C M NEWS: राजस्थान की मिट्टी में आयुर्वेद की गहरी जड़ें, प्रदेश बनेगा औषधीय हब —मुख्यमंत्री
C M NEWS: राजस्थान की मिट्टी में आयुर्वेद की गहरी जड़ें, प्रदेश बनेगा औषधीय हब —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान की प्राकृतिक संपदा और आयुर्वेद के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रदेश की पहाड़ियाँ, वन और औषधीय पौधे इस बात के प्रमाण हैं कि यह भूमि सदियों से आयुर्वेद का प्रमुख केंद्र रही है। उन्होंने राज्य में औषधि उत्पादन की अद्भुत क्षमता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार आयुर्वेद के संवर्धन और इसे जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के 50 वर्षों का गौरवमयी सफर— मुख्यमंत्री ने संस्थान की यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 1976 में एक छोटे से महाविद्यालय के रूप में शुरू हुआ यह संस्थान आज देश के प्रमुख 'डीम्ड टू बी' आयुर्वेद विश्वविद्यालय के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान और रोगी सेवा के क्षेत्रों में संस्थान द्वारा पिछले पांच दशकों में स्थापित क...