Posts

आरएसएस मुख्यालय के बाहर तस्वीरें खींचने पर 24 घंटे तक पूछताछ

Image
आरएसएस मुख्यालय के बाहर तस्वीरें खींचने पर 24 घंटे तक पूछताछ छोटा अखबार। महाराष्ट्र में दो फिल्मकारों को सेल्फी लेना भारी पड़ गया। घटना रायपुर अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्मोत्सव के लिए जूरी सदस्यों के तौर पर आमंत्रित बेंगलुरू के दो फिल्मकारों निकी निर्विकल्प और फलाह फैजल के साथ घटी। ये लोग वापस लौटने से पहले कुछ घंटों के लिए नागपुर में थे।  नागपुर में घटी घटना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय के बाहर सेल्फी लेने पर दो फिल्मकारों को कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से पुलिस हिरासत में लिया गया और उनसे लगभग 24 घंटे तक पूछताछ की गई। समाचार सूत्रों के अनुसार निर्विकल्प का कहना है कि हम नागपुर में ही थे और हमारे पास कुछ समय था। हमने शहर के आसपास घूमने का फैसला किया। जब हमने आरएसएस का मुख्यालय देखा, जो कि हमने पहली बार देखा था। हम सिर्फ इसे देख रहे थे कि तभी हमने कुछ देर रुककर तस्वीरें लेने की सोची। इसके कुछ ही देर बाद दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया और नागपुर के कोतवाली पुलिस थाने ले आई। हमसे 30 से अधिक पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की, जिसमें कुछ स्थानीय पुलिस, राज्य की आतंकरोधी स्क्वैड और खुफिया

दुबई से आया यात्री मिला कोरोना पॉजिटिव

Image
दुबई से आया यात्री मिला कोरोना पॉजिटिव छोटा अखबार। दुबई से फ्लाइट से आये जयपुर निवासी एक 85 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाये जाने पर संबंधित फ्लाइट से आये सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग करवाई जाएगी। दुबई से  28 फरवरी को जयपुर आई स्पाइस जेट की फ्लाइट के सभी यात्रियों को तत्काल निकटवर्ती चिकित्सा संस्थान से संपर्क करने के लिए कहा गया है। इन यात्रियों और इनके संपर्क में आये समस्त व्यक्तियो की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। पॉजिटिव पाये गये व्यक्ति के संपर्क में आये सभी व्यक्तियो की भी स्क्रीनिंग करवाने एवं आवश्यकता अनुसार उन्हें आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिये गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सीफू में आयोजित समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। पॉजिटिव पाये गये व्यक्ति की 78 वर्षीय पत्नी एवं 50 वर्षीय पुत्र को भी आइसोलेशन में रखा गया है एवं सेम्पल लेकर जांच की जा रही है। पॉजिटिव पाये गए व्यक्ति के निवास के आसपास के 3 किलोमीटर क्षेत्र में भी स्क्रीनिंग की जा रही है।पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति 3 निजी अस्पतालो में उपचार के बाद 9 मार्च को तड़के 3 बजे एसए

सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है -स्वास्थ्य मंत्री

Image
सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है -स्वास्थ्य मंत्री छोटा अखबार। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.रघु शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के एक साल के कार्यकाल में चिकित्सा के क्षेत्र में शानदार प्रगति की है। आने वाले समय में अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी नहीं रहेगी। राज्य सरकार आगामी अप्रेल माह से दो हजार नए चिकित्सकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरु करेगी। हाल ही राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार अजमेर जिले में नया होम्योपैथी कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है। इसे केकड़ी में शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला कलक्टर को भूमि चिन्हित करने को कहा गया है। चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बुधवार को केकडी में वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। इस भवन के निर्माण पर तीन करोड़ 31 लाख 58 हजार रुपए की लागत आएगी। यह एक साल में बन कर तैयार होगा।  शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। वर्तमान में प्रदेश के 30 जिलों में मेडिकल कॉलेज की सुविधा उपलब्ध हो रही है। हमारा प्रयास है कि शेष रहे 3 जिलों में भी इनकी स्वीकृति मिल जा

एसबीआई में न्यूनतम राशि रखने की अनिवार्यता समाप्त 

Image
एसबीआई में न्यूनतम राशि रखने की अनिवार्यता समाप्त  छोटा अखबार। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने सभी खाता धारकों के लिए सेविंग्स अकाउंट में औसत मासिक न्यूनतम राशि रखने की अनिवार्यता समाप्त करने की घोषणा की है। बैंक ने कहा कि इसके बाद अब सभी बचत खाताधारकों को ज़ीरो बैलेंस खाते की सुविधा मिलेगी। अभी मेट्रो शहरों के बचत खाताधारकों को अपने अकाउंट में औसत मासिक न्यूनतम राशि के तौर पर 3,000 रूपये, क़स्बों में 2,000 रूपये और ग्रामीण इलाक़ों में 1,000 रूपये रखने होते हैं। ऐसा न होने पर खाताधारक को जुर्माना देना पड़ता है। बैंक ने हर तिमाही में वसूल किया जाने वाला एसएमएस चार्ज भी ख़त्म करने का फ़ैसला किया है। साथ ही बैंक ने सभी बचत खातों पर ब्याज दर घटाकर समान रूप से 3.0 कर दिया है और फ़िक्स डिपॉज़िट की दरें भी कम करने का ऐलान किया है। इसके अलावा बैंक के होम और कार लोन का ब्याज भी 0.15 फ़ीसद तक कम करने का ऐलान किया है। सभी नई दरें 10 मार्च से प्रभावी हो गई हैं।

मुख्यमंत्री ने किया होली पूजन 

Image
मुख्यमंत्री ने किया होली पूजन  छोटा अखबार।     मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर होली पूजन किया तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने होलिका दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत के साथ आरती की और उसके बाद होली पूजन किया। मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया। होलिका दहन के दौरान राजस्थान पुलिस की 4 आरएसी बटालियन के जवानों तथा राजस्थानी लोक कलाकारों ने चंग की थाप पर होली के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। गहलोत ने कलाकारों की हौसला अफजाई की। 

शेयर बाजार में भारी गिरावट

Image
शेयर बाजार में भारी गिरावट छोटा अखबार। आज 9 मार्च को एशिया में शेयर बाज़ार खुलते ही ओंधे मुंह नजर आए। इसका कारण कच्चे तेल के दामों में आई भारी गिरावट को माना जा रहा है। साल 2008 के बाद शेयर बाज़ारों की सबसे बड़ी गिरावट है। भारतीय सूचकांक सेंसेक्स भी सोमवार को शुरुआती घंटों में 1600 अंक तक गिर गया। जबकि निफ्टी में 453 अंकों की गिरावट दिखी। दोपहर एक बजे तक भारतीय बाज़ार में 2000 से अधिक अंकों की गिरावट देखी गई और निफ़्टी में 547 अंकों की गिरावट देखी आई। तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक और रूस के बीच कच्चे तेल को लेकर प्रतिद्वंदिता शुरू होने के डर ने बाज़ारों को हिला दिया है। 1991 में हुए खाड़ी युद्ध के बाद से कच्चे तेल के दामों में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इसका असर ऊर्जा कंपनियों के शेयर के दामों पर भी हुआ है। चीन से मिले नए कोरोना वायरस के दुनियाभर में फैलने के बाद तेल की मांग में कमी आई है। कोरोना वायरस का सबसे ज़्यादा असर ट्रेवल कंपनियों पर हुआ है। रूस से समझौता नहीं कर सका ओपेकतेल उत्पादक देशों का समूह ओपेक तेल के उत्पादन को कम करने के मुद्दे पर रूस से समझौता नहीं कर सका है।ओपेक चाहता थ

राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है — सरकार 

Image
राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है — सरकार  छोटा अखबार। प्रदेश में सरकार की मंशानुसार प्रभारी मंत्रियों ने ओलावृष्टि से प्रभावित 18 जिलों में पीड़ित किसानों का दुख-दर्द बांटने और फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिये दौरे किये।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर कैबिनेट सचिवालय के आदेश की पालना में जिला कलक्टरों और प्रभारी मंत्रियों ने किसानों से मुलाकात की और फसल खराबे की स्थिति का आकलन किया।  प्रभारी मंत्रियों ने प्रदेश की आवाम को कहा ओलावृष्टि से नुकसान में सरकार किसानों केे साथ हर तरीके से मदद करेगी। कलक्टरों और मंत्रियों ने किसानों से रूबरू होकर जिले मेें गत दिनोें बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसल खराबे का जायजा लेते हुए कास्तकारों को पूर्णतः आश्वस्त किया कि सरकार हर हाल में उनके साथ खड़ी है तथा फसल खराबे का मुआवजा दिया जाएगा। राज्य सरकार ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री ने इससे किसानों को हुए नुकसान का तुरन्त आकलन करने और यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने का संवेदनशील निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि किसानों को ओलावृष्टि में हुए नुकसा