Posts

विधानसभा में विशेषाधिकार का मुदृदा 

Image
विधानसभा में विशेषाधिकार का मुदृदा  छोटा अखबार। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने विधानसभा में बताया कि विधायकों को पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का नोटिस अवैध होने पर सभापति कार्यवाही कर सकते हैं। नोटिस लीगल होने के साथ किसी अपराध के बारे में है तो उसके बारे में सभापति उचित निर्देश जारी कर सकते हैं। डॉ. बीडी कल्ला ने सत्र के दौरान मेड़ता व भोपालगढ़ विधायकों को पुलिस के समक्ष उपस्थित होने के नोटिस के संबंध में विशेषाधिकार हनन प्रश्न पर वक्तव्य देते हुए कहा कि विशेषाधिकार हनन का प्रश्न विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में उनके सामने उठाना चाहिये था। उन्होंने कहा कि नियम 158 के अन्तर्गत विशेषाधिकार प्रश्न उठाने के लिए उसकी लिखित सूचना उस दिन की बैठक प्रारम्भ होने से पूर्व विधानसभा सचिव को देनी होती है। विधायकों ने ऎसा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यदि उठाया गया प्रश्न किसी दस्तावेज पर आधारित है तो सूचना के साथ वह दस्तावेज भी सलग्न करें। जिस समय विधान सभा आहूत हो जाये तो उसके बाद कमेटी नहीं बुलानी चाहिये, किन्तु इन्होंने पुलिस की ओर से दिए एक विधिक नोटिस का जिक्र किया है। नोटिस अवैध होने

भड़काऊ नारे लगाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

Image
भड़काऊ नारे लगाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार   छोटा अखबार। कोलकाता पुलिस के अनुसार 2 मार्च 2020 सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में जाते समय भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इन कार्यकर्ताओं पर भड़काऊ नारे लगाने ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो…’ का आरोप है। स्थानिय पुलिस का कहना है कि यह संज्ञेय अपराध है। आरोपियों ने रैली स्थल जाते समय एस्प्लेनेड मार्ग पर गुजरते समय नारेबाजी की थी। अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने रविवार को नया बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर इन तीनों को गिरफ्तार किया गया। रविवार को माकपा नेता ने ट्विटर पर यह वीडियो साझा किया है। लिखा है ‘गोली मारो… ..’ का नारा कोलकाता तक पहुंचने के लिए अमित शाह की केवल एक रैली लगी। गोडसे समर्थक ‘गोली’ से प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन बंगाल विवेकानंद, काजी नज़रुल इस्लाम और टैगोर की भूमि है। वीडियो में एक समूह भाजपा का झंडा हाथ में लेकर नारा लगाते हुए सड़क से गुजर रहे है। पुलिस ने कहा कि नारे लगाने वालों की पहचान ध्रुव बसु, पंकज प्रसाद और सुरेंद्र कुमार तिवारी के रूप में हुई है। उन्हें र

सोशल मीडिया को इस रविवार छोड़ दूं —प्रधानमंत्री

Image
सोशल मीडिया को इस रविवार छोड़ दूं —प्रधानमंत्री छोटा अखबार। कल 2 मार्च 2020 को रात आठ बजकर 56 मिनट पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट किया। जिसमें लिखा "सोच रहा हूं कि फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स इस रविवार को छोड़ दूं।"  मोदी के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया जगत में हलचल पैदा कर दी, रात भर लोग अपनी अपनी प्र​तिक्रियाएं देते रहे। प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल को 5 करोड़ 33 लाख से भी ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। फ़ेसबुक एकाउंट को चार करोड़ 47 लाख से भी ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। वहीं इंस्टाग्राम को तीन करोड़ 52 लाख लोग फ़ॉलो करते हैं। मोदी का जलवा यूट्यूब पर भी कम नहीं है। 4 करोड़ 51 लाख लोगों ने मोदी के यूट्यूब एकाउंट को देखा है।    

ईरान में कोरोना का कहर, भारतीयों को सुरक्षित लाओ —केरल

Image
ईरान में कोरोना का कहर, भारतीयों को सुरक्षित लाओ —केरल  छोटा अखबार। ईरान में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ने से अब तक वहां 54 लोगों के मरने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, विश्व के लगभग 57 देशों में अब तक कोरोना वायरस कहर बरपा हुआ है। विश्व में अब तक 85 हज़ार से अधिक लोग इसकी गिरफत में हैं। ईरान के हालात देखते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने देश के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को चिट्ठी लिखकर अवगत कराया कि 100 से अधिक मछुआरे कोरोना वायरस की वजह से ईरान के अज़लूर में फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने चिट्ठी के माध्यम से विदेश मंत्री को अनुरोध किया है कि  दूतावास को इस बारे में ज़रूरी कदम उठाने के आदेश प्रदान करें और पिड़ीत लोगों को सुरक्षित वापस लाने की व्यवस्था करने  कदम उठाए। ईरान में फंसे हुए 100 से अधिक मछुआरों में से करीब 60 केरल से हैं। इस संबंध में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी विदेश मंत्री को पत्र लिख कर मछुआरों को भारत लाने अपील की है।

