Posts

आज नग पंचमी है, ऐसे करें नाग देवता की पूजा

Image
 आज नग पंचमी है, ऐसे करें नाग देवता की पूजा छोटा अखबार। सनातन धर्म के अनुसार आज सावन की पंचमी तिथि है। हमारे यहां इस तिथि पर नाग पंचमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। आज के दिन विशेष रूप से नाग महाराज की पूरी विधी विधान से पूजा अर्चना की जाती है। पण्डित हरि प्रसाद त्रिवेदी ने कहा कि श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हम नाग पंचमी रूप में मानते है। उन्होने कहा कि आज का दिन उन जातकों के लिये विशेष महत्व रखता है जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष है। ऐसे जतकों को आज के दिन अनन्त, वासुकी, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट, शंख, कालिया और पिंगल नामक देव नागों की पूजा करनी चाहिए। इससे जातक की कुंडली से कालसर्प दोष खत्म हो जाता है। श्री त्रिवेदी ने कहा कि सामन्यत: आज के दिन घर के दरवाजे पर सांप की आठ आकृति बनाकर हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़ाकर नागदेवता को मिष्ठान अदि का भोग लगा कर पूजा करनी चाहिए। पूजा करने के बाद कच्चे दूध में घी और चीनी मिलाकर उसे नाग को अर्पित करना चहिए। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता

Image
 शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बिड़ला ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर में राजस्थान एक अग्रणी राज्य बनता जा रहा है। आज पूरे देश में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की चर्चा हो रही है। इस योजना में प्रति परिवार 10 लाख तक के सालाना बीमा का प्रावधान है। इसमें कॉकलियर इम्प्लांट, बॉन कैंसर जैसी महंगी बीमारियों के भी निःशुल्क ईलाज की व्यवस्था की गई है। ऑर्गन ट्रांसप्लांट में 10 लाख रूपए की सीमा लागू नहीं होती है। ट्रांसप्लांट का सारा खर्चा सरकार द्वारा वहन किया जाता है। इसके अलावा 5 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा भी इस योजना में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 210 नए राजकीय महाविद्यालय खोले गए हैं, जिनमें से 94 कन्या महाविद्यालय हैं। प्रदेश में 1206 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले जा चुके हैं, ताकि वंचित तबके के विद्यार्थी भी अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त कर सकें। श्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने 90 लाख से अधिक लोगों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पें

प्रदेश में बनेगा शांति एवं अहिंसा निदेशालय विभाग

Image
 प्रदेश में बनेगा शांति एवं अहिंसा निदेशालय विभाग छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट कार्यशाला में महात्मा गांधी शांति एवं अहिंसा निदेशालय को एक विभाग के रूप में स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महात्मा गांधी के सिद्धांत, आदर्श एवं दर्शन की पहले से ज्यादा आवश्यकता है। गांधीजी के जीवन दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस विभाग की स्थापना की जाएगी। श्री गहलोत ने कहा कि आज देश एवं प्रदेश में काफी हिंसात्मक घटनाएं देखी जा रही हैं। इन घटनाओं को रोकने तथा शांति, सद्भाव एवं भाईचारा कायम करने के लिए गांधीजी के सिद्धांतों की आवश्यकता है। कुछ वर्षों पहले प्रदेश में हुई लिंचिंग की घटनाओं पर प्रधानमंत्री ने निंदा करते हुए कहा था कि ऎसे लोग असामाजिक तत्व होते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में देश में व्याप्त तनाव के माहौल को देखते हुए सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश देने की जरूरत है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं प्रतिबद्धता के साथ प्रदेशवासियों को सुशासन देने के ध्येय से कार्य कर रही है

गवर्नेन्स के सुधार में सिविल सोसाइटी की महत्वपूर्ण भूमिका -मुख्यमंत्री

Image
गवर्नेन्स के सुधार में सिविल सोसाइटी की महत्वपूर्ण भूमिका -मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि समाज के वंचित तबके के लिए काम करने तथा उनकी जमीनी जरूरतों को समझने में सिविल सोसाइटी और स्वयंसेवी संगठनों की अहम भूमिका है। सरकार द्वारा लोक कल्याण के लिए बनाई योजनाओं को कारगर तथा उपयोगी बनाने में इन संगठनों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। सिविल सोसाइटी सरकार को आत्मावलोकन करने में भी सहायता करती हैं तथा सरकार की योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों की समीक्षा कर उन्हें और बेहतर बनाने में सहयोग करती हैं। सिविल सोसाइटी के सुझावों के बाद ही देश में आरटीआई, आरटीई, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। लोकतंत्र में सिविल सोसाइटी का अपना महत्व है, इसको नकारने वाले लोगों का निश्चित रूप से लोेकतंत्र में विश्वास नहीं होता है। श्री गहलोत जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में ‘बजट का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए आयोजित कार्यशाला’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सिविल सोसाइटी द्वारा राज्य बजट की प्रशंसा करने तथा बजट पर विश्वास करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा

प्रदेश की 1.33 करोड़ महिलाओं को मिलेगें स्मार्टफोन

Image
प्रदेश की 1.33 करोड़ महिलाओं को मिलेगें स्मार्टफोन  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की पूरे देश में चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 10 लाख रूपये तक का निःशुल्क ईलाज दिया जा रहा है। इस राशि के अलावा किडनी, लीवर, हार्ट ट्रांसप्लांट में होने वाला खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। गहलोत हरीशचन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान के सभागार में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ निर्णय ले रही है। प्रदेश की 1.33 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे, जिनके जरिए वे बातचीत ही नहीं बल्कि सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगी और उनके बच्चे ऑनलाइन क्लास ले पाएंगे।  आपको बतादें कि राजस्थान सरकार ने बजट घोषणा 2022 में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की थी। जिसके माध्यम से ऑनलाइन सेवाओं का लाभ महिलाओं को मिल सके। इस योजना के तहत राजस्थान की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जायेगा। यह स्मार्ट

वंशावलियों के संरक्षण में सहयोग करेगी सरकार —मुख्यमंत्री

Image
 वंशावलियों के संरक्षण में सहयोग करेगी सरकार —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वंश लेखन परंपरा हमारी सभ्यता और संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। वंश लेखकों के पास हमारी विरासत के महत्वपूर्ण भंडार है। वंशावली लेखन की परंपरा भारत में ही है। वंशावलियां हमें अपने गौरवशाली अतीत की जानकारी देती है। वंश लेखक संसाधनों के अभाव में भी लेखन कार्य कर रहे है, यह बड़ी उपलब्धि है। राज्य सरकार वंश लेखकों के हितों के लिए योजनाएं बना रही हैं। शीघ्र ही जयपुर में वंशावली संरक्षण एवं संवद्र्धन अकादमी का कार्यालय शुरू किया जाएगा। यहां से प्रदेश के वंश लेखकों के उत्थान में कार्य संपादित होंगे।  श्री गहलोत हरीशचन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान के सभागार में आयोजित वंश लेखक सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का वंश लेखकों के साथ हमेशा जुड़ाव रहेगा। उन्होने ने वंश लेखकों के प्रतिभावान बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और वरिष्ठ वंश लेखकों से बातचीत करते हुए लेखन पद्धति की जानकारी भी ली।  मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह राज्य सरक

आदिबद्री क्षेत्र में खनन गतिविधियाें पर रोक -मुख्यमंत्री

Image
 आदिबद्री क्षेत्र में खनन गतिविधियाें पर रोक -मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर भरतपुर के पसोपा और आस-पास के गांवों से आए साधु, महंत, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर महंत विजयदास के निधन पर संवेदना व्यक्त की और उनकी सभी मांगों को पूरा करने का विश्वास दिलाया। श्री गहलोत ने कहा कि मांग को ध्यान में रखते हुए धार्मिक महत्व वाले क्षेत्र में चल रहे सभी प्रकार के खनन को प्रतिबंधित करने के लिए सरकार द्वारा पहले ही सैद्धांतिक सहमति दी जा चुकी थी। इसके बावजूद दिवंगत महंत विजयदास जी का निधन अत्यंत दुखद है। श्री गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा त्वरित निर्णय करके उक्त क्षेत्र की सभी वैध खनन गतिविधियां बंद कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही इस भूमि को वन विभाग को हस्तातंरित कर दिया गया है। पूर्व में भी संतों की मांग पर सरकार द्वारा क्षेत्र में चल रही वैध खानों को बंद करवाया गया था। वर्तमान में 46 वैध खानों को बंद कराने और अन्यत्र स्थानान्तरित करने का कार्य किया जा रहा हैंं। साधु-संतों ने बातचीत में स्वीकार किया कि यह एक जटिल प्रक्रिया