Posts

प्रदेश में 55 हजार से ज्यादा क्वारेंटाइन सेंटर तैयार -स्वास्थ्य मंत्री

Image
प्रदेश में 55 हजार से ज्यादा क्वारेंटाइन सेंटर तैयार -स्वास्थ्य मंत्री छोटा अखबार। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि राज्य भर में 60 लाख 61 हजार परिवारों के 2.5 करोड़ सदस्यों की स्क्रीनिंग का काम एक्टिव सर्विलांस टीम द्वारा व करीब 25.5 लाख रोगियों की पैसिव सर्विलांस टीम द्वारा ओपीडी में स्क्रीनिंग की जा चुकी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए  हाइपो क्लोराइट का छिड़काव किया जा रहा है। चिकित्सा विभाग अन्य विभागों के समन्वय से योजनाबद्ध तरीके से काम कर कोरोना संक्रमण से उपजे हालात पर काबू करने की कोशिश कर रहा है। शर्मा ने कहा कि 28 मार्च शाम 4 बजे तक मिली रिपोर्ट के अनुसार करीब 54 कोरोना पॉजीटिव लोगों की पुष्टि हुई है। दो पॉजीटिव केस आज सामने आए हैं। प्रदेश में कुल 56 केसेज अब तक पॉजीटिव आए हैं। कल तक मिले 54 पॉजीटिव केसेज के संपर्क में आए लगभग 1400 लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर स्क्रीनिंग भी की गई, उनमें से 200 लोगाें के सैंपल लिए गए और उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। 275 यात्रियों को एयरलिफ्ट कर जोधपुर आर्मी कैंप में किया क्वारेंटाइन। उन्होंने कहा कि रविवार क

गर्भवती महिलाओं की ट्रेकिंग कर, सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित कराएं -मुख्यमंत्री

Image
गर्भवती महिलाओं की ट्रेकिंग कर, सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित कराएं -मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न जिलों में गर्भवती महिलाओं की ट्रेकिंग कर प्रसव की संभावित तारीख (डिलीवरी डेट) की जानकारी जुटाई जाए और तय तारीख पर प्रसव के लिए समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि आईसोलेशन, क्वारंटाइन अथवा ट्रांजिट शिविरों में रह रही ऎसी महिलाओं की विशेष देखभाल की जाए। वर्तमान माहौल में सभी गर्भवती महिलाओं के प्रति जिम्मेदारी में राज्य सरकार कोई कोताही नहीं होने देगी।  गहलोत ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति की नियमित समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य सरकार को समाज के सभी जरूरतमंद और वंचित वर्गाें के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पूरा निर्वहन करना है। ऎसे में, गरीब तबके की गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित गर्भ, टीकाकरण और प्रसव से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस काम में महिला चिकित्सकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के अलावा राज्य सरकार में पदस्थापित महिला अधिकारियों-कर्मचारियों, जो स्थानीय नि

मेरी प्राथमिकता अर्थव्यवस्था है, मरते हुए लोग नहीं —ब्राज़ील

Image
मेरी प्राथमिकता अर्थव्यवस्था है, मरते हुए लोग नहीं —ब्राज़ील छोटा अखबार। एक तरफ़ दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है तो वहीं दूसरी ओर ब्राज़ील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो इस महामारी को हल्के में ले रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने साफ़ कहा था कि उनकी प्राथमिकता अर्थव्यवस्था है, मरते हुए लोग नहीं। कहा था कि लोग तो मरेंगे ही। आई एम सॉरी। लेकिन हम एक्सिडेंट होने पर कार फ़ैक्ट्री तो बंद नहीं कर सकते। यही हाल बेलारूस का है। यहां के राष्ट्रपति एलेक्ज़ेंडर लुकेशेंका से जब पत्रकरों द्वारा पूछा गया कि वो अपने देश कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने की कोशिश क्यों नहीं कर रहे हैं, तो उन्होंने हंसते हुए यही जवाब दिया और कहा कि यहां कोई वायरस नहीं है। आपने उन्हें उड़ते हुए नहीं देखा, है ना? मैंने भी नहीं देखा। देखिए यहां बर्फ है। ये वायरस का मारने का सबसे अच्छा तरीका है। आइस हॉकी के एक मैच के दौरान टीवी रिपोर्टर ने जब लुकेशेंका से पूछा कि वो मैच स्थगित क्यों नहीं कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि मैच से कोई दिक़्कत नहीं है क्योंकि स्टेडियम की ठंड वायरस को फैलने से रोकेगी। यूरोपीय देशों के उलट बेल

सभी कर्मचारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश की सेवा का संकल्प लें -मुख्यमंत्री

