Posts

मुख्यमंत्री ने किया होली पूजन 

Image
मुख्यमंत्री ने किया होली पूजन  छोटा अखबार।     मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर होली पूजन किया तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने होलिका दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत के साथ आरती की और उसके बाद होली पूजन किया। मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया। होलिका दहन के दौरान राजस्थान पुलिस की 4 आरएसी बटालियन के जवानों तथा राजस्थानी लोक कलाकारों ने चंग की थाप पर होली के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। गहलोत ने कलाकारों की हौसला अफजाई की। 

शेयर बाजार में भारी गिरावट

Image
शेयर बाजार में भारी गिरावट छोटा अखबार। आज 9 मार्च को एशिया में शेयर बाज़ार खुलते ही ओंधे मुंह नजर आए। इसका कारण कच्चे तेल के दामों में आई भारी गिरावट को माना जा रहा है। साल 2008 के बाद शेयर बाज़ारों की सबसे बड़ी गिरावट है। भारतीय सूचकांक सेंसेक्स भी सोमवार को शुरुआती घंटों में 1600 अंक तक गिर गया। जबकि निफ्टी में 453 अंकों की गिरावट दिखी। दोपहर एक बजे तक भारतीय बाज़ार में 2000 से अधिक अंकों की गिरावट देखी गई और निफ़्टी में 547 अंकों की गिरावट देखी आई। तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक और रूस के बीच कच्चे तेल को लेकर प्रतिद्वंदिता शुरू होने के डर ने बाज़ारों को हिला दिया है। 1991 में हुए खाड़ी युद्ध के बाद से कच्चे तेल के दामों में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इसका असर ऊर्जा कंपनियों के शेयर के दामों पर भी हुआ है। चीन से मिले नए कोरोना वायरस के दुनियाभर में फैलने के बाद तेल की मांग में कमी आई है। कोरोना वायरस का सबसे ज़्यादा असर ट्रेवल कंपनियों पर हुआ है। रूस से समझौता नहीं कर सका ओपेकतेल उत्पादक देशों का समूह ओपेक तेल के उत्पादन को कम करने के मुद्दे पर रूस से समझौता नहीं कर सका है।ओपेक चाहता थ

राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है — सरकार 

Image
राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है — सरकार  छोटा अखबार। प्रदेश में सरकार की मंशानुसार प्रभारी मंत्रियों ने ओलावृष्टि से प्रभावित 18 जिलों में पीड़ित किसानों का दुख-दर्द बांटने और फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिये दौरे किये।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर कैबिनेट सचिवालय के आदेश की पालना में जिला कलक्टरों और प्रभारी मंत्रियों ने किसानों से मुलाकात की और फसल खराबे की स्थिति का आकलन किया।  प्रभारी मंत्रियों ने प्रदेश की आवाम को कहा ओलावृष्टि से नुकसान में सरकार किसानों केे साथ हर तरीके से मदद करेगी। कलक्टरों और मंत्रियों ने किसानों से रूबरू होकर जिले मेें गत दिनोें बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसल खराबे का जायजा लेते हुए कास्तकारों को पूर्णतः आश्वस्त किया कि सरकार हर हाल में उनके साथ खड़ी है तथा फसल खराबे का मुआवजा दिया जाएगा। राज्य सरकार ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री ने इससे किसानों को हुए नुकसान का तुरन्त आकलन करने और यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने का संवेदनशील निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि किसानों को ओलावृष्टि में हुए नुकसा

भाजपा का मतलब हिंदुत्व नहीं है —उद्धव ठाकरे

Image
भाजपा का मतलब हिंदुत्व नहीं है —उद्धव ठाकरे छोटा अखबार। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य पर अयोध्या पहुंचे और श्रीरा रामलला के दर्शन किये। ठाकरे ने अयोध्या में कहा कि वो भाजपा से अलग हुए हैं, हिंदुत्व से नहीं। खबर सूत्रों के अनुसार उद्धव ठाकरे ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा का मतलब हिंदुत्व नहीं है। हिंदुत्व अलग है और भाजपा अलग है। वहीं पत्रकारों के बीच राम मंदिर के लिए एक करोड़ रुपये देने का एलान भी किया। उन्होने कहा कि यह एक करोड़ की राशि राज्य सरकार नहीं, बल्कि उनके ट्रस्ट की तरफ से दी जाएगी। ठाकरे ने यह भी कहा कि उनकी सरकार अयोध्या में महाराष्ट्र भवन बनाने पर विचार कर रही है।

