BAJAT 2026-27: 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को चरितार्थ करने वाला है बजट -मुख्यमंत्री
BAJAT 2026-27: 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को चरितार्थ करने वाला है बजट - मुख्यमंत्री 11 फरवरी 2026, 07:15 PM छोटा अखबार। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के राज्य बजट को 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को सिद्ध करने वाला एक ऐतिहासिक दस्तावेज करार दिया है। बुधवार को विधानसभा में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद, मुख्यमंत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए इसे 8 करोड़ प्रदेशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बताया। विकसित भारत के विजन को गति- मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत @2047' के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बजट का मुख्य ध्येय तेज आर्थिक विकास , जन-आकांक्षाओं की पूर्ति और 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को चरितार्थ करना है। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह बजट केवल वित्तीय आवंटन का ब्योरा नहीं, बल्कि प्रदेश की उन्नति के प्रति सरकार के कर्तव्यो...