Rajasthan News: भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) का प्रदेशस्तरीय होली मिलन समारोह संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
Rajasthan News: भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) का प्रदेशस्तरीय होली मिलन समारोह संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा छोटा अखबार। भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) द्वारा राजस्थान प्रदेशस्तरीय 'पत्रकार होली मिलन स्नेह समारोह' का आयोजन शहर के विनायक रेस्टोरेंट में हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में पत्रकारों ने आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रदेशाध्यक्ष कमल कुमार झोटा ने संगठन की आगामी योजनाओं का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 41 जिलों में कार्यकारिणी का गठन अतिशीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए दो जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी गई है। श्री झोटा ने पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और संगठन के उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन का विशेष संदेश प्रदेश महासचिव नारायण लाल सेन द्वारा पढ़ा गया। अपने संदेश में श्री सेन ने राजसमंद में आयोजित इस समारोह को संगठनात्मक एकता के लिए एक मिसाल बताया। उन्होंने नवमनोनीत प्रदेशाध्यक्ष कमल कुमार झोटा की ऊर्जा की सराहना ...