Posts

कृषि वैज्ञानिकों ने प्याज की फसल के लिये जारी एडवाइजरी।

Image
 कृषि वैज्ञानिकों ने प्याज की फसल के लिये जारी एडवाइजरी।  कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह देते हुये कहा कि वे इन दिनों प्याज की खेती का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि इस समय प्याज में थ्रिप्स का आक्रमण और परपल ब्लोस रोग लगने की संभावना रहती है।   छोटा अखबार। मौसम को देखते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह देते हुये कहा कि इस समय प्याज की फसल में थ्रिप्स का आक्रमण हो सकता है। उन्होने कहा कि किसान प्याज की फसल में परपल ब्लोस रोग की निगरानी करते रहें और रोग के लक्षण अधिक पाए जाने पर आवश्यकतानुसार डाईथेन एम-45 / 2 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से किसी चिपचिपा पदार्थ के साथ मिलाकर छिड़काव करें।  उन्होने कहा कि आम और नींबू में पुष्पन के दौरान सिंचाई ना करें और होपर कीट की निगरानी करते रहें। टमाटर, मटर और बैंगन की फसलों में फलों को फल छेदक कीट से बचाव के लिए किसान खेत में पक्षी बसेरा लगाएं। साथ ही फल छेदक कीट की निगरानी हेतु फिरोमोन प्रपंश / 2-3 प्रपंश प्रति एकड़ की दर से लगाएं। यदि कीटों की संख्या अधिक हो

गोवर्धन परियोजना से किसानों को होगी अतिरिक्त आमदनी।

Image
  गोवर्धन परियोजना से किसानों को होगी अतिरिक्त आमदनी।   केन्द्र सरकार किसानों के लिये गोवर्धन परियोजना चलाने जा रही है। इस योजना के तहत गोबर और खेती के कचरे से जैविक खाद जैसे उत्पाद बनाएं जायेंगे। जिससे किसानों को अतिरिक्त आमदनी होगी।   छोटा अखबार। पशुपालन और डेयरी मंत्री परुषोत्तम रूपाला ने कहा कि सरकार किसानों के उत्थान हेतु  गोवर्धन परियोजना नामक एक बहु-एजेंसी फ्लैगशिप कार्यक्रम लागू कर रही है। इसके तहत पशु गोबर और कृषि अपशिष्ट का उपयोग करके जैविक उर्वरक और ईंधन बनाने का कार्य किया जायेगा। उन्होने कहा कि ये परियोजना गोबर और खेती के कचरे को कम्प्रेस्ड बायोगैस और जैविक उर्वरकों में परिवर्तित कर सकती हैं। इस परियोजना को विभिन्न योजनाओं के तहत ब्याज में सरकारी मदद देने का प्रावधान भी किया गया है। श्री रूपाला ने कहा कि कई राज्यों में सरकार की तरफ से गाय के गोबर की खरीद की जा रही है, लेकिन कई राज्यों में अभी भी गोबर खरीद की व्यवस्था नहीं बन पाई है। उन्होने यह भी स्पष्ट किया कि किसानों से गाय के गोबर की खरीद की जिम्मेदारी राज्य सरकार की ही है। वहीं इस योजना से किसानों को खेती के अलावा अतिर

अन्य आरक्षित श्रेणियों की तरह ईडब्ल्यूएस श्रेणी को भी 5 प्रतिशत की छूट दें सरकार —महेश शर्मा

Image
  अन्य आरक्षित श्रेणियों की तरह ईडब्ल्यूएस श्रेणी को भी 5 प्रतिशत की छूट दें सरकार —महेश शर्मा  छोटा अखबार। राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजकर पीटीईटी परीक्षा 2022 सहित आगे होने वाली अन्य समस्त प्रवेश परीक्षाओं/प्रतियोगी परीक्षाओं में ई.डब्ल्यू.एस. आरक्षित श्रेणी के अभ्यार्थियों को भी अन्य आरक्षित वर्गो की तरह ही न्यनूतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दिये जाने की मांग की है। शर्मा ने पत्र में कहा कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा आयोजित होने वाली पीटीईटी परीक्षा, 2022 में शामिल होने के लिए स्नातक और स्नोकात्तर परीक्षा में सामान्य वर्ग और आर्थिक पिछडा वर्ग (ई.डब्ल्यू.एस.) दोनों वर्गो के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य किये गये हैं, जबकि अन्य आरक्षित श्रेणियों एससी, एसटी, एमबीसी और ओबीसी में न्यूनतम अंक में 5 प्रतिशत की छूट देकर न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक पिछडा वर्ग के अन्तर्गत पात्र अभ्यार्थियों के लिए भी इसी प्रकार न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य किया जाना न्यायोचित होगा। श्री श

