Rajasthan News: झालावाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, 32 साइबर ठगों की संपत्ति होगी कुर्क
Rajasthan News: झालावाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, 32 साइबर ठगों की संपत्ति होगी कुर्क छोटा अखबार। राजस्थान के झालावाड़ जिले में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन शटर डाउन' के तहत पुलिस ने एक और बड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित 32 मुख्य आरोपियों की करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति को कुर्क करने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। क्या है पूरा मामला? यह गिरोह केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजनाओं (जैसे पेंशन, छात्रवृत्ति और अन्य आर्थिक सहायता योजनाएं) के डिजिटल पोर्टल्स में सेंधमारी करता था। तकनीकी हेरफेर के जरिए ठगों ने अपात्र व्यक्तियों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये की राशि अपने और अपने सहयोगियों के खातों में ट्रांसफर करवा ली। पुलिस की बड़ी कार्रवाई और एसओजी को जांच— झालावाड़ पुलिस ने 23 अक्टूबर 2024 को इस बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। राजस्थान पुलिस के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, इस मामले में अब तक 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 48 आरो...