Posts

किसानाें को तत्काल मदद — मुख्यमंत्री 

Image
किसानाें को तत्काल मदद — मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कृषि, टिड्डी नियन्त्रण दल एवं अन्य अधिकारियों से टिड्डी दलों की रोकथाम के कार्यों की जानकारी ली। आयोजित कार्यक्रमों में उन्हाेंने कहा कि सरकार ने टिड्डी दलों की समस्या से निजात के लिए टिड्डी चेतावनी संगठन के साथ पर्याप्त संसाधन व कार्मिक लगाए हैं। सरकार किसानों को राहत पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोडे़गी। टिड्डी से प्रभावित क्षेत्रों के लिए आवश्यक दवाओं एवं स्प्रे आदि के लिए कोई कमी नहीं रखी जायेगी। नुकसान के आंकलन के लिए आज से ही विशेष गिरदावरी करवाये जाने के निर्देश दिए गये हैं। इसके आधार पर किसानों को सहायता प्रदान करवाई जायेगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आमतौर पर रबी की गिरदावरी मार्च अथवा अप्रैल माह में होती है। लेकिन इस बार किसानाें को राहत पहुंचाने के लिए विशेष गिरदावरी करवाई जा रही है। किसानाें को तत्काल मदद दिलाने के लिए गिरदावरी का कार्य त्वरित गति से करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री को किसानाें ने बताया कि करीब दस दिन पूर्व आए टिड्डी दल ने खेताें में खड़ी जीरे, इसबगोल एवं अरंडी की

माल एवं सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2019 जारी

Image
माल एवं सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2019 जारी छोटा अखबार। राज्य सरकार ने राजस्थान माल एवं सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2019 जारी किया है। अध्यादेश से राज्य में माल एवं सेवा कर प्रणाली लागू करने में सुगमता होगी। आपके आस—पास हो रही किसी भी घटना के समाचार, फोटो और वीडियो हमें भेजे। ई—मेल या वॉट्सएप नम्बर—9414816824 पर! आपकी खबरों को दिखाया जायेगा। उक्त संशोधन 1 जनवरी 2020 से प्रभावी होगा।1 जुलाई, 2017 को पूरे देश में गुड्स एंड टैक्स (जीएसटी) लागू होने एवं जीएसटी परिषद से मंजूर होने के बाद केन्द्र सरकार ने उद्यमियों को रिटर्न दाखिल करने के सम्बध में होने वाली असुविधाओं को देखते हुए केन्द्रीय माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2019 लोकसभा में पारित किया था। केन्द्र सरकार के संशोधन विधेयक के अनुरूप ही राज्यो में भी संशोधन विधेयक पारित किया जाना है। वर्तमान में राज्य विधानसभा का सत्र नहीं चल रहा है। इस लिए यह संशोधन अध्यादेश के माध्यम से किया गया।

पुरुषों को पिता बनने से रोकेगा इंजेक्शन

Image
पुरुषों को पिता बनने से रोकेगा इंजेक्शन छोटा अखबार। भारतीय शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि उन्होंने दुनिया का पहला ऐसा इंजेक्शन बना लिया है, जो पुरुषों को पिता बनने से रोकेगा। इंजेक्शन 13 साल तक कॉन्ट्रासेप्टिव की तरह काम करेगा। शोधकर्ताओं को कहना है कि यह एक रिवर्सेवल दवा है यानी ज़रूरत पड़ने पर दूसरी दवा के ज़रिए पहले इंजेक्शन के प्रभाव को ख़त्म किया जा सकता है। आपके आस—पास हो रही किसी भी घटना के समाचार, फोटो और वीडियो हमें भेजे। ई—मेल या वॉट्सएप नम्बर—9414816824 पर! आपकी खबरों को दिखाया जायेगा। इंजेक्शन को इंडियन कांउसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च ने विकसित किया है। वैज्ञानिक डॉक्टर आरएस शर्मा के अनुसार क्लीनिकल ट्रायल के लिए 25- 45 आयु के पुरुषों को चुना गया। इस शोध के लिए ऐसे पुरुषों को चुना गया जो स्वस्थ थे और जिनके कम से कम दो बच्चे थे। ये वो पुरुष थे जो अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे और नसबंदी करना चाह रहे थे। इन पुरुषों के साथ-साथ उनकी पत्नियों के भी पूरे टेस्ट किए गए जैसे हिमोग्राम, अल्ट्रासाउंड आदि। इसमें 700 लोग क्लीनिकल ट्रायल के लिए आए और केवल 315 ट्रायल के मानदंडो पर खरे उ

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या 

Image
प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या  छोटा अखबार। नागौर जिले के मौलासर थाना इलाके में रविवार को एक युवक का शव गांव में सार्वजनिक चौक में पेड़ पर लटकता हुआ मिला। सुबह-सुबह पेड़ पर शव झूलता देखकर लोगों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की बात सामने आई है। घटना मौलासर थाने के लादड़िया गांव की है। लादड़िया गांव सुरेश कुमार वाल्मीकि गुजरात में मजदूरी करता था। वह 4 दिन पहले ही अपने गांव आया था। आपके आस—पास हो रही किसी भी घटना के समाचार, फोटो और वीडियो हमें भेजे। ई—मेल या वॉट्सएप नम्बर—9414816824 पर! आपकी खबरों को दिखाया जायेगा। रविवार को सुबह ग्रामीणों को उसका शव मेघवालों के मोहल्ले में सार्वजनिक चौक में पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवाया और मौलासर अस्पताल पहुंचाया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि सुरेश गांव की एक युवती से प्रेम करता था। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते

करौली-धौलपुर एनएच 11 पर बोलेरो, बाइक की भिड़ंत 

Image
करौली-धौलपुर एनएच 11 पर बोलेरो, बाइक की भिड़ंत  छोटा अखबार। धोलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले करौली-धौलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 11 पर बोलेरो और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एनएचएआई एंबुलेंस-1033 द्वारा बाड़ी उपखंड पर स्थित सामान्य चिकित्सालय पर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार प्रदीप पुत्र मुरारी लाल खटीक (20) निवासी हिरौंडा थाना सैया जिला आगरा उत्तर प्रदेश अपने ताऊ रामविलास के लड़के छोटू और बुआ के लड़के सोनू के साथ करौली में गली-गली घूमकर कपड़ों में चैन लगाने का कार्य कर अपना जीवन यापन करते हैं। आपके आस—पास हो रही किसी भी घटना के समाचार, फोटो और वीडियो हमें भेजे। ई—मेल या वॉट्सएप नम्बर—9414816824 पर! आपकी खबरों को दिखाया जायेगा। ये कैला देवी दर्शन कर अपने गांव वापस बाइक से लौट रहे थे।अचानक बाड़ी के पास खड़ी बोलेरो गाड़ी से बाइक सवार युवकों की बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसके चलते बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। एनएचएआई एंबुलेंस-1033 पर तैनात नर्सिंग कर्मी भूदेव ने बताया कि घायलों की पहचान प्रदीप पुत्र मुरारी लाल

प्रदेश में जल्द लागू होगा जवाबदेही कानून

Image
प्रदेश में जल्द लागू होगा जवाबदेही कानून छोटा अखबार। प्रदेश में अशोक गहलोत सरकार जल्द ही जवाबदेही कानून लाने की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित जवाबदेही कानून में सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने और आमजन का राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसका मसौदा तैयार हो चुका है। आपके आस—पास हो रही किसी भी घटना के समाचार, फोटो और वीडियो हमें भेजे। ई—मेल या वॉट्सएप नम्बर—9414816824 पर! आपकी खबरों को दिखाया जायेगा। कमेटी जल्द ही मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जवाबदेही कानून के ड्राफ्ट का कैबिनेट से अनुमोदन होने के बाद इसे फरवरी में प्रस्तावित विधानसभा सत्र में पेश किए जाने की संभावना है। मसौदा तैयार करने के लिए पूर्व आईएएस रामलुभाया की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने हाल में अपनी दो बैठकों के बाद मसौदे को अंतिम रूप दे दिया है। कमेटी में सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे, प्रोफेसर देवेंद्र कोठारी, सचिव पंचायतीराज, उदयपुर और अलवर कलक्टर को शामिल हैं। जवाबदेही कानून के तहत प्रदेश में प्रत्येक पंचायत पर सूचना और सहयोग केंद्र खोलाजायेगा। वहां शिकायतकर्ता अपनी शिकायत दर्

झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने सोरेन

Image
झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने सोरेन छोटा अखबार। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उन्होंने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। आपके आस—पास हो रही किसी भी घटना के समाचार, फोटो और वीडियो हमें भेजे। ई—मेल या वॉट्सएप नम्बर—9414816824 पर! आपकी खबरों को दिखाया जायेगा। 44 वर्षिय हेमंत सोरेन को राजनीति विरासत में मिली है। शिबू सोरेन के दूसरे बेटे दुर्गा सोरेन की असामयिक मौत के बाद हेमंत ने राजनीति में क़दम रखा। वे राज्यसभा के सदस्य भी रहे है। झारखंड विधानसभा के विधायक भी बने और फिर साल 2013 में वे झारखंड के पहली बार मुख्यमंत्री बने। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में झामुमो ने 30 सीट पर जीत दर्ज की है वहीं उसके गठबंधन सहयोगी कांग्रेस ने 16 और राजद ने एक सीट पर जीत हासिल की है। इस मौक़े पर एक तरह से विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला। आपके आस—पास हो रही किसी भी घटना के समाचार, फोटो और वीडियो हमें भेजे। ई—मेल या वॉट्सएप नम्बर—9414816824 पर! आपकी खबरों को दिखाया जायेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भ