C M NEWS: भ्रष्टाचार और कार्य में देरी सरकार की कार्यशैली का हिस्सा नहीं —मुख्यमंत्री

C M NEWS: भ्रष्टाचार और कार्य में देरी सरकार की कार्यशैली का हिस्सा नहीं —मुख्यमंत्री 

 21 फरवरी 2026, 

छोटा अखबार।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश में सुशासन और जन सेवा ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित 'राज-उन्नति' बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समाधान त्वरित और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि राजकीय दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कार्मिकों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी। 

84 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा—

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की 84,282 करोड़ रुपये की वृहद परियोजनाओं और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों का क्रियान्वयन निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। श्री शर्मा ने कहा कि समय पर काम पूरा होने से न केवल परियोजनाओं की लागत में होने वाली वृद्धि को रोका जा सकेगा, बल्कि जनता को भी इन सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सकेगा।

सम्पर्क हेल्पलाइन और जनसुनवाई पर जोर—

आमजन की शिकायतों के निवारण को लेकर मुख्यमंत्री ने राजस्थान सम्पर्क हेल्पलाइन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने जिला कलेक्टरों और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करें। मुख्यमंत्री ने कहा, "अधिकारी स्थानीय स्तर पर नियमित जनसुनवाई का आयोजन करें ताकि ग्रामीणों और शहरवासियों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जयपुर की दौड़ न लगानी पड़े।" उन्होंने जिला स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारियों को इस पूरी प्रक्रिया की जवाबदेही तय करने को कहा। 

परिवादियों से लिया सीधा फीडबैक—

संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान राजस्थान सम्पर्क हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज कराने वाले कुछ चयनित परिवादियों से सीधा संवाद किया। जैसलमेर के धन्नाराम सहित अन्य लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान हो गया है। परिवादियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर 'जीरो टॉलरेंस'—

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में दोहराया कि अधिकारी और कर्मचारी जनता के सेवक के रूप में कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार और कार्य में देरी सरकार की कार्यशैली का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे धरातल पर जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। 

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस