Posts

शिक्षा विभाग में प्रमोशन के साथ तबादला आदेश जारी

Image
  शिक्षा विभाग में प्रमोशन के साथ तबादला आदेश जारी छोटा अखबार। 42 अधिकारियों का प्रमोशन के साथ हुआ तबादला, संयुक्त निदेशक,उप निदेशक स्तर के अफसरों के तबादले, शिक्षा विभाग ग्रुप-2 ने जारी किए आदेश। https://educationsector.rajasthan.gov.in  

प्रदेश में इकबाल कायम करने के लिये मुख्यमंत्री ने दी 201 करोड़ रूपए की स्वीकृति

Image
 प्रदेश में इकबाल कायम करने के लिये मुख्यमंत्री ने दी 201 करोड़ रूपए की स्वीकृति  201 करोड रूपए से 26 नवीन थानों, 3 साइबर थानों औा 16 पुलिस चैकियों का होगा निर्माण। वहीं एमबीसी, छठी बटालियन आरएसी, सिरोही पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन सहित 9 पुलिस अधीक्षक और वृत्त कार्यालयों के भवनों का भी होगा निर्माण।    छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में पुलिस अधीक्षक, वृत्त कार्यालयों, नवीन पुलिस थानों और चैकियों के निर्माण के लिए 176.11 करोड़ रूपए वहीं पुलिस लाइन सिरोही, छठी बटालियन आरएसी धौलपुर व मेवाड़ भील कोर खैरवाड़ा के प्रशासनिक भवनों के निर्माण के लिए 25.37 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। फाईल फोटो प्रस्ताव के अनुसार, प्रदेश में 26 नवीन थानों, 3 साइबर थानों के निर्माण के लिए 99.72 करोड़ रूपए, 16 पुलिस चैकियों के निर्माण के लिए 13.15 करोड़ रूपए, 16 पुलिस थानों के जीर्णोद्धार और पुनर्निमाण के लिए 55.02 करोड़ रूपए तथा 9 नवसृजित पुलिस अधीक्षक व वृत्त कार्यालयों के लिए 8.20 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सुगमता होगी। आमज

आज से शुरू होगी भटनागर की "खरी - खरी"

Image
  आज से शुरू होगी भटनागर की "खरी - खरी"  छोटा अखबार। वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक चिंतक अशोक भटनागर आज आप के सामने उपस्थित होकर उनके द्वारा लिखित पुस्तक "खरी खरी" का विमोचन कराएंगे। विमाचन का कार्यक्रम पिंक सिटी प्रेस क्लब के श्री प्रकाश मीडिया सेंटर में आज शाम 4:00 बजे शुरू होगा। भटनागर ने कई किताबें लिखी है। इनके लेखन में हमेशा सामाजिक, राजनीतिक विषयों के वर्तमान समय की परिस्थितियों पर चिंतन के साथ व्यंग का तड़का रहता है। इनकी इसी लेखनी के कसाव से पाठक बंधे रहते है। ऐसे ही कुछ खास विषयों के आलेख एवं व्यंगो को समेटे हुए आज आप से रूबरू होगी "खरी - खरी" पुस्तक। कार्यक्रम में आपकी भी उपस्थिती अनिवार्य है।  

प्रदेश में बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना हुई लागू

Image
प्रदेश में बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना हुई लागू छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बालिका उच्च शिक्षा प्रोत्साहन की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रदेश की बालिकाओं और महिलाओं को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए संस्थानों को भुगतान की गई फीस का पुनर्भरण मिलेगा। इससे वे पढ़ाई जारी रखकर भविष्य संवार सकेंगी।  श्री गहलोत ने योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष कुल 36 हजार 300 बालिकाओं और महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए 14.83 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें ऐसी बालिकाएं और महिलाएं जो विभिन्न कारणों से नियमित रूप से महाविद्यालय और विश्वविद्यालय नहीं जा सकती हैं, उन्हें दूरस्थ माध्यम से उच्च शिक्षा से जोड़ा जाएगा। दूरस्थ माध्यम से उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाली किशोरियों और महिलाओं के फीस पुनर्भरण हेतु इस योजना के अन्तर्गत स्नातक स्तर के कोर्सेज में 16000 सीटें, स्नातकोत्तर कोर्सेज में 5300, डिप्लोमा कोर्सेज में 10000, पीजी डिप्लोमा कोर्सेज में 3000 तथा सर्टिफिकेट कोर्सेज में 2000 सीटों का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा अनुदानित विश्वविद्यालय, र

स्वायत्त शासन विभाग में होगी 118 पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी

Image
 स्वायत्त शासन विभाग में होगी 118 पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी छोटा अखबार। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को स्वायत्त शासन विभाग में कुल 118 विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। आयोग सचिव एचएल अटल ने बताया कि आयोग द्वारा सहायक अभियंता (सिविल) के 41 पद, राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय के 14 पद और अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ के 63 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा 29 अगस्त से 27 सितंबर 2022 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।  अधिक जानकारी के लिये फोटो पर क्लिक करें अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर आयोग द्वारा मूल्यांकन में स्केलिंग और मोडरेशन अथवा नॉर्मलाइजेशन पद्धति को अपनाया जा सकेगा। राजस्व अधिकारी ग्रेड द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ के पदों के लिए एक ही प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन में अपनी प्राथमिकता क्रम का अंकन अनिवार्य रूप से भरें। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर

29 अगस्त से होगा ओलम्पिक खेलों का आगाज

Image
 29 अगस्त से होगा ओलम्पिक खेलों का आगाज छोटा अखबार। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर 29 अगस्त से 1 सितंबर, ब्लॉक स्तर पर 12 सितंबर से 15 सितंबर, जिला स्तर पर 22 सितंबर से 25 सितंबर और राज्य स्तर पर 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक प्रस्तावित है। खेलों का आयोजन खेल विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से किया जा रहा है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में कबड्डी, शूटिंग बॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, टेनिसबॉल क्रिकेट और हॉकी सहित 6 खेल शामिल होंगे। वहीं राज्य सरकार ने ओलम्पिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड सहित राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया है। स्वर्ण पदक विजेता को 75 लाख से बढ़ाकर 3 करोड़ रूपये, रजत पदक विजेता को 50 लाख से 2 करोड़ रूपये और कांस्य पदक विजेता को 30 लाख से 1 करोड़ रूपये राशि दी जा रही है। इसके अलावा एशियाई एवं राष्ट्रमण्डल खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली 30 लाख, 20 लाख एवं 10 लाख रूपये की ईनामी राशि को बढ़ाकर

ऎतिहासिक होगा राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन -मुख्यमंत्री

Image
  ऎतिहासिक होगा राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन -मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम के इनडोर हॉल में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के शुभंकर ‘शेरू’ का अनावरण किया एवं थीम सॉन्ग भी जारी किया। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त से राज्य में ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए 40 करोड़ रूपए के बजट का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण खिलाड़ियों को खोज कर आगे लाना, उनकी प्रतिभा को तराशना, उन्हें प्रोत्साहित करना और आमजन में खेल भावना को बढावा देना राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक्स का मुख्य उद्देश्य है। युवाओं के साथ बुर्जुगों एवं महिलाओं ने भी बड़े स्तर पर खेलों में भाग लेने के लिए पंजीकरण करवाया है। आज राजस्थान में खेलों के प्रति जो माहौल बन रहा है वह अविश्वसनीय है। श्री गहलोत ने कहा कि ग्रामीण ओलम्पिक सभी आयुवर्ग के लिए है। इन खेलों में लगभग 30 लाख खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और 2 लाख टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियो की खोज कर उन्हें उचित प्रशिक्षण दिया जाए तो वे राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर द