Posts

परीक्षार्थियों को नि:शुल्क आवासीय व्यवस्था 

Image
परीक्षार्थियों को नि:शुल्क आवासीय व्यवस्था  छोटा अखबार। बीकानेर शहर में आयोजित आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड लेक्चरर परीक्षा (RPSC EXAM) देने के लिए आने वाले ब्राह्मण समाज के विद्यार्थियों के लिए राजस्थान ब्राह्मण मंच द्वारा सामाजिक सारोकार निभाते हुए नि:शुल्क आवासीय व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है। दिनांक 2, 3 एवं 4 जनवरी 2020 को बांद्रा बास रानीबाजार स्थित खांडल विप्र छात्रावास में रहने की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। समस्या आने पर मो - 9214023753, 9414416705, 9468567707, 9460615648 और 9680007555 पर सम्पर्क कर सकते है। संस्कृत शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चे भी संपर्क कर सकते हैं, चाहे वह किसी जाति समाज से हो बीकानेर में उनके लिए भी नि:शुल्क आवास व्यवस्था है।

मुख्यमंत्री ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

Image
मुख्यमंत्री ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में आए लोगों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शुभकामनाएं देने के साथ ही उनका मुंह मीठा कराया। गहलोत से राज्यमंत्रिपरिषद के सदस्यों, विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों के पदाधिकारियों, महिलाओं, किसानों, बच्चों, युवाओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित प्रदेशभर से आए लोगों ने मुलाकात कर नए साल की शुभकामनाएं दीं। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेेता रहे बच्चों ने अपनी उपलब्धियों के बारे में मुख्यमंत्री को बताया। गहलोत ने उनकी हौसला अफजाई करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने नए वर्ष में प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि हम सभी समावेशी सोच के साथ सबको साथ लेकर आगे बढें और राज्य के उत्थान में भागीदार बनें।

राज्य में अब ऑनलाईन नामान्तकरण सेवा शुरू 

Image
राज्य में अब ऑनलाईन नामान्तकरण सेवा शुरू  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री के बजट घोषणा भू-अभिलेख को सरलीकृत, स्वचालित एवं कागज रहित बनाने की दिशा में राज्य में 184 तहसीलों का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जा चुका है। बुधवार को राजस्व मंत्री ने नामान्तकरण के प्रार्थनों पत्रों को ऑनलाइन प्राप्त करने की प्रक्रिया का शुभारम्भ किया। प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन तहसीलों में नामन्तकरण के प्रार्थना पत्र अब ऑनलाइन राजस्व विभाग की Apnakhata.raj.nic.in द्वारा भरे जा सकेंगे। प्रार्थी को प्रार्थना पत्र के विभिन्न स्तरों की जानकारी एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी। इस प्रक्रिया से आम काश्तकार को अब नामान्तकरण के लिए किसी भी स्तर पर राजस्व अधिकारी कर्मचारी के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही नामान्तकरण समयबद्ध रूप से निर्णित किये जा सकेंगे। 

भारत में चंद्रयान-3, लागत 250 करोड़ 

Image
भारत में चंद्रयान-3, लागत 250 करोड़  छोटा अखबार। नए साल की शुरुआत पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस करते हुए इसरो प्रमुख के। सिवन ने कहा कि चंद्रमा के लिए भारत के तीसरे मिशन से जुड़े सभी काम बड़े आराम से हो रहे हैं। सिवन ने पुष्टि की है कि चंद्रयान-2 की तरह ही चंद्रयान-3 में लैंडर और रोवर होगा। उन्होंने कहा कि इस मिशन की लागत 250 करोड़ रुपये होगी। भारत ने सितंबर 2019 में चंद्रयान-2 मिशन की शुरुआत की थी जिसका उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर पानी की खोज करना था। अभी तक इस प्रकार का कोई मिशन नहीं हुआ था। इसरो ने 2008 में लॉन्च किए अपने पहले चंद्रयान मिशन के दौरान उम्मीद जताई थी कि बर्फ़ के रूप में चांद पर पानी मौजूद है।   सिवन ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, "हम चंद्रयान-2 को लैंड नहीं करा पाए लेकिन हमने अच्छी प्रगति की। ऑर्बिटर अभी भी काम कर रहा है और वो अगले सात साल तक काम करेगा और विज्ञान से जुड़ा डाटा भेजेगा। चंद्रमा पर आज तक सिर्फ़ अमरीका, रूस और चीन ही लैंडिंग करा पाए हैं। चीन का चांगए-4 पिछले साल चंद्रमा की नहीं दिखने वाली सतह पर उतरा था। वहीं, इसरायल के बेरेशीट अंतरिक्षयान ने अप्

किसानाें को तत्काल मदद — मुख्यमंत्री 

Image
किसानाें को तत्काल मदद — मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कृषि, टिड्डी नियन्त्रण दल एवं अन्य अधिकारियों से टिड्डी दलों की रोकथाम के कार्यों की जानकारी ली। आयोजित कार्यक्रमों में उन्हाेंने कहा कि सरकार ने टिड्डी दलों की समस्या से निजात के लिए टिड्डी चेतावनी संगठन के साथ पर्याप्त संसाधन व कार्मिक लगाए हैं। सरकार किसानों को राहत पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोडे़गी। टिड्डी से प्रभावित क्षेत्रों के लिए आवश्यक दवाओं एवं स्प्रे आदि के लिए कोई कमी नहीं रखी जायेगी। नुकसान के आंकलन के लिए आज से ही विशेष गिरदावरी करवाये जाने के निर्देश दिए गये हैं। इसके आधार पर किसानों को सहायता प्रदान करवाई जायेगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आमतौर पर रबी की गिरदावरी मार्च अथवा अप्रैल माह में होती है। लेकिन इस बार किसानाें को राहत पहुंचाने के लिए विशेष गिरदावरी करवाई जा रही है। किसानाें को तत्काल मदद दिलाने के लिए गिरदावरी का कार्य त्वरित गति से करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री को किसानाें ने बताया कि करीब दस दिन पूर्व आए टिड्डी दल ने खेताें में खड़ी जीरे, इसबगोल एवं अरंडी की

माल एवं सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2019 जारी

Image
माल एवं सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2019 जारी छोटा अखबार। राज्य सरकार ने राजस्थान माल एवं सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2019 जारी किया है। अध्यादेश से राज्य में माल एवं सेवा कर प्रणाली लागू करने में सुगमता होगी। आपके आस—पास हो रही किसी भी घटना के समाचार, फोटो और वीडियो हमें भेजे। ई—मेल या वॉट्सएप नम्बर—9414816824 पर! आपकी खबरों को दिखाया जायेगा। उक्त संशोधन 1 जनवरी 2020 से प्रभावी होगा।1 जुलाई, 2017 को पूरे देश में गुड्स एंड टैक्स (जीएसटी) लागू होने एवं जीएसटी परिषद से मंजूर होने के बाद केन्द्र सरकार ने उद्यमियों को रिटर्न दाखिल करने के सम्बध में होने वाली असुविधाओं को देखते हुए केन्द्रीय माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2019 लोकसभा में पारित किया था। केन्द्र सरकार के संशोधन विधेयक के अनुरूप ही राज्यो में भी संशोधन विधेयक पारित किया जाना है। वर्तमान में राज्य विधानसभा का सत्र नहीं चल रहा है। इस लिए यह संशोधन अध्यादेश के माध्यम से किया गया।

पुरुषों को पिता बनने से रोकेगा इंजेक्शन

Image
पुरुषों को पिता बनने से रोकेगा इंजेक्शन छोटा अखबार। भारतीय शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि उन्होंने दुनिया का पहला ऐसा इंजेक्शन बना लिया है, जो पुरुषों को पिता बनने से रोकेगा। इंजेक्शन 13 साल तक कॉन्ट्रासेप्टिव की तरह काम करेगा। शोधकर्ताओं को कहना है कि यह एक रिवर्सेवल दवा है यानी ज़रूरत पड़ने पर दूसरी दवा के ज़रिए पहले इंजेक्शन के प्रभाव को ख़त्म किया जा सकता है। आपके आस—पास हो रही किसी भी घटना के समाचार, फोटो और वीडियो हमें भेजे। ई—मेल या वॉट्सएप नम्बर—9414816824 पर! आपकी खबरों को दिखाया जायेगा। इंजेक्शन को इंडियन कांउसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च ने विकसित किया है। वैज्ञानिक डॉक्टर आरएस शर्मा के अनुसार क्लीनिकल ट्रायल के लिए 25- 45 आयु के पुरुषों को चुना गया। इस शोध के लिए ऐसे पुरुषों को चुना गया जो स्वस्थ थे और जिनके कम से कम दो बच्चे थे। ये वो पुरुष थे जो अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे और नसबंदी करना चाह रहे थे। इन पुरुषों के साथ-साथ उनकी पत्नियों के भी पूरे टेस्ट किए गए जैसे हिमोग्राम, अल्ट्रासाउंड आदि। इसमें 700 लोग क्लीनिकल ट्रायल के लिए आए और केवल 315 ट्रायल के मानदंडो पर खरे उ