Posts

C M NEWS: वीबी जी राम जी से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाएं होंगी मजबूत- मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS:  वीबी जी राम जी से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाएं होंगी मजबूत- मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरपंच गांवों की लोकतांत्रिक शक्ति के प्रतीक हैं। वे विकास की धुरी हैं, जिनके समर्पण भाव से किए गए कार्यों से ग्रामीण परिवारों के जीवन में खुशहाली आती है। उन्होंने कहा कि सरकारें नीतियां और योजनाएं बनाती हैं लेकिन उन्हें ग्राम स्तर तक क्रियान्वित करने का सशक्त माध्यम सरपंच ही होते हैं। श्री शर्मा सोमवार को कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा में सरपंच संघ द्वारा आयोजित निवर्तमान सरपंच (प्रशासक) प्रदेश अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र को ग्रामीण परिवेश में सरपंच धरातल पर उतारते हैं। सरपंच के दायित्व में जन अपेक्षाओं की पूर्ति और समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण कार्य होता है, जिसे वे पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण भाव से करना चाहिए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि वीबी जी राम जी कानून ग्रामीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इसके माध्यम से मनरेगा की अनियमितताओं को दूर किया गया है। इसके ...

E-PAPER

Image
  E-PAPER

Jaipur News: शौर्य और शहादत को सलाम : स्मृति, सम्मान और संकल्प का भावपूर्ण आयोजन

Image
Jaipur News: शौर्य और शहादत को सलाम : स्मृति, सम्मान और संकल्प का भावपूर्ण आयोजन   छोटा अखबार। जयपुर। कलमकार मंच के तत्वावधान में आज राजस्थान चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में सुप्रसिद्ध चित्रकार चंद्रप्रकाश गुप्ता की बहुप्रतीक्षित पुस्तक “शौर्य और शहादत को सलाम” का गरिमामय लोकार्पण किया गया। यह आयोजन केवल एक पुस्तक विमोचन नहीं, बल्कि देश के अमर शहीदों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सामूहिक स्मृति का भावपूर्ण उत्सव बन गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों के चित्र बनाकर उन्हें उनके परिजनों को भेंट करना चंद्रप्रकाश गुप्ता का अत्यंत स्तुत्य, संवेदनशील और अनुकरणीय कार्य है। उन्होंने कहा कि आज के समय में, जब हम आज़ाद, भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त जैसे महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को धीरे-धीरे भुलाते जा रहे हैं, ऐसे निष्ठुर और उपभोक्तावादी माहौल में चंद्रप्रकाश गुप्ता का यह रचनात्मक कर्म अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। श्री सिंह ने कहा कि बिना किसी लोभ-लालच के, निस्वार्थ भाव से एक अकेला कलाकार पिछले कई दशकों से इस “महायज्ञ” में न...

Rajasthan News: उद्योग और वाणिज्य विभाग में अब आवेदन होगें केवल ऑनलाइन

Image
Rajasthan News: उद्योग और वाणिज्य विभाग में अब आवेदन होगें केवल ऑनलाइन   छोटा अखबार। उद्योग और वाणिज्य विभाग की एक जिला एक उत्पाद नीति-2024, राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन नीति-2024 और राजस्थान एमएसएमई नीति-2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। अब एसएसओ आईडी या ईमित्र के माध्यम से आवेदन किए जा सकेंगे। उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने बताया कि एक फरवरी से प्रारंभ हुई इस ऑनलाइन प्रक्रिया के क्रियान्वयन के लिए जिला महाप्रबंध कों निर्देश दिए गए हैं कि इन नीतियों के तहत अब ऑफलाइन आवेदन नहीं लिए जाएंगे। वही इन नीतियों के तहत अब तक जारी किए स्वीकृति आदेशों को भी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। 

C M NEWS: केन्द्रीय बजट युवा, महिला, गरीब और किसानों के उत्थान को समर्पित —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: केन्द्रीय बजट युवा, महिला, गरीब और किसानों के उत्थान को समर्पित —मुख्यमंत्री छोटा अखबार।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय बजट 2026-27 के लिए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट युवा, महिला, किसान, वंचित, गरीब और आम आदमी का बजट है। यह आर्थिक विकास, लोगों की आशाओं-आकांक्षाओं पर खरा उतरने और सबका साथ सबका विकास के तीन कर्तव्यों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस बजट ने राजस्थान को विकास की मुख्यधारा में और अधिक मजबूती से जोड़ने का काम किया है। श्री शर्मा ने कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट बताता है कि पूरा देश 7 प्रतिशत की विकास दर के साथ पाथ ब्रेकिंग रिफॉर्म एक्सप्रेस पर शानदार परफॉर्म कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को समर्पित इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार, स्किल डेवलपमेंट और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने वाले प्रावधान किए गए हैं। वही महिलाओं के लिए शी मार्ट, हर जिले में एक बालिका छात्रावास जैसे प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बजट में कैंसर की 17 दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी में छूट के साथ ही छोटे-बड़े उद्योगों, उत्पादकों, का...

Jaipur News: राजकीय अस्पताल में मरीज और डॉक्टर के बीच चले लात-घूंसे

Image
Jaipur News: राजकीय अस्पताल में मरीज और डॉक्टर के बीच चले लात-घूंसे छोटा अखबार। जयपुर के राजकीय जयपुरिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला मरीज और डॉक्टर के बीच लात-घूंसे चलने का मामला संज्ञान में आया है। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का मामला थाने में दर्ज करवाया है। दूसरी और इस घटना पर रेजिडेंट डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार रेजिडेंट डॉक्टर संजना कुमारी ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि उसके साथ पूनम साहू नाम की मरीज ने हाथापाई की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वहीं  चेहरे को नोचने का भी आरोप लगाया है। डॉक्टर ने बताया कि महिला और उसके परिजनों ने मना करने के बावजूद लेबर रूम में घुसने की कोशिश की। दूसरी ओर भागीरथ नगर गोपालपुरा निवासी पूनम साहू का रिपोर्ट में रेजिडेंट डॉक्टर संजना कुमारी पर आरोप लगाया है कि उसके पेट में तेज दर्द हो रहा था और वह जयपुरिया अस्पताल आई थी। इस दौरान उस को इमरजेंसी में दो इंजेक्शन लगाए और दस मिनट इंतजार करने को कहा। राहत नहीं मिली तो वह दोबारा डॉक्टर के गईं तो वे लोग आपस में गपशप और फोन पर बात करने में व्यस्थ थे। पूनम ने कह...

C M NEWS: इंडिया स्टोनमार्ट से प्रदेश के पत्थर उद्योग को मिलेगा वैश्विक मंच —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: इंडिया स्टोनमार्ट से प्रदेश के पत्थर उद्योग को मिलेगा वैश्विक मंच —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान का पत्थर उद्योग निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य सरकार इसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार और विकास के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कार्य योजना बनाकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी इंडिया स्टोनमार्ट का आयोजन प्रदेश की स्टोन इंडस्ट्री को गति देने में अहम कड़ी साबित होगा। श्री शर्मा ने शनिवार को इंडिया स्टोनमार्ट-2026 (13वां संस्करण) की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विक्रेताओं को राजस्थान के पत्थर उद्योग की समृद्धता की पूरी जानकारी दी जाए। वहीं, उन्होंने स्टोनमार्ट में घरेलू और प्रवासी प्रतिभागिता को बढ़ाने के निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री ने स्टेट व कंट्री पेवेलियन की तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टोनमार्ट में आयोजित होेने वाले जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल के जरिए प्रदेश के स्टोन व्यवसाय को वैश्विक पटल पर...