Posts

विशाल चतुर्वेदी बने जिलाध्यक्ष

Image
 विशाल चतुर्वेदी बने जिलाध्यक्ष छोटा अखबार। पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार विशाल चतुर्वेदी को कॉउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट सीजे के प्रदेशाध्यक्ष अनिल त्रिवेदी ने करौली जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेशाध्यक्ष ने जारी नियुक्ति पत्र में पत्रकारों के हित में कार्य करने और संगठन के विस्तार को लेकर जिला कार्यकारणी के गठन करने के लिए निर्देशित किया है।  उन्होन ने अवगत कराया कि पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2015 में कॉउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट सीजे संगठन की शुरुआत की गई और कई मुद्दों जिनमे पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने जैसे मुख्य विषय पर सक्रियता से कार्य किया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने मनोनयन पर प्रदेशाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में संगठन का कार्य विस्तार और प्रेस क्लब के लिए भूखंड उपलब्ध कराने जैसे मांगो को पुरजोर तरीके से रखने की मांग की है

समाचार सुनें।

Image
 समाचार सुनें।

हेमलता किरार बनी महिला प्रदेश अध्यक्ष।

Image
 हेमलता किरार बनी महिला प्रदेश अध्यक्ष। छोटा अखबार। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान धानका महासभा ने श्रीमती हेमलता किरार को नियुक्त किया है। महासभा के महासचिव राजेन्द्र डाबी ने कहा कि श्रीमती हेमलता किरार की नियुक्ति समाज की महिलाओं में शिक्षा और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर समाज को मजबूत करेगा।  जोधपुर धानका महासभा के महासचिव लक्ष्मीकांत गहलोत ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कहा कि श्रीमती किरार की नियुक्ति से समाज की महिलाओं का सर्वागींण ​ उत्थान होगा। नव नियुक्त महिला प्रदेशाध्यक्ष ने धानका महासभा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से समाज के विकास और महिलओं के उत्थान के लिये काम करूंगी। इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। 

श्री धाकड़ समाज की महिलाओं ने मनाया फागोत्सव।

Image
  श्री धाकड़ समाज की महिलाओं ने मनाया फागोत्सव।  छोटा अखबार। श्री धाकड़ समाज समिति की महिला प्रकोष्ठ ने महिला सम्मान दिवस और फागोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर कई महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्य्क्ष महेश धाकड़ ने कि समाज में महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने के लिये महिला विंग बनाई गई है।  जिसकी अध्यक्ष श्रीमति प्रतिभा धाकड़ को बनाया है।उन्होंने कहा कि हमने समाज की सक्रिय महिलाओं का एक ग्रुप बनाया है जो आपस मे चर्चा करके सांस्कृतिक कार्यक्रम करते है। आयोजन में होऊजी गेम, फूलों की होली के साथ फाल्गुनी गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया। इस अवसर पर धाकड़ वीमेन 2022 का अवार्ड  लकी ड्रा निकाला गया जिसमें  श्रीमति गीता धाकड़ विजयी हुई। अयोजन में डॉ शर्मिला धाकड़, श्रीमती मेघा धाकड़, डॉ ललिता धाकड़, श्रीमति दीपिका धाकड़, श्रीमति मीना धाकड़, श्रीमति रूपल धाकड़, श्रीमति नीता धाकड़, श्रीमति ज्योति धाकड़ सहित समाज की कई महिलाओं ने भाग लिया। 

समाचार सुनें।

Image
 समाचार सुनें। 

1 अप्रैल से वितरण होंगे किसानों को फसली ऋण।

Image
 1 अप्रैल से वितरण होंगे किसानों को फसली ऋण। प्रदेश में जरूरतमंद किसानों के लिये सरकार 1 अप्रैल से फसली ऋण का वितरण करेगी। यह बात सहारिता मंत्री ने अधिकारियों के साथ हुई एक कार्यशाला में कही। छोटा अखबार। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि प्रदेश में इस प्रकार मैकेनिज्म विकसित किया जाए कि सहकारी समितियों से किसानों को समय पर गुणवतापूर्ण खाद और बीज की आपूर्ति हो सके। इसके लिए उन्होंने राजफैड़ को कार्य योजना बनाने के भी निर्देश दिए। सहकारिता मंत्री ने कहा कि 1 अप्रेल से किसानों को 20 हजार करोड़ रूपये का ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण की शुरूआत होगी। राज्य के इतिहास में ऋण वितरण का यह सर्वाधिक लक्ष्य होगा। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। मंत्री ने कहा कि किसानों को बुवाई के दौरान खाद बीज की समस्या नही हो इसके लिए समय पर खाद और बीज का भंडारण सुनिश्चित किया जाए। श्री आंजना ने कहा कि राज्य की 7 हजार ग्राम सेवा सहकारी समितियों में जुलाई माह, 2022 तक आवश्यक रूप से चुनाव करा दिये जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों के भी निर्देश दिए। उन्होने कहा

प्रदेश में गेहूं की खरीद 15 मार्च से।

Image
 प्रदेश में गेहूं की खरीद 15 मार्च से।  प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 15 मार्च से शुरू होगी। इसके लिये 389 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं और समर्थन मूल्य 2015 रूपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। छोटा अखबार। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग शासन सचिव नवीन जैन ने कहा कि प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2022-23 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद कोटा संभाग में 15 मार्च से और शेष जिलों में 01 अपे्रल से 10 जून तक की जाएगी। इसके लिए कुल 389 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। क्रय केन्द्रों की सूची खाद्य विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। शासन सचिव ने कहा कि भारत सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2022-23 में गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रूपए प्रति क्विंटल घोषित किया है।  श्री जैन ने कहा कि जिला कलक्टर और क्रय एजेंसियों को गेहूं के समर्थन मूल्य पर उपार्जन, क्रय केन्द्र, बारदाना, भण्डारण, किसान की पहचान और भूमि अभिलेखों के सत्यापन, खरीद और उठाव के समय तौल कांटों की व्यवस्था, जल निकास, लघु निर्माण के कार्य सहित कानून और यातायात व्यवस्था संबंधी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही भारत सरकार ने जारी किये गुणवत्ता