दिल्ली हिंसा को लेकर अभिनेत्री सुभद्रा मुखर्जी का भाजपा से इस्तीफा

Image
दिल्ली हिंसा को लेकर अभिनेत्री सुभद्रा मुखर्जी का भाजपा से इस्तीफा    छोटा अखबार। राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर आहत बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री सुभद्रा मुखर्जी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा बंगाल के भाजपा प्रदेशअध्यक्ष दिलीप घोष को सौंप दिया है।  सुभद्रा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मैं बहुत ही उम्मीदों के साथ भाजपा के साथ जुड़ी थी लेकिन हाल ही में दिल्ली में हुई हिंसा, माहौल में हिंसा और घृणा देख मैं बहुत ही निराश और आहत हूं। धर्म के नाम पर लोग एक-दूसरे का गला क्यों काट रहे हैं? मैं 40 लोगों की मौत के बाद बहुत ही ज्यादा व्याकुल हूं। मैं इस तरह की राजनीति से खुद को नहीं जोड़ना नहीं चाहती हूं। जहां लोगों को उनको धर्म के आधार पर पहचाना जाए न कि मानवता के आधार पर। बंगाल समाचार सूत्रों के अनुसार मुखर्जी ने कहा कि दिल्ली में क्या हो रहा है। कई लोग मार दिए गए और कई घरों में आग लगा दी गई। दंगों ने लोगों को बांट दिया। पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर और कपिल मिश्रा के द्वेषपूर्ण भाषण के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा। क्या हो रहा है। दंगों के दृश्य ने मुझे

राजस्थान पूरे देश में शांति और सद्भाव की मिसाल बने —मुख्यमंत्री 

Image
राजस्थान पूरे देश में शांति और सद्भाव की मिसाल बने —मुख्यमंत्री     छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि देशभक्ति, मानवता और साम्प्रदायिक सौहार्द से ओत-प्रोत कवि प्रदीप की रचनाएं नई पीढ़ी को सुनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि इन कार्यक्रमाें के माध्यम से आज के युवा जान सकेंगे कि देश को आजादी हासिल करने के लिए किन हालातों से गुजरना पड़ा था।  गहलोत जोधुपर के एसएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध गीतकार कवि प्रदीप द्वारा लिखे गीतों पर आधारित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि लोग महात्मा गांधी के संदेश आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि कवि प्रदीप के गीत गांधीजी के जीवन संदेश का गुलदस्ता हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में जो डर और तनाव है उसे बदलने के लिए सार्वजनिक जगहों पर प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऎसा माहौल बनाया जाएगा कि राजस्थान पूरे देश में शांति औ

अब पशुपालक को मिलेगी किसान क्रेडिट कार्ड सुविधा 

Image
अब पशुपालक को मिलेगी किसान क्रेडिट कार्ड सुविधा  छोटा अखबार। पशुपालन एवं मत्स्य पालन गतिविधियों के लिए भी किसान क्रेडिट कार्ड से अल्पकालीन ऋण सुविधा मिल सकेगी। पशुपालन विभाग ने प्रदेशभर में अभियान चलाकर 35 हजार से अधिक पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ा है।                       पशुपालन मंत्री लाल चंद कटारिया के अनुसार किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधाओं का विस्तार किया है। इसे पशुपालन एवं मत्स्य पालन से जोड़ा गया है। पशुपालकों से आवेदन प्राप्त कर संबद्ध बैंकों को अग्रेषित किए गए हैं। इससे श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान, पशुओं के लिए चारा व दाना खरीदने, बिजली-पानी, पशु चिकित्सा एवं पशु बीमा के लिए कार्यशील पूंजी उपलब्ध हो सकेगी।               पशुपालन विभाग के सचिव डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थाओं के माध्यम से अभियान चलाकर पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पशुपालन एवं डेयरी गतिविधियों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं और कार्ड की लिमिट बढ़वा सकते हैं। इसके लिए निर्धारित प्रपत्र को भरकर संबद्ध बैंक में जमा करना होगा। उन्ह