजस्थान पुलिस भट्ट को पूछताछ के लिए उदयपुर लायेगी। वहीं उन्हे 8 दिसंबर तक उदयपुर पुलिस के सामने पेश किया जायेगा और  बिना अनुमति के विदेश यात्रा करने पर रोक लगा दी गई है। जानकाी के अनुसार इंदिरा आइवीएफ अस्पताल के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया ने शिकायत दर्ज कराई। डॉ. मुर्डिया के अनुसार भट्ट ने एक फिल्म प्रोजेक्ट में 200 करोड़ रुपए का मुनाफा बताकर  प्रोजेक्ट में 30 करोड़ रुपए से ज्यादा निवेश करने के लिए राजी किया था। इस प्रोजेक्ट में विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी भट्ट सहित छह अन्य लोग शामिल बताये गये है। एफआइआर में भट्ट ने डॉ. मुर्डिया की दिवंगत पत्नी पर बायोपिक बनाने का वादा किया था। विक्रम ने प्रोजेक्ट के लिए श्वेतांबरी भट्ट के नाम से एक कंपनी रजिस्टर्ड की गई थी। दूसरी ओर विक्रम भट्ट ने आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया है। उन्हो...

Rajasthan News: मेहंदीपुर बालाजी के लिए आज से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा

Image
Rajasthan News: मेहंदीपुर बालाजी के लिए आज से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा  छोटा अखबार। ‘पंच गौरव’ नाम से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी के लिये आज से हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होगी। यह सेवा दिल्ली से शुरू होगी। बालाजी के दर्शन करने के लिए देश के विभिन्न भागों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, जिनके लिए रेल और सड़क मार्ग से आवागमन की अच्छी सुविधा उपलब्ध है। अब हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने से यहां धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ होने के साथ स्थानीय निकायों के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। आने वाले समय में जल्द ही दौसा जिले के अन्य पर्यटन स्थल जैसे आभानेरी को भी इस सेवा से जोड़ा जाएगा। यह सेवा राज्य सरकार के प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय एवं पर्यटन मंत्रालय की नीतियों के अनुरूप शुरू की जा रही है। 

Politics News: मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तंज, कहा पानी तो आपको हम पिलाएंगे

Image
Politics News: मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तंज, कहा पानी तो आपको हम पिलाएंगे छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को गंग नहर शताब्दी समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयानों को लेकर तंज कसा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी तो आपको हम पिलाएंगे, गहलोत सरकार के एक पूर्व मंत्री को निपटाया जा चुका है और अब दूसरे मंत्री की जेल जाने की तैयारी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस के अंदर खींचतान का दौर चल रहा है।  मुख्यमंत्री ने डोटासरा द्वारा यमुना से पानी लाने की योजना को लेकर दिये बयान पर कहा कि हमने पहले दिन ही रोडमैप तैयार कर लिया था। 'पानी तो आपको हम पिलाएंगे। उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री के लिये कहा था कि ईआरसीपी का विवाद निपटाने के श्री गहलोत ने कहा कि मध्य प्रदेश में उनके मित्र कमलनाथ हैं, लेकिन इसके उलट कमलनाथ तो राजस्थान सरकार के खिलाफ कोर्ट में पहुंच गए। मित्र तो एक दूसरे पर जान देते हैं, लेकिन कांग्रेसियों में आपसी मित्रता ऐसी है कि कोर्ट का रास्ता दिखा दें और हमने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को कहा तो उन्होंने डीपीआर और शिला...

C M NEWS: नहरों का विकास कार्य प्रदेश के सिंचाई क्षेत्र के उज्‍ज्‍वल भविष्य की नींव —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: नहरों का विकास कार्य प्रदेश के सिंचाई क्षेत्र के उज्‍ज्‍वल भविष्य की नींव —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार की किसान हितैषी नीतियां और योजनाएं प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के बीज हैं। किसानों की समृद्धि हमारा लक्ष्य है और राजस्थान को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना हमारा संकल्प है। श्री शर्मा शुक्रवार को श्रीगंगानगर के साधुवाली में गंग नहर शताब्‍दी समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 100 वर्ष पूर्व 5 दिसंबर, 1925 को महाराजा गंगा सिंह जी ने रेगिस्तान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ गंग नहर का शिलान्यास किया था। उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए हमारी सरकार ने गंग नहर के पुनरुद्धार हेतु 1 हजार 717 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि यह अवसर मरुस्थल को अन्न भंडार में बदलने की दूरदर्शी सोच का पर्व है। यह राजस्थान के सुनहरे भविष्य के निर्माण का एक सुनहरा पल है।  श्री शर्मा ने कहा कि नहरों से संबंधित विकास कार्य प्रदेश के सिंचाई क्षेत्र के उज्‍ज्‍वल भविष्य की नींव हैं। ये विकास कार्य किसानों की समृद्धि, युवाओं की उ...

Rajasthan News: वाणिज्यिक कर विभाग की स्टेट जीएसटी प्रवर्तन शाखा ने 14 वाहनों पर कार्यवाही

Image
Rajasthan News: वाणिज्यिक कर विभाग की स्टेट जीएसटी प्रवर्तन शाखा ने 14 वाहनों पर कार्यवाही छोटा अखबार। मुख्य आयुक्त राज्य कर कुमार पाल गौतम ने बताया कि लगभग 15 दिनों तक गोपनीय तरीके से राष्ट्रीय राजमार्गों पर संचालित होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर यात्री के रूप में ठहरकर कर चोरी में संलग्न वाहनों के बारे में मानवीय आसूचना एकत्र की। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। श्री गौतम ने बताया कि जीएसटी पोर्टल और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर यह कार्रवाई की गई जिसके परिणामस्वरूप मार्बल एवं ग्रेनाइट, लैड स्क्रेप, परचून, ब्रास मेटल और सुपारी से लदे हुए कुल 14 वाहनों को विधिवत निरूद्ध किया गया। इन वाहनों में जिन फर्मों के बिल लगाए गए थे, वे सभी विभागीय जांच में अस्तित्वहीन और बोगस पाई गईं। उन्होंने कहा कि परचून के नाम पर ब्रास मेटल स्क्रेप बिना विधिक दस्तावेजों के दिल्ली से गुजरात भेजा जा रहा था। इसी प्रकार कर्नाटक से सुपारी के दस्तावेजों के आधार पर नागपुर भेजे जाने की योजना थी लेकिन सुपारी से लदा वाहन नागपुर की बजाय दिल्ली की ओर जा रहा था जिसे सवाईमाधोपुर के निकट विभाग की टीम ने निरूद्ध...

Rajasthan News: चिकित्सा प्रधानाचार्यों और अधीक्षकों की परफोरमेंस का होगा नियमित आकलन —खामी मिलने पर होगी कार्रवाई —चिकित्सा मंत्री

Image
Rajasthan News: चिकित्सा प्रधानाचार्यों और अधीक्षकों की परफोरमेंस का होगा नियमित आकलन —खामी मिलने पर होगी कार्रवाई —चिकित्सा मंत्री छोटा अखबार। प्रदेश के सभी मेडिकल काॅलेजों से संबद्ध अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन पर अब कड़ी नजर रहेगी। सभी मेडिकल काॅलेजों के प्रधानाचार्य और संबद्ध अस्पतालों के अधीक्षकों के कामकाज का नियमित रूप से आकलन किया जाएगा। मानकों में खरा नहीं उतरने और स्वास्स्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की खामी सामने आने पर सीधे तौर उन्हें उत्तरदायी माना जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने गुरूवार को स्वास्थ्य भवन में चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य आमजन के जीवन से जुड़ा सबसे संवेदनशील विषय है, इसमें किसी भी स्तर पर कोताही की कोई गुंजाइश नहीं है। सभी चिकित्सा अधिकारी अपना कार्य पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ करें, अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होने यह भी कहा कि किसी भी अस्पताल में चिकित्सक, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के कारण कोई भी स्वास्थ...

Rajasthan News: रीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना का सातवां चरण 5 दिसम्बर से, 6 हजार भूखण्ड होगें आवंटन

Image
Rajasthan News: रीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना का सातवां चरण 5 दिसम्बर से, 6 हजार भूखण्ड होगें आवंटन   छोटज्ञ अखबार। राजस्थान सरकार ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट का आयोजन दिनांक 9 से 11 दिसंबर 2024 तक किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की यह मंशा है कि राइजिंग राजस्थान के तहत एमओयू करने वाले उद्यमियों को औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक भूखण्डों का आवंटन सीधे ही किया जाये जिससे उद्यमी अपनी इकाइयॉं अल्प समय में ही लगा सकें। राइजिंग राजस्थान के तहत किये गये एमओयू होल्डर्स को सीधे ही औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक भूखण्ड आवंटन करने के लिये मार्च, 2025 में प्रत्यक्ष आवंटन योजना-2025 जारी की गई। समाज के सभी वर्गों को इस योजना का लाभ मिले इसलिये एससी/एसटी, महिला वर्ग, भूतपूर्व सैनिक, बेंचमार्क दिव्यांगता तथा सशस्त्र बलों/अर्द्धसैनिक बलों के मृतक के आश्रित हेतु भी भूखण्ड आरक्षित किये जाते हैं।  योजना को पारदर्शी बनाने हेतु पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन, ईएमडी एवं आवंटन पश्चात् की सभी तरह की सेवायें रीको के ऑनलाइन पॉर्टल पर उपलब्ध हैं। इस योजना के अंतर्गत एक भूखण्ड पर एक ही आ...