30 साल बाद शनि देव लौटेंगे अपने घर।

Image
  30 साल बाद शनि देव लौटेंगे अपने घर। छोटा अखबार। पण्डित हरिप्रसाद त्रिवेदी ने कहा कि ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। वहीं 30 साल बाद 29 अप्रैल 2022 को शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। स्वामी ग्रह होने के कारण कुंभ राशि वालों पर इनकी विशेष कृपा रहेगी। इसके अलावा शनि मकर राशि के भी स्वामी हैं। मिथुन राशि इनकी उच्च जबकि मेष निम्र राशि है। श्री त्रिवेदी ने कहा कि शनि देव के कुंभ राशि में प्रवेश करने से तुला, मेष, वृ़षभ, धनु राशि वाले लोगों के लिए शुभ होगा।  साथ हीं कुंभ राशि में शनि के प्रवेश करने से कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण शुरु हो जाएगा। मीन राशि वालों पर पहला चरण जबकि मकर राशि वालों पर तीसरा चरण शुरु होगा। इसके अलावा कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरु हो जाएगी जबकि तुला राशि और मिथन राशि को ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।

पंडित सत्यवीर भारद्वाज को मिला ब्राह्मण गौरव सम्मान।

Image
  पंडित सत्यवीर भारद्वाज को मिला ब्राह्मण गौरव सम्मान।  छोटा अखबार। जयपुर में सर्व ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय स्तर पर इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एस्ट्रोलॉजी एंड डिवाइन साइंसेज मैत्री संस्थान और पूनम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में ब्राह्मण गौरव सम्मान और होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ।  इस दौरान कुंडली विश्लेषक पंडित सत्यवीर भारद्वाज को ब्राह्मण गौरव और श्री शक्ति सम्मान से नवाजा गया। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभेश शर्मन ने कहा कि पंडित सत्यवीर भारद्वाज ने 10 सटीक भविष्यवाणी की है जो एक गौरव की बात है। उन्होने कहा कि पंडित भारद्वाज अच्छे भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक है। 

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में लागू हुआ जूता युग।

Image

प्रदेश में 5 माइंस ब्लॉक्स होंगे तैयार। ब्लॉक्स से 48354 करोड़ की होगी संभावित आय।

Image
 प्रदेश में 5 माइंस ब्लॉक्स होंगे तैयार। ब्लॉक्स से 48354 करोड़ की होगी संभावित आय।  भीलवाड़ा, चित्तोडगढ़ और राजसमंद में कॉपर, गोल्ड, लेड, जिंक और सिल्वर के 5 ब्लॉक्स होंगे तैयार,  नीलामी से 50 साल में 48354 करोड़ की आय संभावित   छोटा अखबार। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम व एनर्जी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने कहा कि राज्य के भीलवाड़ा, चित्तोडगढ़ और राजसमंद जिले में कॉपर, गोल्ड, लेड, जिंक और सिल्वर के ब्लॉक्स तैयार करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन ब्लॉक्स को तैयार कराने परड्रिलिंग और अन्य कार्यों पर 39 करोड़ 82 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। यह समस्त राशि नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट फण्ड से व्यय की जाएगी। अग्रवाल ने कहा कि पिछले दिनों जयपुर में खान मंत्री प्रमोद जैन भाया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य के उपलब्ध खनिज संपदा के पूर्वेक्षण एवं अंवेषण कार्य को गति देने के लिए राजस्थान राज्य खनिज अंवेषण ट्रस्ट आरएसएमईटी सें आरधारभूत संरचना और तकनीकी अपग्रेडशन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का निर्णय किया गया है। अब आरएसएमईटी द्वारा भारत सरकार के नेशनल मिनरल एक्स्पलोरेशन ट्रस्ट एनएमईट