Posts

ट्रंप की भारत यात्रा पर अमरीकी मीडिया के अंश

Image
ट्रंप की भारत यात्रा पर अमरीकी मीडिया के अंश छोटा अखबार। भारत यात्रा पर आए अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा को लेकर अमरीकी मीडिया की खबरो के अंश प्रस्तुत है ट्रंप की आव भगत के लिये नास्ते में परोसे गए ब्रोकली समोसे को खास जगह देते हुए अमरीकी अख़बार 'वॉशिंगटन पोस्ट' ने लिखा है कि ब्रोकली समोसा किसी को पसंद नहीं आया और ट्रंप ने भी हाथ नहीं लगाया।साबरमती आश्रम में ट्रंप के लिए बनाये खास समोसा में आलू मटर की जगह ब्रोकली और कॉर्न का मिश्रण इस्तेमाल किया गया था। लेकिन ट्रंप सहित अमरीका से आए किसी भी मेहमान को समोसा पसंद न​हीं आया।  वॉशिंगटन के वॉशिंगटन एग्ज़ामिनर वेबसाइट लिखती है कि दुनिया की सबसे बड़ी जनसंख्या वाले लोकतंत्र के साथ सकारात्मक इंगेजमेंट का स्वागत किया जाना चाहिए। लेकिन,अगर ट्रंप भारत को एक ऐसे देश के रूप में देखते हैं, जो कि वॉशिंगटन की इच्छा के अनुरूप कार्य करेगा, तो ये बुद्धिमत्ता की बात नहीं होगी। वहीं अमरीकी मीडिया ग्रुप MSNBC ने लिखा है कि अमरीका के मौजूदा राष्ट्रपति अपने दिखावे और उत्सव में यक़ीन रखते हैं और विदेशी अधिकारियों ने उनकी इस आत्ममुग्धता को सह

नियुक्तियों के लिए इंतजार, युवाओं के साथ अन्याय है -मुख्यमंत्री 

Image
नियुक्तियों के लिए इंतजार, युवाओं के साथ अन्याय है -मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्तियों के अवसर देने के लिए  सम्बन्धित विभागों के साथ-साथ राजस्थान लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन बोर्ड को तत्परता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों के लिए कई महीनों तक इंतजार युवाओं के साथ अन्याय है। गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में विभिन्न विभागों में रिक्तियों और प्रक्रियाधीन भर्तियों की स्थिति के लिए दूसरी समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सभी लम्बित भर्ती प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने तथा मौजूदा रिक्तियों के लिए नए विज्ञापन शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि आरएएस भर्ती परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से भर्ती कैलेंडर जारी हो, ताकि प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियाें में देरी नहीं हो। विभिन्न न्यायालयों में वाद लम्बित होने के कारण 18 हजार 458 पदों पर भर्तियां लम्बित हैं। इन भर्तियों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए

रा.उ.मा. विद्यालय में शिक्षक व शिक्षिका की पराकाष्ठा

Image
रा.उ.मा. विद्यालय में शिक्षक व शिक्षिका की पराकाष्ठा छोटा अखबार। करौली जिले में करणपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार दोपहर को शिक्षिका और शिक्षक के बीच झड़प हो गई। विद्यालय के व्याख्याता पृथ्वीराज बैरवा और वरिष्ठ अध्यापिका रिंकी मीना के बीच तू तू, मैं मैं होते होते नौबत हाथापाई पर आ गई। इस बीच विद्यालय के बच्चों और स्टाफ ने बिना टिकट के तमाशा देखा। हालांकि बाद में स्टाफ ने  दोनों का बीच बचाव किया। टंटे की सूचना पर स्कूल पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने  ले गई। थाने में चल रही सीएलजी बैठक में मौजूद पुलिस उपाधीक्षक राजकंवर और थानाधिकारी होशियार सिंह ने दोनों से घटनाक्रम की जानकारी ली। झगड़े का मुख्य कारण पता नहीं चल सका है और ना ही किसी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। ग्रामीणों के अनुसार दोनो  के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य रामधन जाटव ने कहा कि दोनों के स्कूल में झगडऩे से माहौल खराब होने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही इस वाकये से जिला शिक्षा अधिकारी को भी अवगत करा दिया है। वहीं दुसरी ओर प्राचार्य मिथलेश मीणा ने कहा कि वह छुट्टी पर