एनपीआर कानून के कारण देश सम्मान खो रहा है — तेलंगाना के मुख्यमंत्री

Image
एनपीआर कानून के कारण देश सम्मान खो रहा है — तेलंगाना के मुख्यमंत्री छोटा अखबार। 7 मार्च 2020 शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विधानसभा में कहा कि नागरिकों पर नागरिक संशोधन कानून (सीएए), राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) जबरन क्यों थोपी जा रही है। उनका यह भी कहा कि  उनके पास अपना जन्म प्रमाणपत्र नहीं है तो ऐसे में वह अपने पिता के कागजात कहां से लाएंगे। समाचार सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री राव ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के नए प्रारूप का हवाला देते हुए कहा कि जब मेरे खुद के पास जन्म प्रमाणपत्र नहीं है तो मैं अपने पिता का प्रमाणपत्र कहां से लाऊंगा। यह मेरे लिए भी चिंता की बात है। मैं गांव में अपने घर पर पैदा हुआ था। उस समय वहां कोई अस्पताल नहीं थे। गांव के बुजुर्ग ही जन्मनामा लिखते थे, जिस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं होती थी। जब मैं पैदा हुआ था, तो हमारे पास 580 एकड़ जमीन थी और एक इमारत भी थी। जब मैं अपना जन्म प्रमाणपत्र पेश नहीं कर पा रहा तो दलित, आदिवासी और गरीब लोग कहां से जन्म प्रमाणपत्र लाएंगे। उनका कहना है कि संव

हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है विभाग -चिकित्सा विभाग 

Image
हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है विभाग -चिकित्सा विभाग  छोटा अखबार। चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों की सघन स्कि्रनिंग करवाई जा रही है। इसके अलावा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं जिससे कोरोना को मात दी जा सके। रोहित कुमार केंद्रीय चिकित्सा मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दे रहे थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री, मुख्य सचिव सहित विभाग के अधिकारियों के साथ कई बार बैठक कर चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री कोरोना के बारे में विधानसभा में भी विस्तार से चर्चा कर चुके हैं। प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर, सीएमएचओ, पीएमओ सहित अन्य अधिकारियों से प्रतिदिन बैठक कर रिपोर्ट मांगी जा रही हैं।  अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश भर में रेडियो, टीवी, अखबारों व सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना की रोकथाम से जुड़े अभियान चलाए जा रहे हैं। प्रदेश में रैपिड रिलीफ टीम

सरकार की मंशानुसार उद्यमियों तक लाभ पहुंचे —मुख्यमंत्री 

Image
सरकार की मंशानुसार उद्यमियों तक लाभ पहुंचे —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आर्थिक मंदी के इस दौर में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार रिप्स, एमएसएमई एक्ट, सौलर एवं विण्ड हाईब्रिड पॉलिसी और नई औद्योगिक नीति लाई है। उद्यमियों के लिए एक पैकेज के रूप में इतना बड़ा और व्यापक पॉलिसी इनिशिएटिव करने वाला राजस्थान देशभर में एकमात्र राज्य है। ऎसे में उद्योग विभाग प्रो-एक्टिव एप्रोच के साथ काम करे ताकि प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश आए और यहां के लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके।  गहलोत ने उद्योग विभाग की समीक्षा  बैठक में कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश निवेश के लिए सर्वाधिक संभावनाओं वाले राज्य के रूप में उभर रहा है। विशेषकर पर्यटन, सौलर, खनन, ज्वैलरी तथा सर्विस सेक्टर के लिए यहां अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उद्यमों को प्रोत्साहन देने वाली सरकार की नीतियों और नवाचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि निवेशक इनका लाभ लेकर उद्यम स्थापित कर सकें। सरकार ने उद्योग क्षेत्र के लिए जरूरी नीतिगत फैसले लिए हैं, अब आवश्यकता इस बात की है कि सरकार की मंश