Image
सभी कर्मचारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश की सेवा का संकल्प लें -मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के साढ़े सात लाख से अधिक राज्य कर्मचारियों का आह्वान किया है कि वे कोरोना महामारी से लड़ने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं एवं प्रदेशवासियों की हरसंभव एवं हर तरह की सेवा करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने आस-पास और अपने सम्पर्क में यह सुनिश्चित करें कि लॉकडाउन के कारण उत्पन्न स्थिति में कोई भी गरीब, असहाय या वंचित व्यक्ति भूखा नहीं सोए।   गहलोत शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर जिला कलक्टर और जिला रसद अधिकारियों के साथ राशन सामग्री उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था तथा दूसरे राज्यों श्रमिकों एवं अन्य प्रवासियों के राजस्थान से बाहर जाने की स्थिति की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारी, चाहे वे किसी भी विभाग में किसी भी पद पर हों, वे यह देखें कि मैं स्वयं किस प्रकार से इस भंयकर महामारी के संकट की घड़ी में स्थानीय प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों में भागीदार बन सकता हूं। यह स

संकट की इस घड़ी में केन्द्र खुले मन से राज्य को सहयोग करे —मुख्यमंत्री 

Image
संकट की इस घड़ी में केन्द्र खुले मन से राज्य को सहयोग करे —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर वार्ता कर कोरोना संकट से निपटने के लिए केन्द्र से सहयोग का आग्रह किया। प्रधानमंत्री को इस महामारी से बचाव और प्रदेशवासियों की जीवन की रक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी।  मुख्यमंत्री ने उन्हें अवगत कराया कि राज्य सरकार इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए मिशन मोड पर काम कर रही है। इस काम में सभी जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरूओं, सामाजिक संस्थाओं, चिकित्सक समुदाय सहित तमाम वर्गाें का सहयोग लिया जा रहा है। लॉकडाउन की सख्ती से पालना के साथ-साथ जरूरतमंदों की आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने 2 हजार करोड़ रूपये का आर्थिक पैकेज घोषित किया है। हमने संकल्प लिया है कि प्रदेश में एक भी व्यक्ति लॉकडाउन की वजह से भूखा नहीं सोए। गहलोत ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि संकट की इस घड़ी में केन्द्र खुले मन से राज्य सरकार को सहयोग प्रदान करे। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री के आग्रह पर उन्हें  विश्वास दिलाया कि

दूरदर्शन पर रामायण् का पुन: प्रसारण कल से

Image
दूरदर्शन पर रामायण् का पुन: प्रसारण कल से छोटा अखबार। भारत में 25 मार्च से जारी देशव्यापी लॉकडाउन की पालना कर रहे देश के लोगों ने सोशल मीडिया पर दूरदर्शन से मांग की है कि वह बीआर चोपड़ा निर्देशित रामायण और महाभारत पुन: प्रसारण करे। लोगों का मानना है कि 21 दिन के आपात समय में इस तरह के धार्मिक सिरियलों के प्रसारण से नई पीढी में संस्कारों पुर्नस्थापना और धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भारतीयों की इस आस्था को देखते हुए सरकार ने इसे पुन: दूरदर्शन पर प्रसारण करने का निर्णय लिया है। आप को बतादें कि टेलीविजन दूरदर्शन पर बीआर चोपड़ा निर्देशित रामायण का प्रसारण 35 मिनट के लिए होता था। 25 जनवरी 1987 से लगातार 75 रविवारों तक देश में रामायाण धारावाहिक का प्रसारण किया था। इसके बाद चोपड़ा प्रोडक्शन ने अक्टूबर 1988 से महाभारत का 24 जून, 1990 तक लगातार 94 रविवार इसका प्रसारण किया। केन्द्रिय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने जनता की मांग को मानते हुए घोषणा की है कि 28 मार्च शनिवार से दूरदर्शन रामायण का पुन: प्रसारण करेगा। जिसका पहला एपिसोड का प्रसारण सुबह 9 बजे और दूसारा एपिसोड का प्रसारण रात 9 बजे होगा।  

आमजन के लिए ऎसा प्रबंध हो कि राजस्थान मिसाल बने -मुख्यमंत्री

Image
आमजन के लिए ऎसा प्रबंध हो कि राजस्थान मिसाल बने -मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि  कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पूरे प्रदेश में लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही, सभी जरूरतमंदाें और आम लोगों तक आवश्यक सामग्री की आपूर्ति का ऎसा प्रबंध सुनिश्चित करें कि राजस्थान देश में एक मिसाल बने। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में किसी भी व्यक्ति को भोजन की कमी नहीं होने देने के राज्य सरकार के संकल्प में सभी लोगों को भागीदारी निभाने का आह्वान किया।  गहलोत ने लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री राजीव स्वरूप की अध्यक्षता में गठित कोर ग्रुप के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।  लोग संक्रमण की गंभीरता को समझें, घरों में रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग इस बात को समझें कि कोरोना एक खतरनाक संक्रमण है और केवल घरों में रहकर सामाजिक दूरी बनाकर ही इस संक्रमण को रोका जा सकता है। अब तक राजस्थान में 43 लोग इस बीमारी से पीड़ित हो चुके हैं। लाखों लोगों की जिंदगी को संक्रमण और इससे संभावित जी