Posts

श्री धाकड़ समाज की महिलाओं ने मनाया फागोत्सव।

Image
  श्री धाकड़ समाज की महिलाओं ने मनाया फागोत्सव।  छोटा अखबार। श्री धाकड़ समाज समिति की महिला प्रकोष्ठ ने महिला सम्मान दिवस और फागोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर कई महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्य्क्ष महेश धाकड़ ने कि समाज में महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने के लिये महिला विंग बनाई गई है।  जिसकी अध्यक्ष श्रीमति प्रतिभा धाकड़ को बनाया है।उन्होंने कहा कि हमने समाज की सक्रिय महिलाओं का एक ग्रुप बनाया है जो आपस मे चर्चा करके सांस्कृतिक कार्यक्रम करते है। आयोजन में होऊजी गेम, फूलों की होली के साथ फाल्गुनी गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया। इस अवसर पर धाकड़ वीमेन 2022 का अवार्ड  लकी ड्रा निकाला गया जिसमें  श्रीमति गीता धाकड़ विजयी हुई। अयोजन में डॉ शर्मिला धाकड़, श्रीमती मेघा धाकड़, डॉ ललिता धाकड़, श्रीमति दीपिका धाकड़, श्रीमति मीना धाकड़, श्रीमति रूपल धाकड़, श्रीमति नीता धाकड़, श्रीमति ज्योति धाकड़ सहित समाज की कई महिलाओं ने भाग लिया। 

समाचार सुनें।

Image
 समाचार सुनें। 

1 अप्रैल से वितरण होंगे किसानों को फसली ऋण।

Image
 1 अप्रैल से वितरण होंगे किसानों को फसली ऋण। प्रदेश में जरूरतमंद किसानों के लिये सरकार 1 अप्रैल से फसली ऋण का वितरण करेगी। यह बात सहारिता मंत्री ने अधिकारियों के साथ हुई एक कार्यशाला में कही। छोटा अखबार। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि प्रदेश में इस प्रकार मैकेनिज्म विकसित किया जाए कि सहकारी समितियों से किसानों को समय पर गुणवतापूर्ण खाद और बीज की आपूर्ति हो सके। इसके लिए उन्होंने राजफैड़ को कार्य योजना बनाने के भी निर्देश दिए। सहकारिता मंत्री ने कहा कि 1 अप्रेल से किसानों को 20 हजार करोड़ रूपये का ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण की शुरूआत होगी। राज्य के इतिहास में ऋण वितरण का यह सर्वाधिक लक्ष्य होगा। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। मंत्री ने कहा कि किसानों को बुवाई के दौरान खाद बीज की समस्या नही हो इसके लिए समय पर खाद और बीज का भंडारण सुनिश्चित किया जाए। श्री आंजना ने कहा कि राज्य की 7 हजार ग्राम सेवा सहकारी समितियों में जुलाई माह, 2022 तक आवश्यक रूप से चुनाव करा दिये जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों के भी निर्देश दिए। उन्होने कहा

प्रदेश में गेहूं की खरीद 15 मार्च से।

Image
 प्रदेश में गेहूं की खरीद 15 मार्च से।  प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 15 मार्च से शुरू होगी। इसके लिये 389 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं और समर्थन मूल्य 2015 रूपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। छोटा अखबार। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग शासन सचिव नवीन जैन ने कहा कि प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2022-23 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद कोटा संभाग में 15 मार्च से और शेष जिलों में 01 अपे्रल से 10 जून तक की जाएगी। इसके लिए कुल 389 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। क्रय केन्द्रों की सूची खाद्य विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। शासन सचिव ने कहा कि भारत सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2022-23 में गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रूपए प्रति क्विंटल घोषित किया है।  श्री जैन ने कहा कि जिला कलक्टर और क्रय एजेंसियों को गेहूं के समर्थन मूल्य पर उपार्जन, क्रय केन्द्र, बारदाना, भण्डारण, किसान की पहचान और भूमि अभिलेखों के सत्यापन, खरीद और उठाव के समय तौल कांटों की व्यवस्था, जल निकास, लघु निर्माण के कार्य सहित कानून और यातायात व्यवस्था संबंधी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही भारत सरकार ने जारी किये गुणवत्ता

समाचार सुनें

Image
समाचार सुनें 

31 मई 2022 के बाद आरटीओ की सभी सेवाएं ई-मित्र पर होगी उपलब्ध।

Image
 31 मई 2022 के बाद आरटीओ की सभी सेवाएं ई-मित्र पर होगी उपलब्ध। फ्रंट ऑफिस मैनेजमैंट सिस्टम की समीक्षा बैठक हुई संपन्न। बैठक में परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि आरटीओ से सम्बंधित सभी सेवाएं 31 मई तक ई-मित्र से जोड़ना सुनिश्चित करें छोटा अखबार। वाहनों के लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और परमिट से सम्बंधित आमजन से जुड़े सभी कार्य ऑनलाईन होकर 31 मई तक सिटीजन पोर्टल पर भी ऑनलाइन कर उन्हें ई-मित्र से जोड़ा जाए। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला ने यह निर्देश परिवहन भवन में फ्रंट ऑफिस मैनेजमैंट सिस्टम की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये। श्री ओला ने कहा परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की आम जनता से जुड़ी सभी सेवाएं ऑनलाइन होकर ई-मित्र केन्द्रों से जुड़ जाने पर लोगों को आरटीओ कार्यालयों में पहुंच कर ज्यादा औपचारिकताएं नहीं करनी पड़ेगी। समीक्षा बैठक में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने विभाग की सभी सेवाओं को 31 मई तक आवश्यक रूप से ई-मित्र से जोड़ने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए सूचना प्रोद्योगिकी औ यातायात विभाग को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि प्रार्थियों का मेडि

फॉर्म पौण्ड अनुदान में अन्तर को लेकर राज्य सरकार लिखेगी केन्द्र को पत्र।

Image
  फॉर्म पौण्ड अनुदान में अन्तर को लेकर राज्य सरकार लिखेगी केन्द्र को पत्र। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में देय अनुदान राशि में अन्तर को लेकर राज्य सरकार भारत सरकार को पत्र लिखेगी। यह बात सरकार ने विधानसभा को एक सवाल के जवाब में कहा। छोटा अखबार। कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया ने प्रश्नकाल में पूछे गये पूरक प्रश्नों के जवाब में कहा कि भारत सरकार की गाइडलाईन के अनुसार नहरी क्षेत्र और बारानी क्षेत्र में फॉर्म पौण्ड बनाने के लिए देय अनुदान के अनुपात में अन्तर है। उन्होंने कहा कि इस अन्तर में परिवर्तन के लिए शीघ्र भारत सरकार को पत्र लिखा जायेगा। उन्होंने कहा कि बीकानेर जिले में योजना के तहत शेष रहे 35 फार्म पौण्ड मे से 25 फार्म पौण्ड के लिए 18 लाख 72 हजार रुपये स्वीकृत किये गये।  श्री कटारिया ने योजना के तहत वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति में आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में स्पष्ट किया कि बैंक बदल जाने के कारण अब खातों में बदलाव होना जरूरी हो गया। अब इस योजना के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा मे खाते खुलवाने होंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र इस समस्या को निस्तारित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर