Posts

4 मार्च, फुलेरा दूज से बिरज में होली रे रसिया।

Image
 4 मार्च, फुलेरा दूज से बिरज में होली रे रसिया। 4 मार्च से शुरू होगी ब्रज की होली, ठाकुर राधा वल्लभ लाल मंदिर में होगा फुलेरा दूज का बड़ा आयोजन। इस दिन बड़ी धूमधाम के मनाया जायेगा होली उत्सव।  छोटा अखबार। ब्रज क्षेत्र में 4 मार्च फुलेरा दूज से शुरू हाने वाले होली उत्सव पर जानकारी देते हुये पण्डित हरिप्रसाद त्रिवेदी ने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने होली खेलने की शुरुआत की थी। इसी कारण समस्त बृज क्षेत्र में इस दिन से होली का आयोजन शुरू हो जाता है। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 3 मार्च को रात 09:36 मिनट से आरंभ होगी और 4 मार्च को रात 08:45 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि को मानते हुए 04 मार्च को फुलेरा दूज मनाई जाएगी। उन्होने कहा कि वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर राधा वल्लभ लाल मंदिर में फलोरा दूज के दिन मंदिर प्रांगण में भक्तों द्वारा होली का आयोजन किया जाता है। इस दौरान ठाकुर राधा वल्लभ लाल इस दिन लाल पीले रंग के वस्त्र धारण कर कमर पर फेटा बांधकर भक्तों के साथ होली खेलते हैं। श्री त्रिवेदी ने कहा कि आयोजन के अवसर पर

प्रदेश में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना।

Image
  प्रदेश में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। छोटा अखबार। प्रदेश में आज से एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। वहीं इस हफ्ते में 2 दिन हल्की बारिश और तेज सतही हवाएं चलने की उम्मीद है। जिससे मौसम काफी सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज और कल हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान 25-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी जताई गई है।

आज दो शुभ योगों के बीच मनाई जा रही है फाल्गुन अमावस्या।

Image
  आज दो शुभ योगों के बीच मनाई जा रही है फाल्गुन अमावस्या। फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि हिंदू वर्ष के अनुसार साल की आखिरी अमावस्या तिथि होती है। इसे शास्त्रों में शुभ माना गया है। इस बार फाल्गुन अमावस्या पर दो शुभ योग बनने से इसका महत्व कहीं ज्यादा बढ़ गया है।  छोटा अखबार। वैसे तो अमावस्या तिथि 1 मार्च को देर रात 01:00 बजे से शुरू हो चुकी है, और यह आज रात 11:04 बजे तक रहेगी। पण्डित हरिप्राद त्रिवेदी के अनुसार इस बार फाल्गुन अमावस्या पर दो शुभ योग बन रहे हैं, जिसके कारण अमावस्या तिथि का महत्व ज्यादा बढ़ गया है।  श्री त्रिवेदी ने कहा कि आज सुबह 08:21 बजे तक शिव योग है और उसके बाद से सिद्ध योग प्रारंभ हो जाएगा। सिद्ध योग अगले दिन 03 मार्च को प्रात: 05:43 बजे तक रहेगा। दोनों ही योग में शुद्ध मन से किए गए किसी भी शुभ काम का फल कई गुना बढ़ जाता है।

किसानों को उपलब्ध होंगे उन्नत किस्म के बीज- राज्य बीज निगम अध्यक्ष

Image
  किसानों को उपलब्ध होंगे उन्नत किस्म के बीज- राज्य बीज निगम अध्यक्ष पंत कृषि भवन में बीज निगम के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष ने किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध करवाने की बात कही। छोटा अखबार। पंत कृषि भवन में राजस्थान राज्य बीज निगम लिमिटेड के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान धीरज गुर्जर ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। श्री गुर्जर ने कहा उनकी प्राथमिकता किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध करवाकर उनकी खुशहाली सुनिश्चित करना है। उन्नत किस्म के बीज की समुचित उपलब्धता से उपज अच्छी होगी और किसानों की आय में इजाफा होगा। राजस्थान की भूमि में ऐसा बीज रोपा जायेगा जिससे किसानों को व्यापकरूप से फायदा हो। उन्होंने कहा कि वे किसान के बेटे है और किसानों के सभी मुद्दे समझते है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वे उसे लगन और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे और उनका एकमात्र उद्देश्य किसान कल्याण है। इस अवसर पर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं और कृषि बजट के माध्यम से किसानों के हित में व्य

इस महीने जारी होगी अध्यापकों की भर्ती विज्ञप्ति।

Image
 इस महीने जारी होगी अध्यापकों की भर्ती विज्ञप्ति।  छोटा अखबार। प्रदेश में बेरोजगारों को इस महीने खुश खबरी मिलने की संभावना है। ये संभावना शिक्षा विभाग के एसीएस पवन गोयल द्वारा राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ को दिये आश्वासन के अनुसार है। एसीएस गोयल ने कहा कि मार्च मे नई फर्स्ट ग्रेड और सेकंड ग्रेड भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जायेगी। रीट शिक्षक भर्ती का सिलेबस और परीक्षा तिथि भी मार्च मे ही जारी कर दी जाएगी। उन्होने कहा कि इसी हफ्ते में फर्स्ट ग्रेड की अभ्यर्थना राज्य लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) चली जाएगी और मार्च महीने में ही रीट शिक्षक भर्ती का सिलेबस और परीक्षा तिथि जारी कर दी जाएगी। वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2016 के संबंध में लीगल ओपिनियन का जवाब आरपीएससी इसी सप्ताह में पहुंच जाएगा।

डोटासरा के निजी होटल में रूकने पर कांग्रेसियों ने किया हंगामा।

Image
  डोटासरा के निजी होटल में रूकने पर कांग्रेसियों ने किया हंगामा। छोटा अखबार। जैसलमेर में आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा को अपने ही परिवार के लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। समाचार सूत्रों के अनुसार जैसलमेर नगर परिषद के पूर्व सभापति अशोक सिंह तंवर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने हंगामा कर दिया। तंवर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनको सर्किट हाउस की जगह निजी होटल में रुकने की जानकारी नहीं दी। मामले को बढ़ते देख बहुत देर बाद डोटासरा कमरे से बाहर आये और कार्यकर्ताओं को शांत किया।  

एक साल बाद नाथी का बाड़ा कथन पर डोटासरा ने दी सफाई।

Image
एक साल बाद नाथी का बाड़ा कथन पर डोटासरा ने दी सफाई।  छोटा अखबार। जैसलमेर प्रवास के दौरान एक साल बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपने विवादित बयान नाथी का बाड़ा पर सफाई पेश की है। डोटासरा ने जैसलमेर में दो दिनों के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अपने हीं परिवार के बीच अपने विवादित बयान नाथी का बाड़ा पर सफाई  देते हुये कहा कि नाथी का बाड़ा एक लोकोक्ति है। नाथी बाई एक उदार और बाल विधवा महिला थीं और वे किसी का भी हिसाब-किताब नहीं रखती थीं। उन्होंने बाल विधवा होने के बाद भी कभी अपना घर नहीं छोड़ा। वे हमेशा लोगों की मदद करती थी। जिसका उपयोग मैंने टीचर्स को समझाने के लिए किया था।