Posts

इस महीने जारी होगी अध्यापकों की भर्ती विज्ञप्ति।

Image
 इस महीने जारी होगी अध्यापकों की भर्ती विज्ञप्ति।  छोटा अखबार। प्रदेश में बेरोजगारों को इस महीने खुश खबरी मिलने की संभावना है। ये संभावना शिक्षा विभाग के एसीएस पवन गोयल द्वारा राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ को दिये आश्वासन के अनुसार है। एसीएस गोयल ने कहा कि मार्च मे नई फर्स्ट ग्रेड और सेकंड ग्रेड भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जायेगी। रीट शिक्षक भर्ती का सिलेबस और परीक्षा तिथि भी मार्च मे ही जारी कर दी जाएगी। उन्होने कहा कि इसी हफ्ते में फर्स्ट ग्रेड की अभ्यर्थना राज्य लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) चली जाएगी और मार्च महीने में ही रीट शिक्षक भर्ती का सिलेबस और परीक्षा तिथि जारी कर दी जाएगी। वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2016 के संबंध में लीगल ओपिनियन का जवाब आरपीएससी इसी सप्ताह में पहुंच जाएगा।

डोटासरा के निजी होटल में रूकने पर कांग्रेसियों ने किया हंगामा।

Image
  डोटासरा के निजी होटल में रूकने पर कांग्रेसियों ने किया हंगामा। छोटा अखबार। जैसलमेर में आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा को अपने ही परिवार के लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। समाचार सूत्रों के अनुसार जैसलमेर नगर परिषद के पूर्व सभापति अशोक सिंह तंवर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने हंगामा कर दिया। तंवर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनको सर्किट हाउस की जगह निजी होटल में रुकने की जानकारी नहीं दी। मामले को बढ़ते देख बहुत देर बाद डोटासरा कमरे से बाहर आये और कार्यकर्ताओं को शांत किया।  

एक साल बाद नाथी का बाड़ा कथन पर डोटासरा ने दी सफाई।

Image
एक साल बाद नाथी का बाड़ा कथन पर डोटासरा ने दी सफाई।  छोटा अखबार। जैसलमेर प्रवास के दौरान एक साल बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपने विवादित बयान नाथी का बाड़ा पर सफाई पेश की है। डोटासरा ने जैसलमेर में दो दिनों के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अपने हीं परिवार के बीच अपने विवादित बयान नाथी का बाड़ा पर सफाई  देते हुये कहा कि नाथी का बाड़ा एक लोकोक्ति है। नाथी बाई एक उदार और बाल विधवा महिला थीं और वे किसी का भी हिसाब-किताब नहीं रखती थीं। उन्होंने बाल विधवा होने के बाद भी कभी अपना घर नहीं छोड़ा। वे हमेशा लोगों की मदद करती थी। जिसका उपयोग मैंने टीचर्स को समझाने के लिए किया था।  

गैस के दाम बढ़े, आज से एलपीजी सिलेंडर 105 रुपये महंगा।

Image
  गैस के दाम बढ़े, आज से एलपीजी सिलेंडर 105 रुपये महंगा।  छोटा अखबार । देश में यूक्रेन संकट के बीच आज से गैस कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 105 रुपये का इजाफा कर दिया है। देश में आज यानी एक मार्च से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की नई दर जारी हो गई हैं। ऐसे में अब आशंका जताइे जा रही है कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो सकता है। गौरतलब है कि देश में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत हर महीने संशोधित की जाती है। कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में बढ़ने से होटल और रेस्टोरेंटों के उत्पादों में भी दाम बढ़ सकते हैं। 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज से दिल्ली में 1907 रुपये के जगह अब 2012 रुपये में मिलेगा। वहीं कोलकाता में अब 1987 रुपये का सिलेंडर 2095 और मुंबई में 1857 का सिलेंडर 1963 रुपये में मिलेगा।  आपको बतादें कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दरों में छह अक्तूबर 2021 से अब तक कोइ्र बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं इस दौरान कच्चे तेल की कीमतों में 102 रुपये डॉलर प्रति बैरल बढ़ोतरी हुई है। 

सेना भर्ती रैलियां नहीं होने से टूट रहा युवाओं का सपना —मुख्यमंत्री

Image
 सेना भर्ती रैलियां नहीं होने से टूट रहा युवाओं का सपना —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में सेना भर्ती रैलियों के शीघ्र आयोजन के लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। गहलोत ने पत्र में कहा है कि कोविड-19 महामारी के कारण सेना में भर्ती के लिए विगत करीब 2 वर्ष से रैलियों का नियमित आयोजन नहीं किया जा सका है। इसके चलते हजारों नवयुवक भर्ती के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा से अधिक उम्र के हो गए हैं और सशस्त्र सेनाओं में भर्ती का उनका सपना टूट रहा है। मुख्यमंत्री ने भर्ती रैलियों में इन अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट देने का भी केन्द्रीय रक्षा मंत्री से आग्रह किया है।  श्री गहलोत ने पत्र में कहा कि राज्य में वर्तमान में कोविड महामारी के कारण भर्ती रैलियां नहीं हो रही हैं। वर्ष 2021 में उदयपुर, जयपुर और अजमेर में तीन भर्ती रैलियां जरूर हुई थीं, लेकिन उनकी लिखित परीक्षा अभी तक आयोजित नहीं की जा सकी हैं। श्री गहलोत ने प्राप्त आंकड़ों का पत्र में उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सेना में भर्ती के लिए वर्ष 2015-16 में 127, वर्ष 2

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन अब 15 मार्च तक।

Image
  उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन अब 15 मार्च तक।   छोटा अखबार। उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाने के लिए अंतिम तिथि 15 मार्च, 2022 तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी थी।  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव डॉ. समित शर्मा ने बताया कि राजस्थान के मूल निवासियों के लिए अनुसूचित जाति, अनु.जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग), अन्य पिछडा़ वर्ग, आर्थिक पिछडा़ वर्ग, विमुक्त, घुमन्तु, अद्र्ध घुमन्तु और मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृृत्ति योजनाओं में आवेदन के लिए राज्य की राजकीय, निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं, राज्य के बाहर की राजकीय, राष्ट्रीय स्तर और मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पाठ््यक्रमों में प्रवेशित अथवा अध्ययनरत शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी (कक्षा 11 एवं 12 वीं के अतिरिक्त) योग्य होंगे। विद्यार्थियों द्वारा वेबसाईट www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/scholarship  अथवा एसएस ओपोर्टल SCHOLARSHIP SJE App पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृृत जान

प्रदेश में पहली बार सरकार करेगी, श्रीमद भागवत कथा।

Image
  प्रदेश में पहली बार सरकार करेगी, श्रीमद भागवत कथा।   छोटा अखबार।  प्रदेश में पहली बार सरकार श्रीमद भागवत कथा का आयोजन करने जा रही है। सरकार के अनुसार देवस्थान विभाग और तीन निजी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित होने वाली भागवत कथा की शुरुवात कल महाशिवरात्रि से होगी, वहीं कथा का आयोजन 1 मार्च से 7 मार्च तक जारी रहेगा। सरकारी जानकारी के अनुसार 1 मार्च से शुरू होने वाली भागवत कथा का आगाज कलश यात्रा के साथ होगा।  कलश यात्रा में उद्योग एवं देवस्थान वाणिज्य मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत सहित शहर के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। प्रदेश में सर​कारी विभाग की ओर से पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन जयपुर में बलदेवजी मंदिर परशुराम द्वारा में होगा। कथा का वाचन व्यासपीठ से स्वामी अकिंचन द्वारा किया जायेगा।