13 मार्च को पारित होगा राज्य का बजट

Image
13 मार्च को पारित होगा राज्य का बजट छोटा अखबार। विधानसभा में सोमवार को सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कार्य सलाहकार समिति के प्रतिवेदन को पटल पर रखा। जिसे सदन ने मंजूरी दे दी। प्रतिवेदन के अनुसार राज्य का बजट 13 मार्च को पारित किया जाएगा। शुक्रवार 27 फरवरी तक सदन में बजट पर बहस होगी और 27 फरवरी को शाम 5 बजे सीएम अशोक गहलोत बहस का जवाब देंगे। इसके बाद सदन में 28 फरवरी से अनुदान मांगों पर बहस शुरु होगी। 29 फरवरी और 1 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही नहीं होगी। इसके बाद सदन में 2 से 6 मार्च तक अनुदान मांगों पर बहस कराई जाएगी। 7 मार्च शनिवार को भी कार्यवाही होगी। इस दिन सदन में दो बिल पारित होंगे। इसमें नगरपालिका संशोधन विधेयक और अधिवक्ता कल्याण संशोधन विधेयक शामिल है। इसके बाद 8, 9, 10, 11 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही नहीं होगी। 12 मार्च को शेष अनुदान मांगों को मुखबंद का प्रयोग करके पारित करवाया जाएगा और 13 मार्च को सदन में वित्त विधेयक और विनियोग विधेयक पारित होंगे।

प्रदेश में नगर निगमों के चुनावों की तैयारी तेज 

Image
प्रदेश में नगर निगमों के चुनावों की तैयारी तेज  छोटा अखबार। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में तीन नगर निगमों में हाने वाले चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्यामसिंह राजपुरोहित ने रविवार को सांगानेर क्षेत्र से 20 से ज्यादा मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर चुनाव की प्रक्रिया को गति प्रदान की है। प्र देश के 6 नवगठित नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। दावे और आपत्तियां 24 फरवरी तक लिए जा सकेंगे। 23 फरवरी को सभी मतदान केंद्रों पर नाम, जुड़वाने और संशोधन के लिए विशेष अभियान लगाया गया था। राजपुरोहित ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर माकूल व्यवस्थाएं पाई गई। युवा ने नाम जुड़वाने के लिए अच्छी संख्या में आवेदन किए हैं। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 16 मार्च को किया जाएगा। गौरतलब है कि जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में अप्रेल में चुनाव होंगे और इसी के लिए ये सारी तैयारियां चल रही है। जयपुर में 250 वार्ड बनाए जा रहे है और मार्च में इनकी आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। मेयर की लॉटरी निकाली जा चुकी है। जयपुर

राजस्थान प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष के आॅनलाइन हुए मतदान

Image
राजस्थान प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष के आॅनलाइन हुए मतदान छोटा अखबार। राजस्थान में प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष के दो दिन से चल रहे आॅनलाइन मतदान में कुल साढे चार लाख में से 1 लाख 13 हजार 877 वोट डाले गए। चुनाव के नतीजे 27 और 28 फरवरी को आएंगे। चुनाव के लिए रविवार को मतदान पूरा हो गया है। मतदान के पहले दिन शनिवार को मात्र 17 हजार वोट पडे थे। मतदान की गति बेहद धीमी थी और इसे देखते हुए इसे शाम 7 बजे तक बढा दिया गया था। रविवार को मतदान में तेजी आई और वोट का आंकड़ा एक लाख से ज्यादा हो पाया। चुनाव मतदान एप के जरिए किया गया है।  प्रदेश युवक कांग्रेस में अध्यक्ष पद की दौड में कुल 9 उम्मीदवार मैदान में है। मुख्य रूप से मुकाबला विधायक मुकेश भाकर, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुमित भगासरा, उमरदीन, सत्यवीर आलोरिया,राकेश मीणा और रोमा जैन के बीच हैं। वहीं प्रदेश महासचिव के दस पदों के लिए 60 से ज्यादा उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है।

गहलोत को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने की अपील, शांति धारीवाल ने

Image
गहलोत को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने की अपील, शांति धारीवाल छोटा अखबार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाउसिंग बोर्ड की 50वीं स्वर्ण जयंती समारोह के कार्यक्रम में  कहा कि हाउसिंग बोर्ड के मकानों में शुरू से यही शिकायतें रहीं है कि इसमें क्वालिटी नहीं होती। अगर हाउसिंग बोर्ड के मकान या तो बनने नहीं चाहिए, अगर बनते हो तो उसमें क्वालिटी मेंटन होनी चाहिए। गहलोत ने कहा इससे हाउसिंग बोर्ड की प्रतिष्ठा जनता के बीच बनेगी। स्व. द्वारिका प्रसाद पुरोहित हाउसिंग बोर्ड के संस्थापक अध्यक्ष थे, फ्रीडम फाइटर थे। मैंने उनको बहुत नजदीक से देखा है। 20 साल पहले मैं जब मुख्यमंत्री बना था तब हाउसिंग बोर्ड की स्थिति अच्छी नहीं थी। कई उतार चढ़ाव आए।पूर्ववर्ती सरकार ने इसके लिए कहा कि इसे बंद कर दो, पता नहीं उन्होंने ऐसा क्यो कहा ये समझ से परे है। हाउसिंग बोर्ड आयुक्त ने सरकार से कई बार ​अतिक्रमण और अवैध निर्णमाण पर कार्यवाही के लिये पावर मांगे है, इस पर गहलोत ने कहा कि अगर पावर दे दी तो हाउसिंग बोर्ड का हाल भी जेडीए जैसा हो जाएगा। जयपुर विकास प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त है। दो बिल्डिंग है उसमें एक को तोड़ेंगे,