Posts

C M NEWS: विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु समुदाय भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु समुदाय भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग — मुख्यमंत्री  23 फरवरी 2026,  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु समुदाय भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न अंग है। धरती की मिट्टी से जुड़ा यह समुदाय त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस समुदाय के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए समर्पित है।  श्री शर्मा रविवार को आयोजित विमुक्त, घुमन्तु  और अर्द्ध घुमन्तु समुदाय अधिकारी, कर्मचारी व प्रबुद्धजन महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु समुदायों के सशक्तीकरण के लिए ठोस क़दम उठाए हैं। हमारी सरकार ने घुमन्तु परिवारों को आश्रय उपलब्ध कराने के लिए आवासीय पट्टे वितरित किए व इन परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रावास की व्यवस्था की।  घुमन्तु परिवारों के बच्चों की शिक्षा होगी सुनिश्चित — मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बजट वर्ष 2026-27 में घुमन्तु समुदाय के बच्चों की शिक्षा के लिए राज पहल कार्...

C M NEWS: वायु सेना के शौर्य एवं कौशल युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित करते हैं —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: वायु सेना के शौर्य एवं कौशल  युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित करते हैं  —मुख्यमंत्री  23 फरवरी 2026, छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को राज्यपाल  हरिभ ऊ बागडे की गरिमामयी उपस्थिति में जयपुर में जलमहल की पाल पर भारतीय वायु सेना के सूर्यकिरण एरोबैटिक और सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय वायुसेना के शौर्य, साहस और तकनीकी कौशल की सराहना करते हुए कहा कि जयपुर की धरती पर यह आयोजन गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आर्मी डे परेड के भव्य एवं सफल आयोजन के बाद वायु सेना की ओर से आयोजित इस अद्भुत कार्यक्रम से यह साबित हुआ है कि जयपुर ऐसे राष्ट्रीय आयोजनों के लिए पूरी तरह तैयार है।  श्री शर्मा ने कहा कि हमारी सेना का गौरव लगातार बढ़ रहा है। बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर वायु सेना के अद्भुत पराक्रम और भारत की सुरक्षा मज़बूत हाथों में होने का परिचायक है। उन्होंने कहा कि हमारी वायु सेना सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं और महामारी में भी लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनती है। मुख्यमंत्...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan news: जांच रिपोर्ट: डिजिटल इंडिया के दावों की पोल खोलता राजस्थान का खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग

Image
Rajasthan news: जांच रिपोर्ट: डिजिटल इंडिया के दावों की पोल खोलता राजस्थान का खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग छोटा अखबार। एक तरफ केंद्र और राज्य सरकारें 'डिजिटल इंडिया' और 'सुशासन' का ढिंढोरा पीट रही हैं, वहीं राजस्थान का खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (Food & Civil Supplies Department) तकनीकी रूप से पाषाण काल में जी रहा है। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट वर्तमान में केवल कागजी औपचारिकता और मंत्रियों की फोटो बदलने का जरिया बनकर रह गई है। जमीनी हकीकत यह है कि आम जनता के लिए उपलब्ध कराया गया डेटा दशकों पुराना और पूरी तरह अनुपयोगी हो चुका है। 15-20 साल से नहीं बदला डेटा— चौंकाने वाली बात यह है कि वेबसाइट पर तेल कंपनियों और गैस एजेंसियों की जो सूचियां उपलब्ध हैं, उनमें से अधिकांश 15 से 20 साल पुरानी हैं। सरकारें आती-जाती रहीं, मुख्यमंत्री और मंत्री बदलते रहे, और विभाग ने तत्परता दिखाते हुए केवल उनकी तस्वीरें अपडेट करने में ही अपनी ऊर्जा खपा दी। लेकिन जनता की सुविधा से जुड़े महत्वपूर्ण टेलीफोन नंबर, मोबाइल नंबर और पते आज भी वही हैं जो शायद लैंडलाइन के दौर में हुआ करते थे। गैस ए...

C M NEWS: भ्रष्टाचार और कार्य में देरी सरकार की कार्यशैली का हिस्सा नहीं —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: भ्रष्टाचार और कार्य में देरी सरकार की कार्यशैली का हिस्सा नहीं —मुख्यमंत्री   21 फरवरी 2026,  छोटा अखबार। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश में सुशासन और जन सेवा ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित 'राज-उन्नति' बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समाधान त्वरित और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि राजकीय दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कार्मिकों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी।  84 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा— वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की 84,282 करोड़ रुपये की वृहद परियोजनाओं और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों का क्रियान्वयन निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। श्री शर्मा ने कहा कि समय पर काम पूरा होने से न केवल प...

Rajasthan News: नगर निकाय चुनावों के लिए पुनरीक्षण कार्यक्रम 24 मार्च से -राज्य निर्वाचन आयुक्त

Image
Rajasthan News: नगर निकाय चुनावों के लिए पुनरीक्षण कार्यक्रम 24 मार्च से -राज्य निर्वाचन आयुक्त  21 फरवरी 2026,  छोटा अखबार। राज्य के नगरीय निकायों में होने वाले आम चुनाव, 2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को 24 मार्च से विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। आयोग के आदेश के अनुसार 1 जनवरी 2026 की तिथि के अनुसार मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य शुरू किया जाए।  राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंहने बताया कि निर्वाचन कार्य की तैयारी के क्रम में पूर्व में प्रकाशित विधानसभा मतदाता सूचियों को आधार मानते हुए नगरीय निकायों की वार्डवार मतदाता सूचियां तैयार की जाएगी। इन सूचियों का अद्यतन, दावा-आपत्तियों का निराकरण तथा अंतिम प्रकाशन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। वार्डों का गठन, भागों का निर्धारण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप भागों का पुनर्संयोजन किया जाएगा, ताकि प्रत्येक वार्ड की मतदाता सूची सुव्यवस्थित एवं संतुलित रहे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रपत्र-ए को तैयार करने की अंतिम त...

E-PAPER

Image
E-PAPER